बारिश में मचला समुद्र, लहरों ने आसमान छूने की ठानी, देखिए कुछ तस्वीरें
मुंबई. मानसून धीरे-धीरे भारत को तर-बतर करने आगे बढ़ता जा रहा है। मुंबई सहित महाराष्ट्र में लगातार रुक-रुक बारिश का दौर चल रहा है। समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं। मौसम विभाग ने हाइटाइट की चेतावनी दी है। आशंका है कि हाइ टाइट में समुद्र से 4.26 मीटर ऊंचाई तक लहरें उठ सकती हैं। बता दें कि समुद्र के जलस्तर का बढ़ना यानी ज्वार और घटना यानी भाटा..गुरुत्वाकर्षण के कारण होता है। चंद्रमा और सूरज के कारण गुरुत्वाकर्षण पर असर पड़ता है। इससे लहरें ऊंची उठती हैं। मौसम विभाग ने दक्षिण कोंकण सहित तमाम आसपास के इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। किसी भी आपदा से निपटने मुंबई महानगर पालिका तैयार है। कोरोना संकट को देखते हुए भी इस बारिश में प्रशासन को अधिक सतर्क रहना पड़ रहा है। बता दें कि पिछले हफ्ते मुंबई और ठाणे में 100 मिलीमीटर से भी ज्यादा बारिश रिकार्ड की गई थी। देखिए मुंबई में बारिश के दौरान की कुछ तस्वीरें...
17

समद्र में इस तरह से लहरें उछाल भर रही हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

27
मुंबई की सड़कों पर बारिश में अकसर पानी भर जाता है।
37
मुंबई में कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है।
47
कोरोना को देखते हुए मुंबई प्रशासन को बारिश में ज्यादा सतर्क रहना पड़ रहा है।
57
मुंबई में आगे भी ऐसी ही बारिश की चेतावनी दी गई है।
67
मुंबई में जलभराव एक बड़ समस्या है।
77
बारिश में ट्रैफिक पर भी असर पड़ता है।
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।
Latest Videos