MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Maharastra
  • दीपावली पर कुछ परिवारों में खुशियों के बजाय मौत ने दी दस्तक, हर तरफ उल्लास था, इनके घर में मातम

दीपावली पर कुछ परिवारों में खुशियों के बजाय मौत ने दी दस्तक, हर तरफ उल्लास था, इनके घर में मातम

सतारा, महाराष्ट्र. त्यौहार बेशुमार खुशियां लेकर आता है। दीपावली पर हर घर में उत्साह-खुशी के दीये जलाए जाते हैं, लेकिन इन सड़क हादसों ने इन घरों में दीये जलाए, लेकिन गम के। जरा-सी लापरवाही जिंदगी को कैसे मौत के मुंह में ले जाती है, ये सड़क हादसे इसी का उदाहरण है। पहली तस्वीर पुणे-बैंगलोर हाईवे पर शनिवार सुबह हुए भीषण सड़क  हादसे की है। दीपावली के ठीक दिन हुए इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई थी। हादसा यहां उंब्रज के पास तारली पुल से एक मिनी बस के 50 फीट नीचे गिर जाने से हुआ था। हादसे में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मरने वालों में तीन पुरुष, एक महिला और एक तीन साल का बच्चा शामिल हैं। आगे पढ़ें इसी हादसे के अलावा कुछ अन्य हादसों के बारे में, जिन्होंने कुछ परिवारों में त्यौहार के पहले मातम पसार दिया... 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Nov 15 2020, 10:04 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

50 फीट नीचे बस के गिरने से चीख-पुकार मच गई। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उधर, दीपावली की तैयारियों में लगे परिजनों पर जैसे वज्रपात टूट पड़ा। आगे पढ़ें ऐसे ही कुछ अन्य हादसों के बारे में...

210

भरतपुर, राजस्थान. जिले के सेवर थाना इलाके में शुक्रवार तड़के करीब 3.30 बजे हुए एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी। इतने ही लोग घायल हैं। ये लोग अपने किसी रिश्तेदार की डेड बॉडी लेकर एम्बुलेंस से जयपुर से भरतपुर के लिए निकले थे। रिश्तेदार की गुरुवार रात हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। रास्ते में बांसी के पास एम्बुलेंस के ड्राइवर को झपकी आ गई। इसके बाद एम्बुलेंस बेकाबू होकर एक ट्रॉले से जा भिड़ी। हादसा इतना भीषण था कि एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गए। घायलों में मां-बेटा शामिल हैं। आगे पढ़ें-दिल दहलाने वाले हादसे: और यूं लगा जैसे किसी ने बम फोड़ दिया हो..दूर तक सुनाई पड़ा धमाका

310

अजमेर/रेवाड़ी. राजस्थान. यह तस्वीर अजमेर जिले के रूपनगढ़ में गुरुवार सुबह दो ट्रकों के बीच आमने-सामने से हुई टक्कर के बाद की है। इस हादसे में एक ट्रक के ड्राइवर हरियाणा के रेवाड़ी निवासी 35 साल के वासु सिंह राजपूत की मौत हो गई थी। जबकि घायल क्लीनर की पहचान हरियाणा धानोद निवासी सुनील हरिजन के रूप में की गई है। दूसरे ट्रक ड्राइवर और उसके क्लीनर को कोई चोट नहीं आई। यह हादसा किशनगढ़ रोड स्थित गैस गोदाम के पास हुआ।  हादसा इतना भीषण था कि एक धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई पड़ी। आगे पढ़ें-खतरनाक ड्राइविंग: मां खुश थी कि बेटा कुछ बनकर घर लौटेगा, इन दो लड़कियों ने खून के आंसू रुला दिए

410

जयपुर, राजस्थान.  शुक्रवार 6 नवंबर को अजमेर रोड स्थित एलिवेटेड रोड पर इन दो लड़कियों ने 100 की स्पीड से अपनी ऑडी कार से इस युवक को उड़ा दिया था। एक्सीडेंट इतना भीषण था कि युवक 30 फीट हवा में उछलकर दूर एक दुकान की छत पर जाकर गिरा था। मृतक माड़ाराम रैबारी जोधपुर के बाजवा गांव से 350 किमी दूर जयपुर पुलिस कांस्टेबल की भर्ती में शामिल होने आया था। गरीब परिवार का माड़ाराम कुछ बनकर अपने घर की आर्थिक स्थित संभालना चाहता था, लेकिन एक टक्कर से सब बिघर गया।  (इन्हीं लड़कियों ने माड़ाराम को अपनी ऑडी से टक्कर मारी थी)

510

माड़ाराम की मौत की खबर सुनकर जयपुर पहुंचे भाई प्रकाश ने बताया कि वो 4-5 साल से जयपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। जयपुर में उसकी बहन की ससुराल है। वो उसी के संग रहता था। कोचिंग की फीस के लिए मां ने अपने गहने तक गिरवी रख दिए थे। एक खेत तक बेच दिया था। 
(अपने भाई की मौत पर बिलखता प्रकाश)

610

लड़कियां अपनी ऑडी 100 की रफ्तार से चला रही थीं। उन्होंने पीछे से माड़ाराम का इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वो 30 फीट हवा में उछलकर सड़क के पास बनी दो मंजिला दुकान की छत पर जाकर गिरा। आगे देखें इसी हादसे की तस्वीर...

710

माड़ाराम को टक्कर मारने के बाद कार एक पोल से जा टकराई। पोल भी उखड़कर अजमेर रोड पर जा गिरा। पड़ी। आगे देखें इसी हादसे की तस्वीर...

810

इसी छत पर आकर गिरा था माड़ाराम। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आगे देखें इसी हादसे की तस्वीर...

910

पुलिस ने कार ड्राइव कर रही नेहा नामक युवती के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक्सीडेंट के बाद एयरबैग खुलने से दोनों लड़कियों को कुछ नहीं हुआ। आगे देखें इसी हादसे की तस्वीर...

1010

इसी कार ने ली माड़ाराम की जान। मौके पर मौजूद पुलिस।

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
कौन हैं सुधीर मेहता जिन्होंने मुंबई-पुणे जाम से बचने निकाला अनोखा आइडिया
Recommended image2
Maharashtra Crime: पंचायत चुनाव लड़ने के लिए बाप ने 6 साल की मासूम बेटी को मार डाला
Recommended image3
Rohit Shetty House Firing Video: मुंबई पुलिस को मिली अहम कड़ी, साजिश का नया एंगल आया सामने
Recommended image4
Mumbai Crime: जुहू में रोहित शेट्टी के घर के बाहर चली गोलियां, देखें Video
Recommended image5
Sunetra Pawar के शपथ ग्रहण की 5 तस्वीरें, झुकी और नम थीं सबकी नजरें
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved