- Home
- National News
- सिंगर दिलजीत ने बनाया फनी मीम्स, इवांका बोलीं, ताजमहल पर ले जाने के लिए धन्यवाद, इसे नहीं भूलूंगी
सिंगर दिलजीत ने बनाया फनी मीम्स, इवांका बोलीं, ताजमहल पर ले जाने के लिए धन्यवाद, इसे नहीं भूलूंगी
नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपित डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका अपने पिता के साथ हाल ही में भारत दौरे पर पर आई थीं। इस दौरान वे डोनाल्ड ट्रम्प और मेलानिया ट्रम्प के साथ आगरा में ताजमहल का दीदार करने भी पहुंची थीं। अब उनके इस दौरे को लेकर सोशल मीडिया पर काफी फनी मीम्स बनाए जा रहे हैं। मेलानिया की फोटो को एडिट कर काफी शेयर भी किया जा रहा है। अब इन्हें देखकर इवांका ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी।
18

इवांका ने अपने पति जैरेड कुश्नर के साथ ताजमहल के सामने फोटो खिंचाई थीं। लेकिन लोग उन्हें एडिट कर मीम्स बना रहे हैं। हाल ही मैं पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने भी एक फनी मीम्स बनाया था। इसमें वे ताजमहल के सामने मेलानिया के साथ बैठे नजर आ रहे हैं।
28
दोसांझ ने लिखा, पीछे ही पड़ गई, कहती है ताजमहल जाना है, ताजमहल जाना...फिर क्या मैं ले गया और क्या करता।
38
इवांका ने दोसांझ के इस ट्वीट पर जवाब भी दिया। उन्होंने लिखा, मुझे ताजमहल दिखाने के लिए धन्यवाद। यह शानदार अनुभव था, इसे मैं नहीं भूलूंगी।
48
वहीं, इवांका ने एक और यूजर के ट्वीट पर भी रिप्लाई किया। इसमें उन्होंने लिखा, मैं भारतीय लोगों की गर्मजोशी की सराहना करती हूं। मैंने भारत में कई नए दोस्त बनाए।
58
इवांका के दौरे के बाद से ही ऐसे मीम्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।
68
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प 24 और 25 फरवरी को भारत दौरे पर आए थे। यह उनका पहला दौरा था। उनके साथ अमेरिका की पहली लेडी मेलानिया ट्रम्प और बेटी इवांका भी आई थीं।
78
राष्ट्रपति ट्रम्प सीधे अहमदाबाद पहुंचे थे। यहां वे साबरमती आश्रम भी गए थे। इसके बाद उन्होंने मोटेरा स्टेडियम में पीएम मोदी के साथ जनसभा को भी संबोधित किया था। इस दौरान इवांका भी उनके साथ थीं।
88
इसके बाद 24 फरवरी को ट्रम्प, मेलानिया, इवांका और उनके पति ताज का दीदार करने आगरा पहुंचे थे।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos