MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • एक-दूसरे से 100 किलोमीटर दूर हैं अजंता-एलोरा की गुफाएं, फिर भी हमेशा साथ लिया जाता है नाम, जानें क्यों

एक-दूसरे से 100 किलोमीटर दूर हैं अजंता-एलोरा की गुफाएं, फिर भी हमेशा साथ लिया जाता है नाम, जानें क्यों

Dil Se Desi : भारत में आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi ka Amrit Mahotsav) चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने 75वें स्वतंत्रता दिवस (75th Independence Day) से 75 सप्ताह पहले इसकी शुरुआत की थी। 15 अगस्त, 2022  को आजादी के 75 साल पूरे होने जा रहे हैं। ऐसे में हम आपको उन मशहूर और यादगार स्मारक, मंदिर व म्यूजियम के बारें में बता रहे हैं, जिनकी कहानी हिंदुस्तान की सांस्कृतिक विरासत को समेटे हुए हैं। 'Dil Se Desi' सीरीज में बात महाराष्ट्र के औरंगाबाद में स्थित अजंता-एलोरा गुफाओं (Ajanta Ellora Caves) की...

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Aug 08 2022, 10:08 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

जब दुनिया के सामने आई अजंता-एलोरा की कहानी
अजंता-एलोरा गुफाओं की खोज ब्रिटिश आर्मी ऑफिसर जॉन स्मिथ और उनकी टीम ने की थी। दरअसल 1819 में वे यहां शिकार करने आए थे। तभी उन्हें 29 गुफाएं नजर आई। इसके बाद ही इन गुफाओं की कहानी दुनिया के सामने आईं। ये गुफाएं बड़ी-बड़ी चट्टानों को काटकर बनाई गई हैं। अजंता की गुफाओं की ज्यादातर दीवारों पर बौद्ध धर्म से जुड़ी नक्काशी मिलती है, जबकि एलोरा की गुफाओं में बौद्ध, जैन और हिंदू धर्म से जुड़ी वास्तुकला और मूर्तियां हैं।

25

अजंता का नाम कैसे पड़ा
अजंता में 30 गुफाएं हैं। घोड़े की नाल के आकार में पहाड़ों को काटकर इन गुफाओं को बनाया गया है। इन गुफाओं के सामने से वाघोरा नदी बहती है। यहीं पास में अजंता नाम का एक गांव है, जिसके नाम पर इन गुफाओं का नाम रखा गया है। अजंता की गुफाओं में दीवारों पर अप्सराओं और राजकुमारियों की अलग-अलग मुद्राओं में चित्र उकेरे गए हैं। इन गुफाओं के एक भाग में बौद्ध धर्म के हीनयान और दूसरे भाग में महायान संप्रदाय की झलक दिखाई देती है। 19वीं शताब्दी की इन गुफाओं में बौद्ध भिक्षुओं की मूर्तियां और चित्र हैं। 

35

एलोरा में 34 गुफाएं
एलोरा की गुफाओं का निर्माण 5वीं और 10वीं शताब्दी के बीच कराया गया था। ये गुफाएं बेसाल्टिक की पहाड़ी के किनारे-किनारे बनी हुई हैं। इसमें 34 गुफाएं शामिल हैं, जो करीब दो किलोमीटर तक फैली हुई हैं। इन गुफाओं में हिंदू, बौद्ध और जैन धर्म से जुड़ी चित्रकारी और मूर्तियां हैं। यहां ज्यादातर विहार और मोनैस्ट्रीज हैं। बुद्धिस्ट केव यानी विश्वकर्मा केव सबसे ज्यादा पॉपुलर है।

45

अजंता-एलोरा का नाम एक साथ क्यों
महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में अजंता और एलोरा की गुफाएं हैं। बड़े-बड़े पहाड़ और चट्टानों को काटकर इन्हें बनाया गया है। इनकी कारीगरी वास्तुकला का बेहतरीन उदाहरण है। वैसे तो ये गुआएं एक-दूसरे से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर हैं लेकिन इनका महत्व, इनकी सुंदरता, इनकी बनावट, इनकी विरासत करीब-करीब एक समान है, जिसके कारण इन दोनों गुफाओं का नाम हमेशा एक साथ ही लिया जाता है।

55

वर्ल्ड हेरिटेज की सूची में अजंता-एलोरा
अजंता-एलोरा की गुफाओं को 1983 में वर्ल्ड हेरिटेज की सूची में शामिल किया गया था। आर्कियोलॉजिस्ट की एक रिसर्च के मुताबिक, इन गुफाओं का निर्माण करीब 4000 साल पहले हुआ था। इन गुफाओं को बनाने उस वक्त कौन सी तकनीक इस्तेमाल में लाई गई होगी, यह रहस्य ही है। अनुमान है कि अजंता-एलोरा की गुफाएं लगभग 40 लाख टन की चट्टानों से मिलकर बनाई गई है। 

इसे भी पढ़ें
इंडिया गेट की जगह कभी हुआ करता था रेलवे ट्रैक, दिलचस्प हैं इस स्मारक से जुड़े फैक्ट्स

कभी कोणार्क सूर्य मंदिर में लगा था 51 टन का चुंबक, यहां से गुजरते ही भटक जाते थे बड़े-बड़े समुद्री जहाज !

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved