मुंबई के कई इलाकों में तेज बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी, 7 फ्लाइट रद्द
भारी बारिश की आशंका के कारण मुंबई से उड़ान भरने वाली 7 फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है।
14

मुंबई. महानगरी मुंबई की सड़कें एक बार फिर से बारिश के पानी से लबालब भर गई हैं। बारिश के कारण रोड यातायात से लेकर हवाई मार्ग भी प्रभावित हो रहे हैं। इतना ही नहीं शहर में बारिश के लौट आने के कारण अगले 24 घंटे तक कई इलाकों में ऑरेंज और रेड अलर्ट भी जारी किया जा चुका है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

24
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, राजधानी मुंबई समेत ठाणे और रायगढ़ में भारी बारिश की संभावना है। इससे पहले ठाणे और पुणे में भारी बारिश की संभावना जताते हुए केंद्र ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। वहीं पालघर में 28 जुलाई तक रेड अलर्ट जारी किया जा चुका है। ऑरेंज अलर्ट अधिकारियों को गंभीर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का सिग्नल है।
34
बता दें, भारी बारिश की आशंका के कारण मुंबई से उड़ान भरने वाली 7 फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है, जबकि 8 फ्लाइट्स का रूट डायवर्ट किया गया है।
44
विभाग के अनुसार 27 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है, जिसके चलते लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। क्योंकि ऐसी परिस्थिति में पुराने ढांचों, मकानों या इमारतों के ढहने का आसार रहते हैं। बीते दिनों राज्य में दीवार गिरने से कई लोग घायल हो गए थे। हादसे में कई लोगों की जान भी चली गई थी।
मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।
Latest Videos