14

टीटीनगर सीएसपी उमेश तिवारी ने बताया कि होटल प्रबंधन ने सूचना दी थी कि कुछ लोग हंगामा कर रहे हैं। हालांकि पुलिस को होटल में हुक्के मिले, इससे मामल संदिग्ध हो गया। पुलिस फॉरेसिंक से यह जांच करा रही है कि वहां मौजूद लड़के-लड़कियां नशे में थे या नहीं। अगर किसी में नशा मिलता है, तो होटल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

24

पुलिस ने बताया कि कुछ लोग होटल में बर्थ-डे पार्टी मना रहे थे, तभी कुछ लोगों ने वहां जाकर हंगामा कर दिया। वे यहां लव जिहाद जैसे आरोप लगा रहे थे। हालांकि ऐसा कुछ संदिग्ध नहीं मिला।

34

हुक्का लाउंज में 5 नाबालिग लड़के और 4 नाबालिग लड़कियां मिलीं। सभी के बयान लिए गए हैं। हालांकि शुरुआती जांच में किसी में नशे की पुष्टि नहीं हुई।

44

बच्चों का कहना है कि वे घरवालों की परमिशन से यहां पार्टी करने आए थे। बाल कल्याण समिति(CWC) के सदस्य राजीव जैन ने बताया कि बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। गुरुवार को सभी के बयान लिए जाएंगे।  उधर, हिंदूवादी संगठन के नेता चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि कोरोना के बावजूद होटल में इतने सारे लोग कैसे जुट गए? इस बारे में उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी।