MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • National News
  • आर्टिकल 370 हटने के बाद पहली बार PM मोदी पहुंचेंगे जम्मू-कश्मीर, सबकी निगाहें, मिलेंगी 20000 करोड़ की सौगातें

आर्टिकल 370 हटने के बाद पहली बार PM मोदी पहुंचेंगे जम्मू-कश्मीर, सबकी निगाहें, मिलेंगी 20000 करोड़ की सौगातें

नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटने(Jammu and Kashmir Article 370) के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को राज्य के दौर पर रहेंगे। वे सांबा जिले में पंचायती राज दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसमें उप राज्यपाल मनोज सिन्हा(Lieutenant Governor Manoj Sinha) और ग्रामीण विकास पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह(Rural Development Panchayati Raj Minister Giriraj Singh) मौजूद रहेंगे। धारा 370 हटने के बाद से मोदी जम्मू-कश्मीर पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। पहले की अपेक्षा राज्य में आतंकवाद लगभग खात्मे की ओर है। प्रधानमंत्री  यहां 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास पहलों(multiple development initiatives) का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। अंदर पढ़िए पूरा कार्यक्रम...

3 Min read
Author : Amitabh Budholiya
| Updated : Apr 23 2022, 12:07 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को लगभग 11:30 बजे राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस समारोह में भाग लेने के लिए जम्मू और कश्मीर का दौरा करेंगे। मोदी  देश भर की सभी ग्राम सभाओं को यहां से संबोधित करेंगे। पीएम सांबा जिले की पल्ली पंचायत का दौरा करेंगे। 
अपनी इस यात्रा के दौरान प्रधान मंत्री लगभग 20,000 करोड़ रुपये की कई विकास पहलों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वह अमृत सरोवर पहल का भी शुभारंभ करेंगे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27

अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर के संबंध में संवैधानिक सुधारों(धारा 370 हटाने) की शुरुआत के बाद से केंद्र सरकार ने यहां शासन में सुधार और क्षेत्र के लोगों के लिए जीवन की सुगमता बढ़ाने के लिए व्यापक परिवर्तन किए हैं।  राज्य मे जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया जा रहा है और जिनकी आधारशिला रखी जा रही है, वे यहां का जीवन बदल देगी।  

प्रधानमंत्री रातले और क्वार जलविद्युत परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। किश्तवाड़ जिले में चिनाब नदी पर लगभग 5300 करोड़ रुपये की लागत से 850 मेगावाट की रतले जलविद्युत परियोजना का निर्माण किया जाएगा। 540 मेगावाट की क्वार जलविद्युत परियोजना भी किश्तवाड़ जिले में चिनाब नदी पर रुपये से अधिक की लागत से बनाई जाएगी। इसकी लागत 4500 करोड़ है। दोनों परियोजनाओं से क्षेत्र की बिजली जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

जल निकायों का कायाकल्प करने के लिए प्रधान मंत्री अमृत सरोवर नामक एक नई पहल भी शुरू करेंगे। इसका उद्देश्य देश के प्रत्येक जिले में 75 जल निकायों का विकास और कायाकल्प करना है। 

 

37

यह तस्वीर-पल्ली में 500 किलोवाट का सौर ऊर्जा संयंत्र की है। इससे राज्य का विद्युत उत्पादन बढ़ेगा। जम्मू-कश्मीर के लिए यह एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है।

 

47

प्रधानमंत्री मोदी 3100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनी बनिहाल काजीगुंड रोड टनल का उद्घाटन करेंगे। 8.45 किमी लंबी सुरंग बनिहाल और काजीगुंड के बीच सड़क की दूरी को 16 किमी कम कर देगी। यह यात्रा के समय को लगभग डेढ़ घंटे कम कर देगी।

57

बनिहाल काजीगुंड रोड टनल एक जुड़वां ट्यूब सुरंग है। यानी यात्रा की प्रत्येक दिशा के लिए एक-रखरखाव और आपातकालीन निकासी के लिए जुड़वां ट्यूबों को हर 500 मीटर पर एक क्रॉस मार्ग से जोड़ा जाता है। सुरंग जम्मू और कश्मीर के बीच हर मौसम में संपर्क स्थापित करने और दोनों क्षेत्रों को करीब लाने में मदद करेगी।

यह तस्वीर बनिहाल काजीगुंड रोड टनल की है।

67

प्रधानमंत्री दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे के तीन रोड पैकेजों का शिलान्यास करेंगे। इसकी लागत करीब 7500 करोड़ है। यह 4/6 लेन एक्सेस नियंत्रित दिल्ली-कटरा-अमृतसर एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए हैं। NH-44 पर बाल्सुआ से गुरहा बैलदारन, हीरानगर; गुरहा बैलदारन, हीरानगर से जाख, विजयपुर; और जाख, विजयपुर से कुंजवानी, जम्मू, जम्मू हवाई अड्डे से स्पर कनेक्टिविटी सुगम होगी।

जम्मू-कश्मीर में जन औषधि केंद्रों के नेटवर्क का और विस्तार करने और सस्ती कीमतों पर अच्छी गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराने के लिए, 100 केंद्र तैयार हुए हैं।  प्रधान मंत्री इन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। ये केंद्र राज्य के के दूरगामी कोनों में स्थित हैं। वह पल्ली में 500 किलोवाट के सौर ऊर्जा संयंत्र का भी उद्घाटन करेंगे, जो इसे कार्बन न्यूट्रल बनने वाली देश की पहली पंचायत बना देगा।

77

प्रधानमंत्री SVAMITVA योजना के तहत लाभार्थियों को कार्ड सौंपेंगे। वह उन पंचायतों को पुरस्कार राशि भी हस्तांतरित करेंगे, जो राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर विभिन्न श्रेणियों में उनकी उपलब्धियों के लिए पुरस्कार विजेता हैं। प्रधान मंत्री INTACH फोटो गैलरी का भी दौरा करेंगे, जिसमें क्षेत्र की ग्रामीण विरासत को दर्शाया गया है। यह भारत में आदर्श स्मार्ट गांव बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह तस्वीर बनिहाल काजीगुंड रोड टनल की है।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं
नरेंद्र मोदी
 
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
3rd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
209/7
IND beat WI by 14 runs
Schedule ›
2nd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
215/3
SLSL
133/7
PAK beat SL by 82 runs
Schedule ›
2nd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
249/5
WIWI
252/4
WI beat IND by 6 wickets
Schedule ›
1st T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
187/6
SLSL
182/8
PAK Won by 4 wickets
Schedule ›
1st TEST • SA vs AUS
Result
SASA
284 & 206
AUSAUS
390 & 314/6
AUS beat SA by 214 runs
Schedule ›
1st T20 • IND vs WI
Result
INDIND
172/2
WIWI
171
IND won by 8 wickets
Schedule ›
4th T20 • IND vs WI
INDIND
Wed, 14 Oct, 2026
WIWI
07:00 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
INDIND
Sat, 17 Oct, 2026
WIWI
07:00 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
2nd TEST • SA vs AUS
SASA
Sun, 18 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
कैसे पकड़ा गया विपक्ष का झूठ! किसने खोली ‘नकली पुलिसवालों’ के वायरल वीडियो की पोल
Recommended image2
Punjab Murder: नशा विरोधी एक्टिविस्ट की हत्या से भड़का गुस्सा, दुकान में लगाई आग, चौंकाने वाला VIDEO
Recommended image3
Who Is Sachin Waze: ₹90 हजार सैलरी, BMW और 5-स्टार होटल! पूर्व पुलिस अधिकारी की लग्जरी लाइफस्टाइल फिर चर्चा में क्यों?
Recommended image4
CJP-अभिजीत दिपके को मिल रही अमेरिकी फंडिंग? कौन है वो सिंगर जिसके दावे से मची सनसनी
Recommended image5
Air India Flight: हाइजैक अलर्ट, जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कैप्टन स्मित मच्छर की फ्लाइट वाला मैसेज!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved