MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • रक्षाबंधन पर दिखाना है कूल और स्टाइलिश, तो भाई ट्राई करें वरुण धवन से लेकर रणबीर कपूर का ये कुर्ता लुक

रक्षाबंधन पर दिखाना है कूल और स्टाइलिश, तो भाई ट्राई करें वरुण धवन से लेकर रणबीर कपूर का ये कुर्ता लुक

लाइफस्टाइल डेस्क : रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2022) का त्योहार इस बार 11 अगस्त को मनाया जा रहा है। इस दिन ना सिर्फ बहन भाई को राखी नहीं बांधती है, बल्कि इस दिन सजने-संवरने का विशेष महत्व होता है। बहनें तो तरह-तरह की आउटफिट्स पहनती है। कोई लहंगा, कोई साड़ी तो कोई सलवार कमीज पहनता हैं। लेकिन भाइयों के लिए ऑप्शन बहुत लिमिटेड हो जाते हैं। ऐसे में अब आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको बताते हैं वरुण धवन से लेकर रणबीर कपूर तक के इंडियन लुक्स (latest kurta pajama style) जिनसे इंस्पायर होकर आप अपने रक्षाबंधन के लुक को ट्राई करें....

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Aug 11 2022, 08:07 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

रणबीर कपूर 
रणबीर कपूर अक्सर आपको कुर्ता पजामा में नजर आ जाते हैं। वह हमेशा शॉर्ट कुर्ता पहनना पसंद करते हैं और इसे कभी जींस, कभी पजामे तो कभी पैंट्स के साथ पेयर करते हैं। ऐसे में रक्षाबंधन के दिन है आप भी रणबीर की तरह शॉर्ट कुर्ते को पैंट या पजामे के साथ पहन सकते हैं। आप चाहें तो इसपर एक जैकेट भी कैरी कर सकते हैं। 

27

कार्तिक आर्यन 
रक्षाबंधन के मौके पर कार्तिक आर्यन की तरह आप लाइट कलर के कुर्ते पजामे और प्रिंटेड जैकेट को भी ट्राई कर सकते हैं। ऑफ व्हाइट कलर का यह कुर्ता पजामा बेहद स्टाइलिश लगेगा और दिन के समय में यह काफी कूल और कंफर्टेबल लुक देगा।

37

वरुण धवन स्टाइल 
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन हमेशा अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहते हैं। चाहे जींस टी शर्ट पहनना हो या कुर्ता पजामा वरुण हमेशा स्टाइलिश लगते हैं। राखी पर इस तरह से आप भी वरुण धवन के लुक को ट्राई कर सकते है और बेसिक कलर की जगह ब्राइट यलो रंग पहन सकते हैं। उन्होंने कुर्ते के साथ मैचिंग ब्लेजर कैरी किया हुआ है इसे जींस या फिर मैचिंग पैंट के साथ आप ट्राई कर सकते हैं।

47

आयुष्मान खुराना 
अगर आप कुर्ते पजामे में कुछ एक्सपेरिमेंट करना चाहते हैं, तो इस तरह से आप आयुष्मान खुराना के इस लुक से आइडिया ले सकते हैं। उन्होंने इसमें बिना कॉलर के कुर्ता और लॉग जैकेट पहना हुआ है। इसका कलर भी काफी लाइट है। रक्षाबंधन के दिन भाई इस तरह का लुक आजमा कर काफी स्टाइलिश लग सकते हैं।

57

रणवीर सिंह लुक 
रणवीर सिंह अपने हर लुक के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। हालांकि, जब भी वह कुछ इंडियन आउटफिट पहनते हैं, तो काफी स्टाइलिश लगते हैं। ऐसे में रक्षाबंधन पर आप उनके इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकते हैं। इसमें उन्होंने फ्लोरल पैटर्न की शेरवानी पहनी हुई है और इसे पैंट के साथ कैरी किया हुआ है।

67

सैफ अली खान 
बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान अक्सर कुर्ता पजामा में नजर आते हैं। उनका यह लुक काफी क्लासिक और रॉयल लगता है। इस तरह से आप भी सैफ अली खान की तरह ग्रीन कलर का कुर्ता पहन सकते है और उसे सफेद कलर के पजामे के साथ ट्राई कर सकते हैं। साथ ही ब्राउन कलर के लेदर शूज इसके साथ एकदम परफेक्ट लगेंगे।

77

विक्की कौशल
विक्की कौशल हमेशा ही कूल लुक में नजर आते हैं। लेकिन कुर्ता पजामा में भी वह काफी स्टाइलिश लगते हैं। ऐसे में रक्षाबंधन के मौके पर आप विक्की कौशल के इस धांसू लुक को ट्राई कर सकते हैं। जिसमें उन्होंने काली कलर की प्लेन सलवार के साथ काले रंग का प्रिंटेड कुर्ता पहना हुआ है। 

ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2022 Gifts: रक्षाबंधन पर बहन को राशि अनुसार दें ये उपहार, किस्मत चमकते देर नहीं लगेगी
Raksha Bandhan 2022: दिन भर भद्रा हो तो कब मनाएं रक्षाबंधन? इस ग्रंथ में बताया गया है समाधान
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
रक्षा बंधन

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Nail Polish: नेल आर्ट को बोलें ना, वेलेंटाइन डे पर ट्राई करें ये 6 प्लेन नेलपॉलिश
Recommended image2
Soft Wool Shawl Care: एक वॉश से वुलन शॉल के रोएं हो न जाए खराब, ऐसे करें केयर और स्टोर
Recommended image3
Romantic Good Morning Wishes In Hindi: मेरी हर सांस में तुम...गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड को शेयर करें रोमांटिक मैसेज
Recommended image4
Wall Mounted Folding Desk: कम स्पेस में ज्यादा काम, वर्क फ्रॉम होम के लिए चुनें वॉल माउंटेड डेस्क
Recommended image5
Dinner Table Cloth Designs: डाइनिंग टेबल के लिए चुनें ट्रेंडी टेबल क्लॉथ डिजाइन
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved