MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Maharastra
  • MONSOON: महाराष्ट्र में फिर बारिश का अलर्ट, कुछ ट्रेनें कैंसिल, कइयों रूट हुआ डाइवर्ट

MONSOON: महाराष्ट्र में फिर बारिश का अलर्ट, कुछ ट्रेनें कैंसिल, कइयों रूट हुआ डाइवर्ट

मुंबई, महाराष्ट्र समेत आस पास के इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। पटरियों में पानी भरे होने के कारण ट्रेनें अपने तय समय से देरी से चल रही है और वहीं कुछ कैंसिल भी हैं, जिससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Aug 06 2019, 10:52 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
14
मुंबई: बारिश से मुंबई को राहत नहीं मिल पा रही है। मुंबई समेत महाराष्ट्र के 6 जिलों में लगातार 50 घंटे से जारी बारिश अब रुक-रुक कर भिगो रही है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के नासिक, कोल्हापुर और सतारा जिले में अगले 72 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं, मुंबई और उसके आस पास के जिले जैसे ठाणे, पालघर और रायगढ़ में मंगलवार को कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। गुजरात के सूरत में भी बारिश से बुरा हाल है। जगह-जगह जलभराव से हालात बिगड़ गए हैं। 4 जिलों के प्रशासन ने हालात को देखते हुए स्कूल-कॉलेज बंद रखने के आदेश दिए हैं। राहत और बचाव के लिए, एनडीआरएफ की टीमें जुटी हैं। मुंबई से 120 किमी दूर खराड़ी स्टेशन पर तीन ट्रेनें कोणार्क एक्सप्रेस,पंजाब मेल और दादर-अमृतसर एक्सप्रेस रोक दी गई हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
24
लोगों को किया गया रेस्क्यू : मुंबई की मीठी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिससे शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया है। 400 लोगों को रेस्क्यू कर दूसरी जगह पहुंचाया गया है। ठाणे में नौसेना और सेना के 120 जवान बचाव में लगे हैं। मुंबई और उससे लगे 8 उपनगरीय इलाकों के 40 लाख लोग बारिश से प्रभावित हुए हैं। रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से 6 ट्रेनें रद्द हो गई। कई इलाकों में लोकल भी नहीं चलीं। लंबी दूरी की 24 ट्रेनों के मार्ग बदले गए।
34
हिमाचल में जारी हुआ अलर्ट: हिमाचल के कई भागों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की भारी बारिश हुई और मौसम विभाग विभाग ने मंगलवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग केंद्र ने बताया कि शिमला और कांगड़ा जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हुई। रविवार शाम से पालमपुर में सबसे अधिक 69 मिमी बारिश हुई है। इसके बाद शिमला 65 मिमी, बैजनाथ 50 मिमी, जोगिंद्रनगर 30 मिमी बारिश हुई है।
44
कई ट्रेनें रद्द, कुछ का हुआ रूट डाइवर्जन: मूसलाधार बारिश की वजह से मुंबई सहित महाराष्ट्र में कई स्थानों पर रेलवे ट्रैक पानी में डूब गए हैं। इसका असर दिल्ली-एनसीआर से पश्चिम दिशा की ओर जाने वाले यात्रियों पर पड़ा रहा है। दिल्ली से चलने वाली कई ट्रेनें सोमवार को रद्द रहीं। 7 अगस्त को मुंबई सेंट्रल हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस भी रद्द कर दी गई है। कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव भी किया गया है। दिल्ली सराय रोहिल्ला-बांद्रा गरीब रथ, चंडीगढ़-मडगांव गोवा संपर्क क्रांति, फिरोजपुर-मुंबई सेंट्रल जनता एक्सप्रेस, पश्चिम एक्सप्रेस, अमृतसर-छत्रपति शिवाजी टर्मिनल दादर एक्सप्रेस, देहरादून-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस और कोचुवेली-चंडीगढ़ केरल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सोमवार को निरस्त कर दी गई। वहीं, सोमवार को रवाना होने वाली हजरत निजामुद्दीन-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस, हजरत निजामुद्दीन-तिरुवनंतपुरम सुपरफास्ट एक्सप्रेस, बांद्रा टर्मिनल-देहरादून एक्सप्रेस, मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस, मडगांव-हजरत निजामुद्दीन और बांद्रा टर्मिनल-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्वराज एक्सप्रेस के मार्ग में बदलाव किया गया।

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
क्या प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारी भी थे शामिल? महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में अब तक 13 गिरफ्तार!
Recommended image2
Weather Update 25 July 2026: गुजरात में बहुत भारी बारिश, दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में मौसम का अलर्ट, IMD अपडेट
Recommended image3
Weather Forecast 24 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक बारिश, इन 7 राज्यों में कहीं गरजेंगे बादल तो कहीं तूफान का अलर्ट
Recommended image4
मुंबई में पुलिस वैन के सामने डट गई महिला! CJP आंदोलन के बीच कौन हैं वायरल रिया यादव?
Recommended image5
Weather Update 23 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक मौसम का बड़ा उलटफेर, 23 जुलाई को इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved