MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Madhya Pradesh
  • 10वी पास कांग्रेस प्रत्याशी है 86 करोड़ का मालिक, जानिए MP उपचुनाव में कितने कैंडिडेट हैं करोड़पति

10वी पास कांग्रेस प्रत्याशी है 86 करोड़ का मालिक, जानिए MP उपचुनाव में कितने कैंडिडेट हैं करोड़पति

भोपाल. मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव को जीतने के लिए प्रदेश की दोनों बड़ी पार्टी बीजेपी और कांग्रेस पूरा जोर लगा रही हैं। जहां भाजपा अपनी सरकार को बचाए  रखना चाहती है तो वहीं कांग्रेस सत्ता में वापस आने का सपना देख रही है। प्रदेश की इन 28 सीटों पर 355 उम्मदीवार मैदान में हैं। जिनकी किस्मत का फैसला 10 नंवबर को परिणाम आने के बाद होगा। बता दें कि इन सभी प्रत्याशियों में 80 तो करोड़पति हैं, जिनमें कोई दो करोड़ तो कोई पांच करोड़ रुपए की संपत्ति का मालिक है। इनमें से 63 के खिलाफ अपराध के मामले दर्ज हैं। किसी पर हत्या का केस चल रहा है तो किसी पर रेप का आरोप लगा है। वहीं इन चुनावों में कांग्रेस का एक ऐसा प्रत्याशी है जो  86 करोड़ की संपत्ति का मालिक है। 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Oct 26 2020, 06:05 PM IST| Updated : Oct 26 2020, 06:08 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

एडीआर और मध्य प्रदेश इलेक्शन वॉच की रिपोर्ट के मुताबिक, 355 उम्मीदवारों में से सबसे अमीर 10वीं पास सांवेर के कांग्रेस पत्याशी प्रेमचंद्र गुड्डू हैं। जिनकी कुल घोषित संपत्ति 86 करोड़ रुपये से ज्यादा है। उनका सीधा मुकाबला शिवराज सरकार के पूर्व मंत्री तुलसी सिलावट से है। वहीं रिपोर्ट में बताया गया है कि ग्वालियर से पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) की कैंडिडेट चीना बेगम सबसे सबसे कम संपत्ति वाली उम्मीदवार हैं। जिनके पास महज 3 हजार रुपए नगद हैं।

25


बता दें कि करोड़पति की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं, राजगढ़ जिले की ब्यावरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे से डॉ. सुशील कुमार प्रसाद। जो भारतीय अमृत पार्टी से मैदान में हैं। हालांकि वह प्रेमचंद्र गुड्डू से दौलत के मामले में काफी पीछे हैं। फिर भी उनके पास सारी चल-अचल संपत्ति मिलाकर वह 15 करोड़ के मालिक हैं।
 

35

वहीं इस इस सूची में तीसरा स्थान पर भारतीय जनता पार्टी के बदनावर सीट से उम्मीदवार राजवर्धन सिंह दत्तीगांव हैं। जिनके पास 13 करोड़  से ज्यादा चल-अचल संपत्ति है। यह जानकारी एडीआर रिपोर्ट के मुताबिक बताई गई है। राजवर्धन सिं पोस्ट ग्रेजुएट हैं और उनके खिलाफ कोई क्रिमिनल केस नहीं है। वह अपना प्रोफेशन किसान और व्यवसायी बताते हैं।
 

45


एडीआर रिपोर्ट के मुताबिक, इन 355 उम्मीदवारों में से सबसे ज्यादा हर कोई कमाता है तो वह हैं भाजपा के सांची से उम्मीदवार डॉ. प्रभुराम चौधरी। जो हर 84 लाख रुपए कमाते हैं। अगर यह कमाई दिन में बांटी जाए तो करीब 23 हजार होती है। जितना आम आदमी की महीने में कमाता है उतना तो प्रभुराम चौधरी एक दिन में कमा लेते हैं। 
 

55


तस्वीर में दिखाई दे रहे यह कांग्रेस उम्मीदवार अजब सिंह  कुशवाह हैं जो सुमावली विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं। एडीआर रिपोर्ट के मुताबिक, इन पर सर्वाधिक 11 अपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसमें हत्या करने की कोशिश, गुंडागर्दी और फर्जीवाले जैसे कईं संगीन आरोप लगे हुए हैं।
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved