MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Madhya Pradesh
  • शिव के 'पंच' प्यारे: एक शर्माजी की खास तो दो सिंधिया के करीबी..लेकिन इस एक नाम ने सबको चौंकाया...

शिव के 'पंच' प्यारे: एक शर्माजी की खास तो दो सिंधिया के करीबी..लेकिन इस एक नाम ने सबको चौंकाया...

भोपाल. लंबे इंतज़ार के बाद मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल का आज ‘कोरोना लॉकडाउन-2’ के बीच गठन हो गया।  दोपहर 12 बजे राजभवन में आयोजित एक बेहद सादे समारोह में राज्यपाल लालजी टंडन ने पांचों मंत्रियों को शपथ दिलाई। मंत्री पद की शपथ लेने वालों में नरोत्तम मिश्रा, तुलसी सिलावट, कमल पटेल, गोविंद राजपूत और मीना सिंह के नाम शामिल हैं। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Apr 21 2020, 03:31 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17


बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पांच अलग-अलग समाज के मंत्रियों को प्रतिनिधित्व देकर जातीय और क्षेत्रीय समीकरण को साधने का प्रयास किया है। ग्वालियर, चंबल, बुंदेलखंड, मालवा, विंध्य और मध्य क्षेत्र से एक-एक को कैबिनेट में शामिल किया गया है। शिवराज सिंह चौहान की इस कैबिनेट में सबसे चौंकाने वाला नाम कमल पटेल है, जिसने सबको चौंकाया है। क्योंकि वह लंबे वक्त से पार्टी के हशिये पर थे, वो अपने बेटे के चलते चर्चा में रह चुके हैं।  बेटे पर कई आपराधिक प्रकरण चल रहे हैं। इसी वजह से उनकी राजनीति और कद पर संकट के बादल भी मंडराये। इतना ही नहीं वह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के विरोधी भी माने जाते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27

1. 60 साल के नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सीनियर और कद्दावर नेता हैं। वे शिवराज कैबिनेट के पुराने सदस्य और दतिया जिले के डबरा से विधायक के अलावा ब्राह्मण चेहरा हैं। इसके अलावा वो सीएम के काफी करीबी भी माने जाते हैं। 'ऑपरेशन लोटस' में नरोत्तम मिश्रा की अहम भूमिका रही थी। क्रेंद्रीय नेताओं की भी वह पहली पंसद हैं। चुनाव आयोग के अनुसार वह 6.88 करोड़ संपत्ति के मालिक हैं।
 

37

2. कमल पटेल भी शिवराज कैबिनेट के पुराने सदस्य और हरदा से बीजेपी के वरिष्ठ विधायक हैं। कमल पटेल संघ और कैलाश विजयवर्गीय के करीबी माने जाते हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, वह 6.43 करोड़ संपत्ति के मालिक हैं।

47

3. मीना सिंह महिला और आदिवासी वर्ग का प्रतिनिधित्व करती हैं, वह अनुसूचित जनजाति वर्ग से आती हैं। वर्तमान में वग उमरिया जिले से विधायक हैं। 48 साल की मीना सिंह मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा की करीबी माना जाती हैं। वह 1.68 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं।

57

4. तुलसी सिलावट- कमलनाथ सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं। वह कुछ दिन पहले कांग्रेस का विधायक पद त्यागकर भाजपा में शामिल हुए हैं। 65 साल के सिलावट ज्योतिरादित्य सिंधिया के सबसे खास व्यक्ति माने जाते हैं। अनुसूचित जाति वर्ग से आते हैं। मालवा क्षेत्र के बड़े नेताओं में शुमार हैं। वह 8.26 करोड़ संपत्ति के मालिक हैं।

67

5. गोविंद राजपूत- कमलनाथ सरकार में मंत्री और विधायक पद त्यागकर भाजपा में शामिल हुए हैं। वह बुंदेलखंड से प्रतिनिधित्व और ठाकुर नेता हैं। वो सागर जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। 54 साल के राजपूत भी सिलावट की तरह ज्योतिरादित्य सिंधिया के सबसे खास व्यक्ति माने जाते हैं।  चुनाव आयोग के अनुसार, वह 3.87 करोड़ संपत्ति के मालिक हैं।

77


बता दें कि शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना संकट के बीच 23 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। वह अब तक 29 दिन का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। इतने दिन पर वह अकेले ही सरकार से सारे विभाग संभाल रहे थे। वहीं कुछ दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उनपर आरोप लगाया था कि देश में शिवराज सिंह ऐसे सीएम हैं जो कोरोना के संकट में बिना मंत्रियों की सरकर चला रहे हैं।

मध्य प्रदेश में सरकारी नीतियों, योजनाओं, शिक्षा-रोजगार, मौसम और क्षेत्रीय घटनाओं की अपडेट्स जानें। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए MP News in Hindi सेक्शन पढ़ें — सबसे भरोसेमंद राज्य समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Twisha Sharma Suicide Case : अब तक का सबसे बड़ा अपडेट, ट्विशा के मात-पिता हुए दुखी
Recommended image2
MP Cabinet Decisions: मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, किसानों-पेंशन-तबादलों पर अहम ऐलान
Recommended image3
ट्विशा शर्मा केस में CM मोहन यादव से मिले परिजन, CBI जांच की तैयारी; सरकार ने हर मदद का दिया भरोसा
Recommended image4
शादी के 5 महीने बाद मौत, अब कोर्ट के फैसले ने बढ़ाया Twisha Sharma Case का सस्पेंस!
Recommended image5
MP Wheat Procurement: स्लॉट बुक किसानों को मोहन यादव की बड़ी राहत, अब 28 मई तक होगी गेहूं खरीदी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved