- Home
- National News
- हाथ-पैर बांध सड़क पर बैठे राहुल गांधी, कार्यकर्ता को उठा ले गई पुलिस..प्रदर्शन करते कांग्रेसियों की 14 PHOTOS
हाथ-पैर बांध सड़क पर बैठे राहुल गांधी, कार्यकर्ता को उठा ले गई पुलिस..प्रदर्शन करते कांग्रेसियों की 14 PHOTOS
नई दिल्ली. कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर बुलाया गया। नेशनल हेराल्ड केस से जुडे़ मनी लांड्रिंग मामले में दूसरी बार सोनिया गांधी से पूछताछ की गई। जानकारी के अनुसार उनसे कुल 28 सवाल किए गए। कांग्रेस पार्टी इस पूछताछ का लगातार विरोध कर रही है। जिसके चलते कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली के विजय चौक पर विरोध करना चाहते थे लेकिन पुलिस ने उन्हें डिटेन कर लिया है। वहीं देश के अलग-अलग राज्यों में भी कांग्रेसियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि पीएम मोदी दरअसल राजा हैं, जहां सिर्फ उनका हुक्म चलता है। इन तस्वीरों के माध्यम से देखिए कांग्रेस ने किस तरह से विरोध-प्रदर्शन किया है...

चुप नहीं करा सकते- राहुल
राहुल गांधी ने ट्वीट करके कहा कि तानाशाही देखिए। देश में शांतिपूर्ण प्रदर्शन नहीं कर सकते। महंगाई और बेरोजगारी पर चर्चा नहीं कर सकते। पुलिस व एजेंसियों का दुरपयोग करके हमें गिरफ्तार करके भी, कभी चुप नहीं करा पाओगे। सत्य इस तानाशाही का अंत करेगा।
मोर्चा निकालने पर अड़े थे राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विजय चौक से मोर्चा निकालना चाहा लेकिन उन्हें सुरक्षाकर्मियों ने घेर लिया। वे चारों तरफ से सुरक्षाकर्मियों से घिर गए। फिर वे वहीं नीचे ही बैठ गए। राहुल गांधी ने कहा कि लोकतंत्र में सबको विरोध करने का अधिकार है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी
राहुल गांधी व सोनिया गांधी के समर्थन में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता दिल्ली में जमा हुए। इस दौरान उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस व सुरक्षाबलों को उन्हें गिरफ्तार करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
हिरासत में राहुल गांधी
दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं को उस वक्त हिरासत में ले लिया, जब वे विजय चौक से मार्च करना चाहते थे। सभी नेताओं को किंग्सवे कैंप में रखा गया है।
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष भी हिरासत में
नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी द्वारा सोनिया गांधी से पूछताछ के विरोध में कांग्रेस ने दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान यूथ कांग्रेस के नेता बीवी श्रीनिवास को भी हिरासत में लिया गया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बीजेपी की तानाशाही का अंत नजदीक है।
दिल्ली में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
ईडी द्वारा सोनिया गांधी से पूछताछ के विरोध में कांग्रेस के कई नेता सुबह से ही दिल्ली में जमा हो गए थे। यूथ कांग्रेस के नेताओं ने दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। कांग्रेस ने कहा कि देश के सामने बीजेपी अपना झूठ छिपा रही है।
बिहार में जोरदार प्रदर्शन
नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ का विरोध बिहार में भी किया गया। कांग्रेस नेताओं ने पटना में एकजुटता दिखाई और केंद्र सरकार के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदेश के ज्यादातर कांग्रेस नेता वहां मौजूद रहे।
अधीर रंजन चौधरी ने जतया विरोध
कांग्रेस पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने संसद भवन के पास विरोध मार्च निकाला। उन्होंने सोनिया गांधी की तस्वीर लेकर विरोध प्रदर्शन किया और कहा कि केंद्र सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है।
देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि लोकतंत्र में प्रदर्शन करना, अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि भाजपा वह अधिकार भी छीन रही है। वहीं कुछ कांग्रेसियों ने कन्नूर में ट्रेन रोक दी। इस दौरान पुलिस से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की झड़प भी हुई।
कांग्रेस ने उड़ाए ब्लैक बैलून
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान काले गुब्बारे भी उड़ाए। कार्यकर्ताओं ने कुछ तख्तियां भी हवा में लहराईं जिसमें लिखा था सच से भाजपा डरती है। ईडी को आगे करती है।
रंग में दिखे पुराने कांग्रेसी
सोनिया से ईडी की पूछताछ ने कांग्रेस पार्टी को फिर से एकजुट करने की राह पर खड़ा कर दिया है। दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस सेवादल के सदस्य भी दिखाई दिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भापजा कुछ भी कर ले लेकिन कांग्रेस को डरा नहीं सकती।
ईडी दफ्तर से निकलीं सोनिया गांधी
कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष से ईडी की पूछताछ समाप्त हो गई है। सूत्रों की मानें तो मंगलवार को उनसे करीब 3 घंटे पूछताछ की गई। हालांकि अब वे ईडी दफ्तर से निकल चुकी हैं।
सच न डरा है ना डरेगा- पायलट
कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट ने कहा कि सच कभी न तो डरा है और न ही डरेगा। उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि जिस तरह से बीजेपी अलोकतांत्रिक हथकंडे अपना रही है, वह गलत है। देश की जनता यह सब देख रही है।
लोकतंत्र की हत्या का आरोप
केवल राजधानी दिल्ली में ही नहीं देश के अलग-अलग राज्यों में भी कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया है। दिल्ली में महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन किया और कहा कि लोकतंत्र की हत्या बंद होनी चाहिए।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.