- Home
- National News
- कोरोना : भारत में 3 लाख पहुंचे केस, शुरुआती 1 लाख मामले 110 दिन में आए थे, अब सिर्फ 10 दिन में बढ़े
कोरोना : भारत में 3 लाख पहुंचे केस, शुरुआती 1 लाख मामले 110 दिन में आए थे, अब सिर्फ 10 दिन में बढ़े
नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस के 3 लाख से अधिक केस सामने आ चुके हैं। पिछले 10 दिन में करीब 1 लाख मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 11,458 केस मिले हैं। वहीं, 386 लोगों ने इस दौरान अपनी जान गंवाई है। भारत में अब कुल केस 308993 लाख पहुंच गए हैं। भारत में अब तक 8884 लोगों की मौत हो चुकी है।

भारत में 30 जनवरी को पहला केस मिला था। इसके बाद 18 मई को भारत में 1 लाख मरीज पहुंचे थे। यानी 1 लाख मामले 110 दिनों में मिले थे। लेकिन अब भारत में तेजी से संक्रमण बढ़ा हैं। यहां पिछले 24
एक दिन में ठीक हुए 7259 मरीज
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में अब तक 154330 लोग ठीक हो चुके हैं। 24 घंटे में 7259 मरीज ठीक हुए। इससे पहले 29 मई को सबसे ज्यादा 11 हजार 736 मरीज ठीक हुए थे। भारत में अभी 145779 एक्टिव मरीज हैं।
महाराष्ट्र- 1 लाख पहुंचे केस
उधर भारत के सबसे संक्रमित राज्य महाराष्ट्र में केस 1 लाख के पार पहुंच गए हैं। यहां कल 3493 नए केस सामने आए हैं। 127 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में अब तक 3717 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। राज्य में अब तक 47 हजार लोग ठीक हुए हैं।
महाराष्ट्र में 10 दिन में डबल हो रहे केस
महाराष्ट्र में सिर्फ 10 दिन में केस डबल हो रहे हैं। इसके बाद तमिलनाडु और दिल्ली में तेजी से संक्रमण फैल रहा है। वहीं, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में डबलिंग रेट 2 हफ्तों से ज्यादा है।
तमिलनाडु से जांच बढ़ाईं, दिल्ली में कम हुईं
कोरोना वायरस को रोकने के लिए टेस्टिंग को सबसे अहम माना गया है। जहां एक ओर तमिलनाडु और महाराष्ट्र में मई की तुलना में जांचे बढ़ी हैं। वहीं दिल्ली में यह कम हो गई हैं। दिल्ली में मई में जहां करीब 7000 टेस्ट हर रोज हो रहे थे। अब यह घटकर 5300 के करीब आ गए हैं। वहीं, तमिलनाडु में हर रोज करीब 15 हजार टेस्ट और महाराष्ट्र में हर रोज 13 हजार टेस्ट हो रहे हैं।
महाराष्ट्र में हर 6वां व्यक्ति संक्रमित
महाराष्ट्र में अब तक 6,26,521 टेस्ट हुए हैं। इनमें से 1 लाख लोग संक्रमित मिले हैं। यानी महाराष्ट्र में हर 6वां व्यक्ति संक्रमित मिल रहा है। वहीं, दिल्ली में अब तक 2.77 लाख टेस्ट हुए हैं। यहां अब तक 36 हजार लोग संक्रमित मिले हैं। यानी टेस्ट कराने वाला हर 7वां व्यक्ति संक्रमित है।
भारत का रिकवरी रेट काफी बेहतर
भारत में अब तक 1.5 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। यह संख्या एक्टिव केसों से ज्यादा है। भारत में रिकवरी रेट 49.34% है। यहां हर 100 मरीज में 49 ठीक हो रहे हैं। सबसे प्रभावित देशों की तुलना करें तो सबसे बेहतर रिकवरी रेट रूस का है। रूस में 100 लोगों में 51 लोग ठीक हो रहे हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.