- Home
- States
- Madhya Pradesh
- ज्योतिरादित्य के इस्तीफे का बुआ ने इस अंदाज में किया स्वागत, बोलीं-राजमाता के रक्त की हुई घर वापसी
ज्योतिरादित्य के इस्तीफे का बुआ ने इस अंदाज में किया स्वागत, बोलीं-राजमाता के रक्त की हुई घर वापसी
भोपाल. ज्योतिरादित्य सिंधिया का कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के बाद लगभग यह तह हो गया है कि अब मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार गिरने वाली है। वहीं सिंधिया के पीएम ओर अमित शाह की मुलाकात के बाद से यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही भारतीय जनता पार्टी जॉइन कर सकते हैं। वहीं अपने भतीजे की भाजपा में आने की अटकलों के बीच उनकी बुआ और मध्य प्रदेश बीजेपी की नेता यशोधरा राजे सिंधिया ने अपने भतीजे को कांग्रेस छोड़ने पर बधाई दी है । इसके साथ ही उन्होंने कहा-अब ज्योतिरादित्य की सही मायनों में घर वापसी होगी। मैं उनका दिल से स्वागत करती हूं।
16

यशोधरा राजे ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा जॉइन करने पर कहा-वह अगर बीजेपी में शामिल होते हैं तो मेरी मां राजामाता की आखिरी इच्छा पूरी हो जाएगी। क्योंकि वह चाहती थीं कि ज्योतिरादित्य भी भाजपा में शामिल हो जाएं। आज सही मायनों में राजमाता के रक्त ने राष्ट्रहित में फैसला लिया है। अब हम साथ चलेंगे और प्रदेश को नई ऊचाईयों पर ले जाएंगे। (यशोधरा राजे सिंधिया अपनी मां राजमाता विजयाराजे सिंधिया के साथ, फाइल फोटो)
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

26
बता दें कि यशोधरा राजे ग्वालियर के राजा जीवाजी राव सिंधिया की सबसे छोटी बेटी हैं। इसके अलावा वो राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की छोटी बहन हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई मुंबई और ग्वालियर से पूरी की है।
36
बता दें कि यशोधरा 1977 में एक कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. सिद्धार्थ भंसाली से शादी करके अमेरिका चली गईं। उनके तीन बच्चे हैं अक्षय, अभिषेक और त्रिशला हैं। तीनों की राजनीति में किसी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।
46
1994 में जब यशोधरा भारत लौटीं तो उन्होंने मां की इच्छा के मुताबिक, बीजेपी जॉइन की और 1998 में बीजेपी के ही टिकट पर चुनाव लड़ा।
56
पांच बार विधायक रह चुकी यशोधरा राजे सिंधिया शिवराज सिंह चौहान की सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं।
66
यशोधरा राजे के तीनों बच्चे अमेरिका के लुसियाना में ही रहते हैं।
मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos