MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • नहीं रहे कांग्रेस के चाणक्य, जानिए परिवार के लिए कितनी प्रॉपर्टी छोड़ गए हैं अहमद पटेल?

नहीं रहे कांग्रेस के चाणक्य, जानिए परिवार के लिए कितनी प्रॉपर्टी छोड़ गए हैं अहमद पटेल?

नई दिल्ली. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सोनिया गांधी के सलाहकार अहमद पटेल का बुधवार तड़के 3.30 बजे  निधन हो गया। वे अक्टूबर में कोरोना संक्रमित पाए गए थे, इसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अहमद पटेल को कांग्रेस का चाणक्य भी कहा जाता था। खास बात ये है कि राजीव गांधी की हत्या के बाद सोनिया गांधी को राजनीति में स्थापित करने का श्रेय भी अहमद पटेल को ही दिया जाता है। 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Nov 25 2020, 11:45 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

अहमद पटेल गुजरात से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद थे। वे कांग्रेस के कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं। आइए जानते हैं अहमद पटेल के पास कितनी संपत्ति थी। 

26

myneta.info के मुताबिक,  अहमद पटेल की संपत्ति में 2011 से 2017 के दौरान 23% की वृद्धि हुई थी। चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में अहमद पटेल ने बताया था कि उनकी सालाना आय 15,10,147 रुपए थी। जबकि उनकी पत्नी मैमूना की आय 20,15,900 रुपए है। यानी दोनों की कुल मिलाकर सालाना आय  35,26,047 रुपए थी।

36

संपत्ति की बात करें तो अहमद पटेल के पास 6 करोड़ 51 लाख 09 हजार 803 रुपए की प्रॉपर्टी थी। इसके अलावा उनके पास एक करोड़ रुपए से ज्यादा सेविंग्स थी। 

46

अहमद पटेल का जन्म 21 अगस्त 1949 को गुजरात के भरूच जिले के पिरामण गांव में हुआ था। वे 1977 से 1989 तक 3 बार लोकसभा सांसद रहे। वहीं, 1993 से 2020 तक 5 बार राज्यसभा सांसद भी बने। 

56

अहमद पटेल ने पहला चुनाव 1977 में अपनी भरूच सीट से लड़ा था। वे चुनाव में 62 हजार से ज्यादा वोटों से जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। तब उनकी उम्र सिर्फ 28 साल थी। इसके बाद वे इस सीट से 1980 और 1984 में भी जीते। 

66

अहमद पटेल 1986 में गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे। 1977 से 1982 तक वे यूथ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे। बाद में वे कांग्रेस के कोषाध्यक्ष बनाए गए। अहमद पटेल 2001 से सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार थे। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved