MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Maharastra
  • उद्धव ठाकरे के लिए भव्य सेट बनाने वाले नितिन देसाई की कहानी, 'जंगल बुक' ने बदल दी थी किस्मत

उद्धव ठाकरे के लिए भव्य सेट बनाने वाले नितिन देसाई की कहानी, 'जंगल बुक' ने बदल दी थी किस्मत

मुंबई. मुंबई का ऐतिहासिक 'शिवाजी पार्क' ठाकरे परिवार के किसी सदस्य के पहली बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने का गवाह बना है। इस पल को यादगार बनाने शपथ ग्रहण के लिए एक भव्य सेट तैयार कराया गया। इसे डिजाइन किया बॉलीवुड के ख्यात प्रोडक्शन डिजाइनर (आर्ट डायरेक्टर) नितिन चंद्रकांत देसाई ने। मायानगरी में नितिन देसाई के हुनर का सिक्का चलता है। मुंबई के समीप करजत में उनका शानदार 'एनडी स्टूडियो' भी है, जहां कई बड़ी-बड़ीं फिल्मों के लिए सेट लगाए जाते हैं। लेकिन कोई मंजिल इतनी आसानी से नहीं मिलती। उसके लिए लंबा संघर्ष और कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। अपने हुनर को लगातार तराशना पड़ता है। नितिन देसाई के मायानगरी में छा जाने की कहानी asianetnews हिंदी से शेयर की उनके दोस्त और खुद भी बॉलीवुड के जाने-माने प्रोडक्शन डिजाइनर तारिक उमर खान ने।

3 Min read
Author : Amitabh Budholiya
| Updated : Nov 28 2019, 04:24 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
यह बात 1994 की है। नितिश राय के पास दो हॉलीवुड प्रोजेक्ट आए। नितिश राय ने एक प्रोजेक्ट के लीड करने की जिम्मेदारी समीर चंदा(रंग दे बसंती, गजनी फेम) को सौंपी। वहीं दूसरे प्रोजेक्ट जब 'द जंगल बुक' के लाइव एक्शन का जोखिमपूर्ण दायित्व नितिन देसाई को दिया। नितिन देसाई ने बखूबी इस प्रोजेक्ट को हैंडल किया। 'द जंगल बुक' नितिन देसाई के करियर का जबर्दस्त ब्रेक साबित हुई। इसके बाद तो उनके पास कई हॉलीवुड-बॉलीवुड के प्रोजेक्ट आते गए।(फोटो: बायें से नितिश राय और नितिन देसाई)
Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
25
यह बात 1994 की है। नितिश राय के पास दो हॉलीवुड प्रोजेक्ट आए। नितिश राय ने एक प्रोजेक्ट के लीड करने की जिम्मेदारी समीर चंदा(रंग दे बसंती, गजनी फेम) को सौंपी। वहीं दूसरे प्रोजेक्ट जब 'द जंगल बुक' के लाइव एक्शन का जोखिमपूर्ण दायित्व नितिन देसाई को दिया। नितिन देसाई ने बखूबी इस प्रोजेक्ट को हैंडल किया। 'द जंगल बुक' नितिन देसाई के करियर का जबर्दस्त ब्रेक साबित हुई। इसके बाद तो उनके पास कई हॉलीवुड-बॉलीवुड के प्रोजेक्ट आते गए।(फोटो: बायें से नितिश राय और नितिन देसाई)
35
नितिन देसाई अपने काम को बखूबी जीते हैं। उनकी सोशल और पॉलिटिकल अप्रोच भी जबर्दस्त है। स्वाभाविक है कि उद्धव ठाकरे उन्हें पर्सनली जानते हैं। ऐसे में कोई भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उसे ही सौंपेगा, जिस पर 100 प्रतिशत भरोसा है। वैसे भी नितिन देसाई इस समय प्रोडक्शन डिजाइनिंग में बॉलीवुड का सबसे बड़ा नाम है। उनका काम बोलता है। उन्होंने ऐसे-ऐसे एक्सपेरिमेंट्स किए, जिन्होंने जबर्दस्त प्रभाव छोड़ा।
45
इसी 6 दिसंबर 'पति पत्नी और वो' रिलीज हो रही है। इसके प्रोडक्शन डिजाइनर तारिक उमर खान हैं। इस फिल्म के एक गाने का शूट कुछ दिन पहले नितिन देसाई के स्टूडियो में किया गया। तारिक उमर बताते हैं-'रात में हमारा शूट था। उस वक्त नितिन देसाई भी वहां मौजूद थे। नितिन बॉलीवुड में नया क्या चल रहा है, आगे क्या होगा? इसे लेकर हमेशा सजग रहते हैं। उनसे ऐसे ही विषयों पर हमारी चर्चा हुई।' उल्लेखनीय है कि तारिक उमर खान नितिन देसाई को भी अपना एक गुरु मानते हैं। वे कहते हैं-मैंने नितिन देसाई के काम से बहुत कुछ सीखा है, इसलिए आप उन्हें मेरा गुरु भी कह सकते हैं। दिलचस्प है कि आशुतोष गोवरिकर की फिल्म 'पानीपत' भी इसी 6 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इसका प्रोडक्शन डिजाइन नितिन देसाई ने किया है। यानी गुरु-चेले दोनों की फिल्में एक ही दिन रिलीज होंगी।
55
आपको बता दें कि आपने हम दिल दे चुके सनम(1999), लगान(2001) और जोधा अकबर(2008) जैसी फिल्मों में जो भव्य सेट या बैकग्राउंड देखे, वे नितिन देसाई की क्रियेटिविटी की ही देन थे। वहीं, तारिक उमर खान ने जब वी मेट(2007), वांटेड(2009), दबंग(2010), तनु वेड्स मनु(2011) और रांझणा(2013) और ऑस्कर तक जा चुकी गुजराती फिल्म द गुड रोड(2013) जैसी फिल्मों के जरिये बॉलीवुड में अपना एक अलग मुकाम बनाया है। उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड में प्रोडक्शन डिजाइनर को ही आर्ट डायरेक्टर के नाम से पुकारा जाता था।

मुंबई-पुणे से लेकर पूरे महाराष्ट्र की राजनीति, बिज़नेस गतिविधियाँ, बॉलीवुड अपडेट्स और लोकल घटनाओं पर हर पल की खबरें पढ़ें। राज्य की सबसे विश्वसनीय कवरेज के लिए Maharashtra News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — केवल Asianet News Hindi पर।

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
बगावती विस्फोट के बीच शिवसेना (UBT) में नया संकट: क्या उद्धव के हाथ से फिसल रही कमान?
Recommended image2
Pune Viral Video: पुणे में दिखा 'बाहुबली', हाथों से खिसका दी गलत पार्क की हुई SUV
Recommended image3
शिवसेना के दो स्थापना दिवस: एक बड़ा सवाल..और एक तस्वीर से बदलेगी उद्धव की सियासत?
Recommended image4
NEET परीक्षा का खूनी सच: 48 घंटे में 5 मौतें, PM मोदी को खुला खत, अभिजीत दिपके ने रख दी ये बड़ी मांग
Recommended image5
महाराष्ट्र के 20 साल पुराने मर्डर केस का उद्धव सेना में बगावत से क्या है कनेक्शन?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved