- Home
- National News
- जिंदा जला दूंगा...कौन है यह मुस्लिम महिला, जिसने महामृत्युंजय मंत्र लिख बधाई दी तो मिली धमकी
जिंदा जला दूंगा...कौन है यह मुस्लिम महिला, जिसने महामृत्युंजय मंत्र लिख बधाई दी तो मिली धमकी
नई दिल्ली. महाशिवरात्रि पर भाजपा प्रवक्ता निघत अब्बास को महामृत्युंजय मंत्र शेयर करना भारी पड़ गया। उन्होंने मंत्र ट्वीट कर महाशिवरात्रि की बधाई दी। इसके बाद निघत को बुरी तरह से ट्रोल किया गया। ट्विटर यूजर्स ने लिखा, उनके खिलाफ फतवा जारी कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं, एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि अब आग में जलने के लिए तैयार रहो।
110

निघत ने पोस्ट में क्या लिखा है- पोस्ट में महामृत्युंजय मंत्र लिखा गया है। फिर उसके नीचे लिखा है-सभी को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
210
पोस्ट के साथ निघत ने एक फोटो भी शेयर की, जिसमें उन्होंने बधाई संदेश लिखा था।
310
कौन हैं निघत अब्बास- निघत अब्बास दिल्ली भाजपा प्रवक्ता हैं। वे टीवी डिबेट शो में हिंदू-मुस्लिम मुद्दों पर बेबाक राय रखती हैं, जिसकी वजह से वो इस्लामिक कट्टरपंथियों की निगाहों में आए दिन चुभती रहती हैं।
410
हाल में बनाई गईं हैं भाजपा प्रवत्ता- निघत अब्बास मयूर विहार में रहती हैं और एक एनजीओ को चलाती हैं। उन्हें 30 जनवरी 2020 को भाजपा प्रवक्ता बनाया गया है।
510
निघत ने अपने ट्विटर प्रोफाइल पर खुद को भाजपा प्रवक्ता के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक और पब्लिक स्पीकर लिखा है।
610
निगहत का जन्म दिल्ली में हुआ। दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद मार्केटिंग और मीडिया प्रबंधन की दुनिया में कदम रखा।
710
भाजपा के प्रति उनके झुकाव की वजह से मनोज तिवारी ने उन्हें पार्टी में शामिल कर लिया।
810
निखत स्त्री शक्ति नाम से एनजीओ भी चलाती हैं, जिसमें महिलाओं को दहेज के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित किया जाता है।
910
हालांकि एक ट्टिटर यूजर ने निघत की तारीफ की।
1010
एक अन्य ट्विटर यूजर ने आग लगाने की धमकी दी।
Latest Videos