- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Oral Health: आपके सफेद दांतों को पीला बना सकती है ये 7 चीजें, आज ही बना लें इनसे दूरी
Oral Health: आपके सफेद दांतों को पीला बना सकती है ये 7 चीजें, आज ही बना लें इनसे दूरी
हेल्थ डेस्क: इंसान की खूबसूरती उसकी दांतों (teeth) से भी नजर आती है। सफेद और चमचमाते दांत आपके कॉन्फिडेंस और चेहरे पर चार चांद लगाते हैं। लेकिन जब आपके दांतों में पीलापन (yellow teeth) या प्लॉग नजर आए तो इससे सारे कॉन्फिडेंस की मिट्टी पलीत हो जाती है और लोग भी आपके पास आने से कतराते हैं। क्या आप जानते हैं कि दांतो का पीलापन आखिर क्यों होता है? दरअसल, कुछ ऐसे फूड आइटम्स है, जो कहीं ना कहीं दांतों के पीलेपन का कारण है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं 7 ऐसी चीजें जो आपके दातों को पीला या गंदा कर सकते हैं...

ब्लैक कॉफी
आपके दांतों को पीला करने वाले खाद्य पदार्थों में नंबर 1 पर कॉफी है। जरूरत से ज्यादा काफी का सेवन करने से यह आपके दांतों को गंदा कर देता है, जिससे वे पीले और डल दिखने लगते हैं।

तंबाकू
दांतों के पीलेपन का सबसे बड़ा कारण तंबाकू है। जो लोग गुटखे का सेवन करते हैं अक्सर आपने देखा होगा कि उनके दांत भूरे या पीले रंग के होते हैं। ऐसे में तंबाकू का सेवन करने से हमें बचना चाहिए, क्योंकि यह दांतो को पीला बनाता है। साथ ही इससे माउथ कैंसर जैसे गंभीर रोग भी हो सकते हैं।
चाय
अगर आप नियमित रूप से चाय का सेवन करते है, तो इससे दांतों पर भद्दे दाग लग सकते हैं। ऐसे में काली चाय से बचें और इसकी जगह हरी, सफेद और हर्बल चाय चुनें, जो सेहत के हिसाब से भी फायदेमंद होती है।
रेड वाइन
जो लोग रेगुलर रेड वाइन का सेवन करते है उनके दांतों में रफ स्पॉट्स और डिस्कलरेशन होने लगता है। इतना ही नहीं इससे दांतों के बीच में कालापन भी बढ़ता है। ऐसे में इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
सॉफ्ट ड्रिंक
डार्क रंग का सोडा या कोल्ड ड्रिंक दांतों के दांतों के लिए बहुत हानिकारक होता है। ये दांतों को पीला और दाग देने के अलावा सड़न और दांत दर्द का कारण भी बन सकता है।
गोला और स्लश
गर्मी के दिनों में रंग बिरंगा गोला या स्लश पीना लोगों को बहुत पसंद आता है। लेकिन बर्फ से बना यह गोला आपके दांतों के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। यह ना सिर्फ दांतों की सेंसिटिविटी को बढ़ाता है, बल्कि यह केमिकल वाला कलर दांतो को गंदा भी करता है और धीरे-धीरे दांतो का रंग मटमैला हो जाता है।
सोया सॉस
जी हां, सोया सॉस जैसे डार्क कलर वाले पदार्थ भी दांतों को पीला या गंदा कर सकते है, क्योंकि इनका गहरा रंग दांतों पर चढ़ जाता है, जो धीरे-धीरे इसे पीला कर देता है।
सोते वक्त आता है पसीना तो हो जाएं सावधान! कैंसर समेत हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां
तपती गर्मी में मेकअप को लेकर हैं परेशान, तो स्वेट-प्रूफ रखने के लिए अपनाए ये 6 खास ट्रिक्स
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.