- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Life के 1 साल पराई महिलाओं को घूरने में बर्बाद कर देते हैं मर्द, हैरान कर देगी पुरुषों से जुड़ी ऐसी-ऐसी बातें
Life के 1 साल पराई महिलाओं को घूरने में बर्बाद कर देते हैं मर्द, हैरान कर देगी पुरुषों से जुड़ी ऐसी-ऐसी बातें
रिलेशनशिप डेस्क: महिला को समझ पाना मुश्किल है, ऐसी पंक्तियां आपने कई बार सुनी होगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि महिलाओं के मुकाबले पुरुषों को समझ पाना ज्यादा मुश्किल है। दुनियाभर में हुए कई रिसर्च के आधार पर आज हम आपको मर्दों से जुड़े कुछ ऐसे फैक्ट्स बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में काफी कम लोगों को ही पता है। इसमें से कुछ फैक्ट्स तो ऐसे हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल है।

FACT 1: आपने मर्दों को अक्सर महिला को घूरते हुए देखा होगा। अब रिसर्च के मुताबिक़, मर्द अपनी जिंदगी का एक पूरा साल रास्ते चलते, अपने आस-पास मौजूद महिला को घूरने में बर्बाद कर देता है।

FACT 2: वैसे तो लोग आम जिंदगी में महिलाओं को ही झूठा समझते हैं। लेकिन आपको बता दें कि महिलाओं की तुलना में पुरुष दो गुना ज्यादा झूठ बोलते हैं। पुरुष दिन भर में 6 बार झूठ बोलते हैं जबकि महिलाएं सिर्फ तीन बार झूठ बोलती हैं।
FACT 3: लड़कियों को ऐसा लगता है कि पुरुषों को दुबली-पतली लड़कियां अच्छी लगती है। लेकिन असलियत ये है कि मर्दों को हेल्दी लड़कियां आकर्षित करती हैं। ये बात ग्रेनेडा विश्वविद्यालय के ब्लैंका ओर्टेगा-रोल्डन ओलिवा ने अपने रिसर्च में साबित किया था।
FACT 4: जब किसी पुरुष का महिला में इंट्रेस्ट आ जाता है तो वो खड़े होते हुए अपने हाथ के अंगूठे को अपनी बेल्ट पर टिका लेता है। ऐसा क्यों होता है ये पता नहीं चल पाया है लेकिन अधिकतर मामलों में इसे सही पाया गया है।
FACT 5: महिला अगर जमीन पर गिरे किसी चीज को उठाने के लिए झुकती है तो वो नीचे बैठकर सामान उठाती है। लेकिन पुरुष सीधे कमर से झुक कर सामान उठाते हैं। बताया जाता है कि कपड़ों की वजह से ये अंतर आता है।
FACT 6: महिला को इम्प्रेस करने के लिए पुरुष जरुरत से ज्यादा खा लेते हैं। डेट पर गए कई पुरुषों पर हुए शोध में ये बात सामने आई। कॉर्नेल यूनिवर्सिटी के पीएचडी केविन नाइफिन ने अपने शोध में पाया कि महिला को इम्प्रेस करने के लिए पुरुष ज्यादा खाते हैं।
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.