MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
India China Relations
Bach Baras Vrat Katha
Delhi Satya Niketan Building Collapse
Bach Baras 2026 Kab Hai
Krishna Ji Ki Chhathi 2026 Date
Bach Baras Kab Hai
Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Collections
Delhi PG Hostel Crisis
Top News Headlines
Delhi University Hostel Crisis
Who is Bittu Tabahi?
Kal Ka Rashifal
Hanuman Ansh Box Office Collection
Drishyam Trailer Release Date
Yash Toxic OTT Rights Offer
Aaj Ka Rashifal
8th Pay Commission
India Vs Pakistan Tri-Nation Series
Delhi Building Collapse Lookout Circular
  • Home
  • National News
  • अंतिम सांस लेने से ठीक पहले इरफान खान ने कहा, अम्मा मुझे लेने आई हैं

अंतिम सांस लेने से ठीक पहले इरफान खान ने कहा, अम्मा मुझे लेने आई हैं

मुंबई. मशहूर अभिनेता इरफान खान का बुधवार को निधन हो गया। मुंबई के वर्सोवा कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किए गए। उन्हें अस्पताल से सीधा कब्रिस्तान ले जाया गया। परिवार वाले शव को घर नहीं ले गए। उनके अंतिम दर्शन के लिए परिवार के कुछ लोग और फिल्म निर्माता तिग्मांशु धूलिया, विशाल भारद्वाज समेत कुछ खास दोस्त ही पहुंचे। बताया जा रहा है कि कब्रिस्तान में करीब 20 लोग ही मौजूद थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंतिम सांस लेने से पहले इरफान खान ने कहा कि अम्मा मुझे लेने आई हैं।  

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Apr 29 2020, 07:07 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
124

कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में ली आखिरी सांस
इरफान खान को सांस लेने में दिक्कत थी। इसके बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल मंगलवार को भर्ती कराया गया था। यहां वे आईसीयू में थे। इरफान खान का जन्म 7 जनवरी 1967 को जयपुर में हुआ था। इससे पहले 25 अप्रैल को इरफान की मां सईदा बेगम का जयपुर में निधन हो गया था। लॉकडाउन के चलते इरफान अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही उन्हें अलविदा कहा।
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
224

बॉलिवुड और फैशन फोटोग्राफर Viral Bhayani ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर इरफान की एक तस्‍वीर शेयर की। इसके साथ उन्‍होंने बताया कि अंतिम सांस से पहले ऐक्‍टर के आखिरी शब्‍द क्‍या थे।

324

पोस्‍ट के मुताबिक, इरफान के आखिरी शब्‍द थे, 'अम्‍मा मुझे लेने आई हैं।' इस पोस्‍ट पर तमाम लोगों के रिऐक्‍शन्‍स आ रहे हैं। फैंस का कहना है कि वे हमेशा इरफान को याद रखेंगे।

424

कोकिलाबेन अस्पताल के बाहर खड़ी इरफान की पत्नी सुतापा

524

अस्पताल के बाहर इरफान खान का बेटा।

624

कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल  के बाहर सिंगर मीका सिंह

724

इससे पहले 25 अप्रैल को इरफान की मां सईदा बेगम का जयपुर में निधन हो गया था। वे 95 साल की थीं। लॉकडाउन के चलते इरफान अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही उन्हें अलविदा कहा था।

824

इरफान खान लंबे वक्त से न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर नाम की बीमारी से जूझ रहे थे। बताया जा रहा है कि इरफान की तबीयत मंगलवार को अचानक ज्यादा खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।

924

2018 में उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया था कि वह न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर से पीड़ित हैं। हालांकि, इसका पता चलते ही वह लंदन अपने इलाज के लिए रवाना हुए थे। सालभर से ज्यादा समय तक वह लंदन में रहे और वहां उनका इलाज चलता रहा।

1024

इरफान अपने इलाज की वजह से काफी दिनों तक फिल्मों से दूर रहे। हालांकि, लंदन से स्वस्थ होकर लौटने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में वापसी की और अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग भी की। फिल्म इसी साल 13 मार्च को रिलीज हुई थी, जिसमें इरफान खान के साथ राधिका मदान और करीना कपूर लीड रोल में थे।

1124

पीले सूट में अस्पताल के बाहर खड़ी इरफान खान की पत्नी।

1224

इरफान खान के पार्थिव शरीर को ले जाते हुए।

1324

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, इरफान खान का निधन सिनेमा और रंगमंच की दुनिया के लिए एक क्षति है। उन्हें विभिन्न माध्यमों में उनके बहुमुखी अभिनय के लिए याद किया जाएगा। मेरी संवेदनएं उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।

1424

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया, इरफान खान के निधन के बारे में सुनकर मुझे दुख हुआ। एक बहुमुखी और प्रतिभाशाली अभिनेता, वह वैश्विक फिल्म और टीवी मंच पर एक लोकप्रिय भारतीय ब्रांड एंबेसडर थे। उन्हें बहुत याद किया जाएगा। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना।

1524

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लिखा, इरफान खान की मौत की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। वे हमारे समय के असाधारण अभिनेताओं में एक थे। उनका काम हमेशा याद रखा जाएगा। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

1624

इरफान अली खान ने द वारियर, मकबूल, हासिल, द नेमसेक, रोग जैसी फिल्मों मे अपने अभिनय का लोहा मनवाया। हासिल फिल्म के लिये उन्हे साल 2004 का फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। 

1724

वह बालीवुड की 30 से ज्यादा फिल्मों मे अभिनय कर चुके हैं। इरफान हॉलीवुड मे भी एक जाना पहचाना नाम हैं। वह ए माइटी हार्ट, स्लमडॉग मिलियनेयर और द अमेजिंग स्पाइडर मैन फिल्मों मे भी काम कर चुके हैं। 

1824

2011 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किए गए। 60वे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2012 में इरफान खान को फिल्म पान सिंह तोमर में अभिनय के लिए श्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार दिया गया। 

1924

इरफान खान की 95 साल की  मां सईदा बेगम की चार दिन पहले जयपुर में मृत्यु हो गई थी। अभिनेता कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाये गये लॉकडाउन के कारण अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाये थे।

2024

कैंसर की बीमारी से निजात पाने के बाद 2019 में वापसी करते हुए अभिनेता इरफान खान ने अंग्रेजी मीडियम फिल्म की शूटिंग की थी।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
India-China Relations: BRICS में PM मोदी-शी जिनपिंग का बड़ा टेस्ट, क्या फिर करीब आएंगे दोनों देश?
Recommended image2
Delhi Satya Niketan PG: 55 गज में 30 कमरे, 60 छात्र...वायरल रेंट एग्रीमेंट और चौंकाने वाली शर्तें!
Recommended image3
Delhi PG Hostel Crisis: दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, LG-CM की हाई-लेवल मीटिंग, अब बड़े एक्शन की तैयारी
Recommended image4
Delhi Ground Report: सत्य निकेतन में धूप भी लग्ज़री...7 मौतों के बावजूद किसके भरोसे हजारों छात्र?
Recommended image5
Top News: रुपया टूटा, ज्वालामुखी फटा, युद्ध भड़का...8 सितंबर की 10 बड़ी खबरें क्यों हैं अहम?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved