- Home
- National News
- नये साल पर एक और बड़ा हादसा, भिवानी में कई जिंदगियों पर मौत बनकर टूटा अरावली पहाड़,Shocking pictures
नये साल पर एक और बड़ा हादसा, भिवानी में कई जिंदगियों पर मौत बनकर टूटा अरावली पहाड़,Shocking pictures
भिवानी. दो बडे़ हादसों से नये साल-2022 का आगमन हुआ है। वैष्णाेदेवी मंदिर में भगदड़ मचने के बाद हरियाणा के भिवानी में खदान धंसकने से कइयों की मौत की खबर है। पहाड़ दरकने से 20 से ज्यादा लोग पत्थरों के नीचे दब गए। पुलिस और प्रशासन ने मौके की नजाकत को समझते हुए घटनास्थल पर मीडिया को जाने से रोक दिया है। मरने वालों में राजस्थान और छत्तीसगढ़ के मजदूर हैं। बता दें कि भिवानी के तोशाम क्षेत्र में बड़े पैमाने पर खनन होता है। वायु प्रदूषण के बढ़ने से 2 महीने पहले खनन के काम पर बैन लगा दिया गया था। NGT ने गुरुवार को दुबारा काम शुरू करने की परमिशन दी थी। शुक्रवार को यहां खनन शुरू हुआ। आशंक है कि ब्लास्ट से पहाड़ उड़ाने से यह हादसा हुआ।

हादसा खनन क्षेत्र डाडम में हुआ। हादसे की जानकारी लगते ही प्रशासनिक अमला रेस्क्यू के जरूरी इंतजामों के साथ मौके पर पहुंचा और पहाड़ों के नीचे दबे लोगों को निकालने में जुट गया।
पहाड़ ऐसे दरके कि खनन के लिए रखीं पोपलैंड और अन्य मशीनें भी दबकर पिचक गईं। यहां बड़े-बड़े पहाड़ हैं। तस्वीर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि पहाड़ों के नीचे दबने के बाद क्या हालत हुई होगी।
हादसे की वजह अभी सामने नहीं आई है। पहाड़ अपने आप दरका या किसी मानवीय गलती या लापरवाही से यह हादसा हुआ। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट करते हुए भिवानी में दादम खनन क्षेत्र में हुए हादसे पर दु:ख जताया है।। उन्होंने कहा वे लगातार प्रशासन के संपर्क में हैं। घायलों को तत्काल सहायता दिलाई जाएगी।
हादसे की जानकारी लगने के बाद मंत्री जेपी दलाल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया, "कुछ लोगों की जान गई है, अब तक तीन लोग अस्पताल गए हैं। 3-4 लोग और हो सकते हैं। प्रशासन को आदेश दिया गया है कि दबे हुए लोगों को निकालने की कोशिश करें।"
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.