- Home
- National News
- 13 साल की उम्र में रॉबर्ट को दिल दे बैठीं प्रियंका,स्कूल में बढ़ता गया प्यार;आज शादी के पूरे हुए 23 साल तो..
13 साल की उम्र में रॉबर्ट को दिल दे बैठीं प्रियंका,स्कूल में बढ़ता गया प्यार;आज शादी के पूरे हुए 23 साल तो..
नई दिल्ली. कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को आज अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ शादी के बंधन में बंधे हुए 23 साल बीत गए। इस मौके पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोशल मीडिया पर अपने शादी के फोटो शेयर करते हुए इमोशनल मैसेज भी लिखा। गौरतलब है कि देश के सबसे बड़े बिजनेस टाईकून्स में शुमार रॉबर्ट वाड्रा से प्रियंका गांधी का विवाह 18 फरवरी, 1997 को हुआ था।
18

प्रियंका ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें कुछ उनकी शादी के वक्त की हैं, जबकि कुछ तस्वीरें मौजूदा समय की हैं। नई तस्वीरें में प्रियंका और रॉबर्ट के साथ उनके बच्चे भी नजर आ रहे हैं।
28
अपनी शादी और शादी के बाद की तस्वीरों को साझा करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, 'लाखों यादगार पल, प्यार, आंसू, हंसी, गुस्सा, दोस्ती, परिवार और भगवान के दिए दो अनमोल तोहफे और एक साथ जीने का बेहतरीन अनुभव...6+23=29 साल...फॉरएवर'
38
प्रियंका और रॉबर्ट की शादी को 23 साल हो गए हैं, लेकिन प्रिंयका ने अपने ट्वीट में उसे 6+23=29 लिखकर ये बताने की कोशिश की है कि वे एक दूसरे को 29 सालों से जानते हैं।
48
प्रिंयका ने आउटलुक को दिए एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि वह 13 साल की उम्र में पहली बार रॉबर्ट वाड्रा से मिली थीं। उस वक्त रॉबर्ट एक सामान्य शख्स की तरह ही प्रियंका से मिले थे। उनकी यही खासियत प्रियंका को सबसे ज्यादा पसंद आई थी। जिसके बाद दोनों ने 1997 में शादी कर ली।
58
एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में रॉबर्ट ने इस राज से पर्दा उठाया था। रॉबर्ट ने बताया था कि जब वह ब्रिटिश स्कूल में साथ पढ़ते थे तो उन्हें लगता था कि, प्रियंका उनमें दिलचस्पी रखती हैं। इसके बाद हम दोनों एक दूसरे काफी बातचीत करने लगे थे। इसके बाद दोनों धीरे धीरे एक दूसरे के करीब आ गए थे।
68
रॉबर्ट से जब इंटरव्यू में पूछा गया कि उन्होंने प्रियंका को कैसे प्रपोज किया था। रॉबर्ट ने बताया कि उन्होंने प्रियंका को घुटने पर बैठकर प्रपोज नहीं किया था, बल्कि दोनों ने साथ बैठकर इस रिश्ते के लिए हामी भरी थी।
78
प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा ने आज ही के दिन 1997 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद प्रियंका गांधी की मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी।
88
शादी के बंधन में बंधने के बाद प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा दोनों बहुत ही खुश नजर आए थे। आज दोनों की शादी के 23 साल पूरे हो गए है। इस मौके को याद करते हुए प्रियंका गांधी ने खुशी जाहिर की है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos