- Home
- National News
- कुमारस्वामी के बेटे निखिल ने की इस कांग्रेसी नेता की पोती से सगाई, आशीर्वाद देने पहुंचे पूर्व पीएम
कुमारस्वामी के बेटे निखिल ने की इस कांग्रेसी नेता की पोती से सगाई, आशीर्वाद देने पहुंचे पूर्व पीएम
बेंगलुरु. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी के बेटे निखिल ने मंगलवार को रेवती से सगाई कर ली। रेवती कांग्रेस नेता और रियल एस्टेट कारोबारी एम. कृष्णप्पा की पोती हैं। कृष्णप्पा मंत्री भी रहे हैं। इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने भी पहुंचकर दोनों को आशीर्वाद दिया।
17

30 साल के निखिल कन्नड फिल्म अभिनेता हैं। उन्होंने रेवती से सगाई की है। यह कार्यक्रम बेंगलुरु के ताज वेस्ट एंड में रखा गया था। यहां देवगौड़ा के साथ राज्य के कई बड़े नेता और प्रभावी लोग पहुंचे।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

27
निखिल ने 6 फरवरी को फेसबुक पर एक फोटो शेयर की थी। इसमें वे रेवती के साथ नजर आ रहे थे।
37
निखिल ने 2019 लोकसभा चुनाव में राजनीतिक डेब्यू किया था। वे राजनीति और सामाजिक कार्यक्रमों में भी नजर आते हैं।
47
निखिल ने मंड्या लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। लेकिन उन्हें इस सीट से हार मिली।
57
निखिल को भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सुमलता अंबरीश के सामने हार का सामना करना पड़ा। सुमलता कर्नाटक के दिवंगत अभिनेता अंबरीश की पत्नी हैं।
67
निखिल ने कन्नड़ फिल्मों में 2016 में डेब्यू किया था।
77
जल्द ही वे अपनी नई फिल्म प्रोडक्शन नंबर- 1 की शूटिंग शुरू करेंगे।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos