MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Maharastra
  • बच्ची के लिए मां का दूध बना जहर, पीते ही थमने लगतीं सांसे, मासूम के लिए PM मोदी ने की 6 करोड़ की मदद

बच्ची के लिए मां का दूध बना जहर, पीते ही थमने लगतीं सांसे, मासूम के लिए PM मोदी ने की 6 करोड़ की मदद

मुंबई. कहते हैं कि मां का दूध नवजात के लिए अमृत होता है, जिससे उनको सुरक्षित और पौष्टिक आहार मिलता है। इतना ही नहीं यह ओषधि का काम करता है जिसके चलते बच्चा कई बीमरियों से लड़ता है। लेकिन मुंबई से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक बच्चे के लिए उसकी मां का दूध जहर बन गया है। जिसके पीते ही मासूम की सांसे थमने लगती हैं। दरअसल, यह बच्ची  'SMA Type 1' (स्पाइनल मस्क्यूलर अट्रॉपी)  नाम की खतरनाक बीमारी से जूझ रही है। जिसके इलाज के लिए दवाईयां विदेश से आती हैं। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Feb 10 2021, 03:32 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16


पांच मीहने की बच्ची तारा मुंबई की एक निजी अस्पताल में एडमिट है। जिसके इलाज के लिए अमेरिका से  इंजेक्शन आने हैं। इन जोलगेंसमा नाम के  इंजेक्शनों कीमत कोई लाख दो लाख नही, बल्कि 16 करोड़ है। जिन पर करीब 6.5 करोड़ रुपए का टैक्स लगता है। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस बच्ची की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम एक पत्र लिखा है, जिसमें फडणवीस ने विदेश से आने वाले इंजेक्शनों को टैक्स फ्री करने की अपील की है। पीएमओ ने भी फौरन इस चिट्टी पर  एक्शन लिया और इंजेक्शनों में  टैक्स की छूट दे दी। जिसकी जानकारी  देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया पर दी है।

26


बता दें कि इस बच्ची का इलाज कर रहे  डॉक्टर्स का कहना है कि इस बीमारी में बच्ची की जिंदगी सिर्फ 18 महीने ही बची थी। इसी वजह से अमेरिका से मासूम की लाइफ बचाने के लिए  इंजेक्शन बुलाना जरूरी था। मासूम के माता-पिता की आर्थिक हालत इतनी ठीक नहीं थी कि वह 16 करोड़ दे सकें। मामले की जानकारी जब फडणवीस को पता चला तो उन्होंने पीएम को पत्र लिखकर यह अपील की।

36


डॉक्टरों का कहना है कि SMA टाइप 1 एक बड़ी खतरनाक बीमारी है। बताया कि इंसानों के शरीर में एक जीन होता है, जो प्रोटीन बनाता है और इससे मांसपेशियां और तंत्रिकाएं जीवित रहती हैं। लेकिन इस बच्ची के शरीर में यह जीन नहीं था। जिसके चलते उसके बॉडी में कोई प्रोटीन नहीं बन रहा था। ऐसे में तीरा की दिमाग की मांसपेशियां कम एक्टिव थीं, जिससे अन्य कोशिकाएं भी निष्किर्य हो रही थीं। डॉक्टरों के मुताबिक, जीन नहीं होने से तीरा को सांस लेने से लेकर भोजन चबाने तक में परेशानी हो रही थी। SMA बीमारी कई प्रकार की होती है, तीरा में जो बीमारी है वह टाइफ 1 है। जो कि सबसे खतरनाक है।

46

वहीं मासूम बच्ची के पिता मिहिर कामत ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि तीरा जन्म के समय बिल्कुल ठीक थी। उसे कोई बीमारी नहीं थी। लेकिन कुछ समय बाद ही उसकी हालत बिगड़ने लगी। जैसे ही तीरा मां का दूध पीती तो उसको दम घुटने लगता था। यानि बच्ची की सांसे अटक जाती थीं। इतना ही नहीं पोलियो का ड्राप पिलाया तो वह भी सांसे रोकने लगती।  जब हमने न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर को दिखाया तो उन्होंने तीरा को 'SMA TYPE 1'से पीड़ित बताया।
 

56


बता दें की तीरा पिछले 13 जनवरी सेअस्पताल में एडमिट है। तीरा के एक फेफड़े ने काम करना बंद कर दिया था। जिसके बाद उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। तीरा के पिता मिहिर एक मल्टीनेशनल आईटी सर्विस कंपनी में जॉब करते हैं। वहीं उनकी पत्नी प्रियंका एक फ्रीलांस इलेस्ट्रेटर हैं। दोनों ने मिलकर अपनी बच्ची के इलाज में फंडिंग के लिए सोशल मीडिया पर एक पेज बनाया। जिससे लोग लगातार उनकी मदद कर रहे हैं। अब तक समाजसेवी लोग उनके  खाते में करीब 16 करोड़ रुपए जमा कर चुके हैं। वहीं  पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस की अपील के बाद मोदी सरकार ने उनके इलाज में टैक्स की छूट देते हुए मदद की है।

66


वह पत्र जिसे महाराष्ट्र के पूर्व CM फडणवीस ने बच्ची के इलाज की मदद के लिए प्रधानमंत्री मोदी को लिखा था।
 

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
ये फल खा लिए तो राम नाम सत्य, मुंबई से सामने आया डरावना Video
Recommended image2
Viral Video: आर्मी अफसर का Toll देने से इनकार, तहजीब में रहकर कर्मचारी ने उतार दी इज्जत
Recommended image3
Mumbai Airport Viral Video: मुंबई एयरपोर्ट के पास दिखा 7 फुट लंबा सांप, देखें वीडियो
Recommended image4
Maharashtra Crime: करेले की सब्जी को लेकर बेटे ने किया मां का मर्डर, फिर अचार चखकर आराम से पी दारू
Recommended image5
कौन है हैरी बाक्सर? बिश्नोई गैंग का खास शूटर, जिसके खिलाफ जारी हुआ लुक आउट सर्कुलर
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved