MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Maharastra
  • मलबे में दबे थे मां-बेटे, अपना दर्द भूलकर देती रही दिलासा, फिर भी ताउम्र रहेगा अफसोस

मलबे में दबे थे मां-बेटे, अपना दर्द भूलकर देती रही दिलासा, फिर भी ताउम्र रहेगा अफसोस

मुंबई के डोंगरी इलाके में मंगलवार को 4 मंजिला इमारत ढहने से हुई थी 14 लोगों की मौत। हादसे में अलीमा और उसके दो बेटे भी दब गए थे। रेस्क्यू के दौरान अगले दिन सुबह मां को तो बचा लिया गया, लेकिन बेटों की मौत हो गई।

2 Min read
Author : Sushil Tiwari
Published : Jul 18 2019, 12:39 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
13
मुंबई. मंगलवार को यहां डोंगरी इलाके में करीब 100 साल पुरानी 4 मंजिल इमारत गिरने से कइयों के सपने टूट गए, कई परिवार बिखर गए। रेस्क्यू करके मलबे से निकाले गए कुछ लोग जिंदा होकर भी खुद को जिंदा महसूस नहीं कर रहे। ऐसी ही एक मां है अलीमा। हादसे में अलीमा, उसके 7 और 4 साल के बेटे 18 घंटे तक मलबे में दबे रहे। तीनों को बुधवार सुबह करीब 5.30 बजे निकाला गया। अफसोस मां बच गई, लेकिन दोनों बेटे नहीं बच पाए। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई थी। एक आरटीआई के मुताबिक, पिछले साढ़े पांच सालों में मुंबई में इमारत से जुड़े 2704 हादसों में 234 लोगों की जान गई है और 840 लोग जख्मी हुए हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
23
छुट्टियां मनाने मुंबई आए थे बच्चे... 28 साल की अलीमा का पति राशिद मुंबई में दर्जी है। उसने केसरबाई बिल्डिंग की पहली मंजिल पर 10 हजार रुपए किराये का मकान लिया था। अलीमा यूपी के गोंडा में रहती है। अलीमा, उसके बेटे शहजाद और हरबाज छुट्टियां मनाने मुंबई आए थे। वे इसी महीने के आखिर में गोंडा वापस जाने वाले थे। जेजे अस्पताल में भर्ती अलीमा के आंसू नहीं रुकते। उसे अफसोस है कि वो मुंबई क्यों आई थी?
33
घटनावाले दिन की कहानी... घटना के वक्त अलीमा किचन में खाना बना रही थी। राशिद काम पर जा चुका था। दोनों बच्चे पास ही खेल रहे थे। अचानक इमारत भरभराकर गिर पड़ी। तीनों मलबे में दब गए। अलीम कांक्रीट के एक स्लैब के नीचे फंसी थी। उसे अपने बच्चों के रोने की आवाज सुनाई पड़ रही थी, लेकिन वो लाचार थी। घटना याद करके अलीम फूट-फूटकर रो पड़ती है। अलीमा बताती है कि बच्चों का दम घुट रहा था। वो रोते हुए उन्हें दिलासा देती रही। अगले दिन सुबह एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमों ने मलबे के बीच से अलीमा और उसके बच्चों की आवाज सुनी। हालांकि उन्हें निकालने में आधा घंटा लग गया।

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

About the Author

ST
Sushil Tiwari
सुशील कुमार तिवारी। एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर एडीटर कार्यरत हैं। इससे पहले दैनिकभास्कर डॉट कॉम में न्यूज एडीटर के तौर पर काम कर चुके हैं। डिजिटल मीडिया में 17 साल से ज्यादा का अनुभव। इन्हें डिजिटल इंडस्ट्री में अभी तक 25 से ज्यादा परफॉर्मेंस बेस्ड अवार्ड मिल चुके हैं।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Weather Forecast 26 July 2026: दिल्ली-NCR समेत 8 राज्यों में बारिश का बड़ा अलर्ट, IMD की चेतावनी
Recommended image2
क्या प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारी भी थे शामिल? महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में अब तक 13 गिरफ्तार!
Recommended image3
Weather Update 25 July 2026: गुजरात में बहुत भारी बारिश, दिल्ली-NCR, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र समेत 8 राज्यों में मौसम का अलर्ट, IMD अपडेट
Recommended image4
Weather Forecast 24 July 2026: दिल्ली से मुंबई तक बारिश, इन 7 राज्यों में कहीं गरजेंगे बादल तो कहीं तूफान का अलर्ट
Recommended image5
मुंबई में पुलिस वैन के सामने डट गई महिला! CJP आंदोलन के बीच कौन हैं वायरल रिया यादव?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved