MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • रेड जोन में हैं ये 130 जिले, यहां क्या-क्या मिलेंगी छूट, इसे लेकर है कोई कन्फ्यूजन तो दूर कर लें

रेड जोन में हैं ये 130 जिले, यहां क्या-क्या मिलेंगी छूट, इसे लेकर है कोई कन्फ्यूजन तो दूर कर लें

नई दिल्ली. कोरोना वायरस के बढ़ते हुए मामले और राज्य सरकारों की सिफारिश पर देश में लॉकडाउन को 17 मई तक बढ़ा दिया है। सरकार ने इस लॉकडाउन में देश को तीन जोन- रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में बांटा है। इन्हीं के तहत छूट तय की गई है। हालांकि, 17 मई तक रेल, हवाई यात्रा और मेट्रो और एक राज्य से दूसरे राज्य तक सड़क यात्रा पर रोक रहेगी। इसके अलावा पहले दो लॉकडाउन के चरण की तरह ही स्कूल, कॉलेज, शिक्षण संस्थान, होटल, रेस्त्रां, सिनेमा हॉल, मॉल्स, हेयर सैलून, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, समाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रमों पर रोक रहेगी। हालांकि, इस बार पहले दो चरणों से ज्यादा छूटें दी गई हैं। लेकिन खास बात ये है कि देश के दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, भोपाल जैसे शहर रेड जोन में हैं। ऐसे में रेड जोन में छूटों को लेकर लोगों को काफी कन्फ्यूजन है। आईए जानते हैं कि रेड जोन में आप लोगों को क्या क्या छूट मिलेगी।

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : May 02 2020, 12:43 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
115

रेड जोन क्या है?: स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 319 जिलों को ग्रीन, 284 को ऑरेंज और 130 जिलों को रेड जोन में रखा है। अब किसी भी जिले में अगर 21 दिनों तक कोई केस नहीं आता तो उसे ग्रीन जोन में रखा जाता है। पहले 28 दिन तक केस देखने होते थे। जिन जिलों में कोरोना के केसों की संख्या ज्यादा है या संक्रमण की दर ज्यादा है, उन्हें रेड जोन में रखा जाता है।

215

रेड जोन में किस राज्य के कितने जिले?
आंध-बिहार के 5-5  जिले,  छत्तीसगढ़ में 1, दिल्ली के 11, गुजरात के 9, हरियाणा- 2, जम्मू-कश्मीर में 4, झारखंड में 1, कर्नाटक- 3 केरल- 2, मध्यप्रदेश में 9, महाराष्ट्र में 14, ओडिशा में 3, पंजाब में 3, राजस्थान में 8, उत्तर प्रदेश में उत्तर प्रदेश में 19, उत्तराखंड में 1, तमिलनाडु 12, तेलंगाना में 6, प बंगाल में 10 जिले रेड जोन में हैं।

315

रेड जोन में क्या छूट मिलेगी?
रेड जोन में इस बार केंद्र सरकार ने कुछ छूटों का ऐलान किया। रेड जोन में ग्रामीण इलाकों में सभी प्रकार की औद्योगिक और निर्माण के काम शुरू हो सकेंगे। मनरेगा के कार्य, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां और ईंट-भट्टे खुले रहेंगे। कृषि, पशुपालन के कामों की अनुमति होगी। इसके अलावा क्लीनिग समेत सभी मेडिकल सर्विसें शुरू रहेंगी। आईटी दफ्तर खुल सकेंगे। मीडिया संस्थान के दफ्तर खुल सकेंगे। इसके अलावा बिजली, पानी, दूरसंचार, डाक और कूरियर सेवा, बैंक, गैर-बैंकिंग वित्त कंपनियां खुली रहेंगी। 

