- Home
- National News
- बेहद खास है मेलानिया की कमर में बंधा ये बेल्ट, सैकड़ों साल पुरानी भारतीय परंपरा से जुड़े हैं तार
बेहद खास है मेलानिया की कमर में बंधा ये बेल्ट, सैकड़ों साल पुरानी भारतीय परंपरा से जुड़े हैं तार
आगरा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं। सपरिवार भारत आए डोनाल्ड ट्रम्प के साथ उनकी पत्नी मेलानिया और बेटी इवांका ट्रम्प भी हैं। पूरा परिवार गुजरात के अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पहुंच चुका है। ट्रम्प का पूरा परिवार अब आगरा ताजमहल का दीदार करने के लिए रवाना हो चुका है। इस दौरे में ट्रम्प की पत्नी मेलानिया पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। मेलानिया ने भारत दौरे के लिए खासतौर पर इंडियन टच वाली ड्रेस को चुना है। उनकी ड्रेस को लेकर अब मीडिया पर चर्चाएं हो रही हैं।
112

यूएस फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रम्प 24 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ देश की अपनी पहली यात्रा के लिए भारत पहुंची। इस यात्रा में उन्होंने हेरवे पियरे फैशन डिजाइनर एक शानदार सफेद जंपसूट पहना था। इस ड्रेस में मेलानिया ने हरे रंग का भारतीय सिल्क कपड़े का एक बेल्ट लगाया।
212
इस कपड़े की बेल्ट में सोने के तारों से नक्काशी की गई। डिजाइनर के अनुसार सैश, हरे रेशम और सोने के धातु के धागे से बना है। विंटेज पीस बेल्ट को पारंपरिक भारतीय परिधान वाली डिजाइन के साथ पेरिस में बनाया गया है।
312
भारत आने के लिए ट्रम्प की पत्नी ने खास ड्रेस बनवाया था। एक छोटे से देश की मॉडल मेलानिया दुनिया के सबसे ताकतवर देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वाइफ हैं। अमेरिका की फर्स्ट लेडी बनी का ये सफर काफी दिलचस्प रहा है। मेलानिया भले ही ट्रंप की वाइफ हों, लेकिन इसके अलावा भी वो अक्सर किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं।
412
1970 में स्लोवेनिया में मेलानिया का जन्म हुआ था, वहीं से उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और वो जानी-पहचानी स्लोवेनियाई मॉडल रहीं। उन्होंने महज 16 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू की थी।
512
इस मॉडलिंग की दुनिया ने ही मेलानिया को ट्रंप से मिलवाया। जानकारी के मुताबिक, 1998 में न्यूयार्क में एक फैशन वीक पार्टी के दौरान पहली बार मेलानिया की ट्रंप से मुलाकात हुई थी। उस वक्त ट्रंप राजनीति में नहीं थे। उस वक्त उनकी पहचान जाने-पहचाने रियल-एस्टेट बिजनेसमैन थे। बताया जाता है कि फैशन वीक के दौरान टाइम्स स्क्वेयर के किट कैट क्लब में पार्टी हुई थी, तब पहली बार ट्रंप की नजर मेलानिया पर पड़ी थी।
612
जिस वक्त मेलानिया से ट्रंप मिले थे, उस वक्त ट्रंप 52 साल के थे और शादीशुदा थे। उनकी दो शादी हो चुकी थीं। हालांकि, उनका अपनी दूसरी पत्नी मार्ला मेपल्स से तलाक हो चुका था। इस मुलाकात के दौरान मेलानिया की उम्र 28 साल थी।
712
इस पार्टी के दौरान ही दोनों ने एक-दूसरे से नंबर एक्सचेंज किए और इस मुलाकात के करीब एक हफ्ते बाद दोनों पहली बार डेट पर मिले। मेलानिया और ट्रंप का रोमांस उस वक्त अमेरिका में चर्चा का विषय था।
812
ट्रंप और मेलानिया ने एक-दूसरे को करीब पांच साल डेट किया और उसके बाद शादी करने का फैसला किया। साल 2004 में दोनों ने सगाई की और इसके एक साल बाद 2015 में दोनों ने शादी कर ली। सगाई के दौरान ट्रंप ने अपने सफलता का श्रेय मेलानिया को दिया था। जानकारी के अनुसार, 1.5 मिलियन डॉलर की डायमंड रिंग पहनाकर ट्रंप ने मेलानिया को शादी के लिए प्रपोज किया था।
912
अमेरिका में रहने के पांच साल बाद मेलानिया को 2001 में ग्रीन कार्ड मिला था और ट्रंप से शादी के एक साल बाद साल 2006 में उन्हें अमेरिका की नागरिकता मिली। उनका और ट्रंप का एक बेटा भी है, जिसका नाम बैरन ट्रंप है।
1012
साल 2016 में डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जीता और देश के 45वें राष्ट्रपति बने। इसके साथ ही, मेलानिया भी बन गईं अमेरिका की फर्स्ट लेडी। सत्ता संभालने के बाद ट्रंप अबतक 23 देशों का दौरा कर चुके हैं।
1112
डोनाल्ड ट्रंप ने तीन शादियां की थीं और मेलानिया उनकी तीसरी पत्नी हैं। पहली पत्नी इवाना से उनको तीन बच्चे हैं। इवाना से तलाक लेने के बाद उन्होंने मार्ला मेपल्स से शादी की, जिससे उनकी एक बेटी है, जिसका नाम है टिफनी ट्रंप। मेपल्स से तलाक लेने के बाद ट्रंप ने मेलानिया से तीसरी शादी की।
1212
मेलानिया डोनाल्ड ट्र्म्प की पहली पत्नी इवाना के बेटे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर से 8 साल छोटी हैं। मेलानिया और डोनाल्ड की शादी में बिल और हिलेरी क्लिंटन भी पहुंचे थे। उस समय मेलानिया ने एक लाख डॉलर की ड्रेस पहनी थी, जिसे बनाने में 550 घंटे का समय लगा था। मेलानिया बहुत ही खूबसूरत हैं। लोगों का कहना है कि इनकी खबूसूरती दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos