अब इस राज्य में बनेगी हनुमानजी की 215 मीटर ऊंची प्रतिमा, 1200 करोड़ रुपए आएगा खर्च
बेंगलुरु. हनुमान जी की जन्म स्थली पंपापुर (कर्नाटक) में हनुमान जी की 215 मीटर ऊंची प्रतिमा बनेगी। इसके अलावा यहां हनुमान जी के भव्य मंदिर का निर्माण भी कराया जाएगा। यह घोषणा हनुमत द जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने की। ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी गोविद आनंद सरस्वती ने इस बारे में मीडिया को जानकारी दी।

स्वामी गोविद आनंद सरस्वती ने बताया कि हनुमान जी की विशालतम प्रतिमा और भव्य मंदिर के लिए हनुमत द जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से देश भर में रथ यात्रा निकालकर चंदा एकत्रित किया जाएगा। इस प्रतिमा को बनाने में करीब 1200 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। (फोटो- सिम्बॉलिक)
ट्रस्ट के मुताबिक, यह प्रतिमा 6 साल में बनकर तैयार हो जाएगी। वहीं, इसके लिए राज्य सरकार भी मदद करेगी। (फोटो- सिम्बॉलिक)
इसके अलावा हनुमत द जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट राममंदिर निर्माण के लिए गठित श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को 80 फीट ऊंचा भव्य रथ दान करेगा। यह दो साल में बनेगा। इसकी लागत करीब 2 करोड़ रुपए होगी। (फोटो- सिम्बॉलिक)
कहां है दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा
अभी दुनिया में सबसे लंबी प्रतिमा गुजरात के केवड़िया में है। यहां सरदार पटेल की 182 मीटर की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी प्रतिमा है। दूसरे नंबर पर चीन के स्प्रिंग टेम्पल ऑफ बुद्धा का स्थान है। यह 128 मीटर है। (फोटो- सरदार पटेल की प्रतिमा)
अयोध्या में बन रही राम की सबसे ऊंची प्रतिमा
उधर, अयोध्या में राम भगवान की 221 मीटर ऊंची प्रतिमा बन रही है। इसे लेकर योगी कैबिनेट ने मंजूरी भी दे दी है। जब यह प्रतिमा बन जाएगी, तो यह दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा होगी। इसके अलावा महाराष्ट्र में अरब सागर में शिवाजी की 212 मीटर ऊंची प्रतिमा भी प्रस्तावित है। इसमें करीब 3600 करोड़ रुपए की लागत आएगी।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.