मुंबई पर फिर खतरा, मध्यप्रदेश के साथ दिल्ली -एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी
मुंबई: लोगों को फिलहाल बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने पिछले हफ्ते मुंबई में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया था, जिसे अब ऑरेंज अलर्ट में बदल दिया गया है। ठाणे और पालघर समेत कुछ इलाकों में भी सोमवार को भी भारी बारिश की आशंका जताई गई है। वेदर ब्यूरो के मुताबिक, मुंबई में जुलाई से सक्रिय हुए मानसून की वजह से बारिश ने पिछले पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आंकड़ों के मुताबिक, इस महीने में 1,268.4 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है।
13

दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में भी बारिश हो सकती है। राजधानी और आसपास के शहरों में भी दोपहर बाद हल्की बारिश शुरू होगी। शाम तक दिल्ली-एनसीआर में अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। मध्य प्रदेश के उज्जैन, भोपाल, इंदौर, होशंगाबाद, जबलपुर संभाग सहित कई जगहों पर तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने आज भी 20 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

23
मछुआरों को किया आगाह मौसम विभाग ने सोमवार को महाराष्ट्र, ओडिशा और उत्तर गुजरात के कुछ हिस्सों में भी अधिक बारिश का अलर्ट जारी किया है। गुजरात में मछुआरों को एक अगस्त तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। वहीं, असम के बारापेट जिले में बाढ़ के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई जिससे मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 82 हो गया है। राज्य के 21.68 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
33
बिहार में बाढ़ का कहर: बिहार में बाढ़ ने एक बार फिर कोहराम मचाया है और पूरे राज्य में करीब 85 लाख लोग प्रभावित हैं। बाढ़ प्रभावित जिलों में शिवहर, दरभंगा, सहरसा, सुपौल, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और पश्चिम चंपारण शामिल हैं। बिहार में बाढ़ से अब तक करीब 140 लोगों की मौत हो चुकी है। पूर्व बिहार में बागमती नदी लाल निशान से ऊपर बह रही है। समस्तीपुर-दरभंगा के हायाघाट-थलवारा स्टेशनों के बीच बाढ़ का पानी खतरे के निशान से ऊपर जाने की वजह से 7 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और कई का रूट डाईवर्ट किया गया है। राजस्थान में भी भारी बारिश से कोटा और बूंदी में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई इलाकों में 7 से 8 फीट तक पानी भर गया है।
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।
Latest Videos