415

इसके अलावा शहरी इलाकों में एकल दुकानें, आवासीय परिसर की दुकानों को खोलने की अनुमति होगी। इसमें जरूरी और गैर जरूरी दुकानें भी रहेंगी। इसके अलावा सभी जरूरी सामान राशन, दूध पार्लर जैसी सुविधाएं खुली रहेंगी। हालांकि, लोगों और कंपनियों को सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना होगा।

515

रेड जोन में साइकिल रिक्शा, ऑटो रिक्शा, टैक्सी और कैब सेवा पर रोक रहेगी। इसके अलावा  एक जिले से दूसरे जिले के बीच सेवाएं बंद रहेंगी। वहीं, स्पा, सैलून और नाई की दुकानें नहीं खुलेंगी। 

615

कहां कौन सा जिला रेड जोन में
- आंध्र प्रदेश- कुरनूल, गुंटूर, नेल्लोर, कृष्णा, चित्तूर। बिहार- मुंगेर, पटना, रोहतास, बक्सर और गया।
- चंडीगढ़ में चंडीगंढ़ और छत्तीसगढ़ में रायपुर रेड जोन में है।

715

दिल्ली : 
दक्षिण दिल्ली, शाहदरा, दक्षिण पूर्व, पश्चिम दिल्ली, उत्तरी दिल्ली, मध्य दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, दक्षिण पश्चिम दिल्ली, उत्तर पूर्वी,  उत्तर पश्चिम दिल्ली।
 

815

गुजरात: अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, भावनगर, गांधी नगर, आनंद,  बनासकांठा, अरावली, पंचमहल
हरियाणा-जम्मू कश्मीर में रेड जोन: हरियाणा- सोनीपत, फरीदाबाद। जम्मू और कश्मीर- बांदीपोरा, शोपियां, अनंतनाग और श्रीनगर।
 

915

झारखंड-कर्नाटक में कौन कौन से जिले रेड जोन में?
झारखंड-रांची। कर्नाटक- बेंगलुरु शहरी, बेंगलुरु ग्रामीण, मैसूरु।

1015

ये शहर रेड जोन में
केरल
: कन्नूर, कोट्यम
मध्य प्रदेश: इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, धार, ईस्ट निमाड़, बड़वानी, देवास और ग्वालियर

1115

महाराष्ट्र में रेड जोन: 
मुंबई, पुणे, ठाणे, नाशिक, पालघर,  नागपुर, सोलापुर, यावतमल, औरंगाबाद, सतारा, धुले, अकोला, जलगांव,  मुंबई उपनगरीय
ओडिशा-पंजाब के रेड जोन: ओडिशा- जाजापुर, भदरक, बालेश्वर। पंजाब- जालंधर, लुधियाना, पटियाला।
 

1215

राजस्थान में ये जिले रेड जोन में: जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर, नागौर, झालावाड़, बांसवाड़ा,
 

1315

तमिलनाडु-तेलंगाना में कौन से जिले रेड जोन में?
चेन्नई, मदुरै, नामक्कल,  तिरुनेलवेली, तिरुप्पुर, चेंगलपट्टू, रानीपेट, विरधुनगर, वेल्लोरस, कांचीपुरम समेत 12 जिले रेड जोन में हैं
 तेलंगाना : हैदराबाद, वारंगल शहरी, रंगा रेड्डी, सूर्यापेट, मेडचल मल्कजगिरी

1415

उत्तर प्रदेश में ये हैं रेड जोन: 
आगरा, लखनऊ, सहारनपुर, कानपुर नगर, मुरादाबाद ,फिरोजाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, मेरठ, रायबरेली, वाराणसी, बिजनौर, अमरोहा, संत कबीर नगर, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, रामपुर, मथुरा, बरेली।

1515

उत्तराखंड-बंगाल में रेड जोन: उत्तराखंड- हरिद्वार। पश्चिम बंगाल- कोलकाता, हावड़ा, पूरब मिदनापुर, 24 परगना उत्तर, 24 परगना दक्षिण, मिदनापुर पश्चिम, दार्जलिंग, जलपाईगुड़ी।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved