PHOTOS: भारी बारिश से कांपा केरल, अबतक इतने लोगों का किया रेस्क्यू
केरल. प्रदेश में बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। प्रदेश के एर्नाकुलम, त्रिशूर, पठानमथिट्टा, मलप्पुरम जिलों में बीती रात जोरदार बारिश होने की वजह से अस्त व्यस्त की स्थिती बन गई। मलप्पुरम और कोझीकोड जोड़ने वाली सड़कों पर जलभराव है। बाढ़ प्रभावित इलाकों को रातों रात सुरक्षित जगह पर पहुंचाया। वहीं कोच्चि हवाई अड्डे पर सभी विमानों की उड़ान रद्द कर दी गई है। Kerala State Disaster Management Authority (KDSMA): 22,165 people have been evacuated to safety and lodged in 315 camps across the state. #KeralaRains pic.twitter.com/x8ZLii00OM— ANI (@ANI) August 9, 2019
15

प्रदेश के राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, केरल के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अबतक 22,165 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। प्रदेश भर में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए 315 कैंप बनाए गए हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
पश्चिम दिशा से 40 -50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका मौसम विभाग ने जताई है। वहीं मछुआरों को समुद्र के किनारे पर जाने की ओर रोक लगा दी है।
35
45
बाढ़ प्रभावित कई लोगों को रातों रात सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया। मौसम विभाग ने प्रदेश के इडुक्की, मलप्पुरम, कोझिकोड के में बारिश का रेड अलर्ट, जबकि त्रिशूर, पलक्कड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
55
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने गुरुवार रात को कहा था कि सरकार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हर संभव कोशिश कर रही है. वायनाड में भीषण बाढ़ की त्रासदी देखने को मिल रही है.
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos