MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Madhya Pradesh
  • शहीद बेटे का शव ताबूत में देख बिलख पड़ी मां, CM के गले लग मनाने लगी मातम..बोली-इकलौता बेटा भी चल गया

शहीद बेटे का शव ताबूत में देख बिलख पड़ी मां, CM के गले लग मनाने लगी मातम..बोली-इकलौता बेटा भी चल गया

सतना (मध्य प्रदेश). जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए मध्य प्रदेश का वीर सपूत धीरेंद्र त्रिपाठी का आज उनके पैतृक गांव पड़िया में किया गया। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिहं चौहान अपने मंत्रियों के साथ जवान को अंतिम विदाई देने के लिए उसके घर पहुंचे। जहां उन्होंने  शहीद की पत्नी को सरकारी नौकरी और 1 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया। 

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Oct 07 2020, 05:00 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

शहीद धीरेंद्र का पार्थिव शरीर बुधवार सुबह गांव में प्रवेश किया तो लोगों ने 'शहीद धीरेंद्र अमर रहे' के नारे और भारत माता की जय के नारे लगाएं। वहीं पार्थिव देह जैसे ही घर पहुंचा तो परिजन अपने लाल को ताबूत में देखकर बिलख पड़े। मां और पत्नी जोर-जोर से दहाड़े मारकर रोने लगे। 

210


शहीद धीरेंद्र का पार्थिव शरीर लखनऊ से मंगलवार को शाम 6 बजे सड़क मार्ग से रवाना हुआ रात 2 बजे लगभग सतना पहुंचा, यहां से आज सुबह 6 बजे सीआरपीएफ के जवान धीरेंद्र के पार्थिव शरीर को उनके गांव लेकर पहुंचे थे।

310

तिरंगे में लिपटे शहीद जवान धीरेंद्र त्रिपाठी के पार्थिव शरीर को लेकर आए सीआरपीएफ के जवानों और पुलिस बल ने गार्ड ऑफ ऑनर से सलामी दी। 
 

410


बता दें कि जवान धीरेंद्र त्रिपाठी के पिता कमलेश त्रिपाठी भी सीआरपीएफ में हैं जो बालाघाट में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को शाम फोन पर उनको बेटे के शहीद होने की खबर मिली थी। साथ ही बताया कि धीरेंद्र मार्च के महीने में छुट्टी पर घर आया था, वह जल्दी ही आने वाला था, लेकिन उससे पहले ही उसकी शहादत की खबर आ गई।

510


पुलवामा में  सोमवार को सीआरपीएफ की 110 बटालियन ओपनिंग ड्यूटी (आरओपी) पर तैनात थे। उसी दौरान आतंकियों से मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए थे। इनमें जवान धीरेंद्र त्रिपाठी भी शामिल था।
 

610

धीरेंद्र की शादी करीब सात साल पहले रीवा जिले के कर्चलियान में हुई थी। जवान का एक तीन साल का बेटा भी है।

710


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहीद को श्रद्धा निधि भेंट करन के साथ कहा कि भारत माता के सच्चे सपूत पर हम सभी प्रदेशवासियों को गर्व है। अमर शहीद धीरेंद्र त्रिपाठी हम सभी की स्मृतियों में जीवित रहें, इसके लिए हम जवान के नाम पर एक संस्थान का नाम भी रखेंगे। शहीद धीरेंद्र जी की पत्नी, मेरी बहन अब सिर्फ पड़िया की बेटी नहीं, पूरे मध्यप्रदेश की बेटी है।

810

शहीद को अंतिम विदाई के दौरान जवान के बेटे को गोद में रखे खड़े रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान।

910


पत्नी को तो यकीन ही नहीं हो रहा था कि जल्द आने का कहकर गए धर्मेन्द्र सच में लौटे तो जल्द ही लेकिन इस तरह।

1010


वीर सपूत शहीद धीरेंद्र त्रिपाठी के दो साल के बेटे ने अपने पिता को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
CM Mohan Yadav in Indore: इंदौर Grain-Ex में CM मोहन यादव बोले- 'दाल उत्पादन बढ़ेगा, किसानों की आय दोगुनी लक्ष्य'
Recommended image2
Pariksha Pe Charcha 2026: शिक्षक की गति से तालमेल पर पीएम मोदी की खास सलाह, छात्रों को दिए सफलता मंत्र
Recommended image3
Haridwar Sant Sammelan: CM मोहन यादव ने सनातन संस्कृति पर दिया जोर, सिंहस्थ-2028 को मिली शुभकामनाएं
Recommended image4
CM Mohan Yadav in Haridwar: हरिद्वार पतंजलि योगपीठ में स्वामी रामदेव संग मुख्यमंत्री का योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन में अपनाने का संदेश
Recommended image5
MP के सागर में भयानक हादसाः स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्टाफ नर्स दीपशिखा चाधर का मर्डर
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved