- Home
- National News
- सुशांत की मौत से पहले रिया ने 8 हार्ड डिस्क क्यों तोड़ी? ऐसे सभी बड़े सवालों का मिल गया जवाब
सुशांत की मौत से पहले रिया ने 8 हार्ड डिस्क क्यों तोड़ी? ऐसे सभी बड़े सवालों का मिल गया जवाब
मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती सबसे बड़ी आरोपी हैं। सीबीआई की पूछताछ के दौरान रिया ने एक न्यूज चैनल में इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने कहा, सुशांत स्टार की तरह जिंदगी जीता था। रिया ने इससे जुड़ा एक किस्सा भी शेयर किया।

रिया ने कहा कि 'यूरोप ट्रिप पर जाने के दिन सुशांत ने कहा कि उसे फ्लाइट में बैठने से क्लोसटोफोबिया है। वो दवाई लेता है। उसने फ्लाइट में जाने से पहले वो दवाई ले ली थी। वहां, पहुंचकर हम पैरिस लैंड हुए।'
रिया ने कहा, सुशांत स्टार की तरह जिंदगी जीता था। मुझसे पहले भी 6 लड़कों के साथ थाइलैंड एक ट्रिप पर गया था। जहां उसने 70 लाख रुपए खर्च किए।
रिया ने बताया, सुशांत सिंह एक प्राइवेट जेट लेकर घूमने गया था। ये सुशांत की लाइफस्टाइल चॉइसेज थीं। वो जैसे भी अपनी जिंदगी जीना चाहता है उसमें आप कौन होते हैं बताने के लिए कि उसे कैसे जीना चाहिए।
रिया ने कहा, सुशांत को 5 स्टार में रहना चाहिए और गर्लफ्रेंड को साथ ले जाना चाहिए कि नहीं। उसकी मर्जी ना। वो लड़कों को भी ले गया था ट्रिप पर।
रिया ने कहा कि सुशांत लड़कों को भी ट्रिप पर ले गया था तो क्या उन्होंने ने सुशांत को फोर्स किया। ऐसा कराने के लिए?? और जी नहीं मैं सुशांत सिंह रापजूत के पैसों पर नहीं पल रही थी। हम एक कपल की तरह रहा करते थे।
रिया ने हार्ड डिस्क के सवाल पर कहा, मेरे सामने कोई हार्ड डिस्क नहीं तोड़ी गई। यह सुशांत की बहन को पता होगा।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.