देवेंद्र फडणवीस ने दर्ज की बंपर जीत, पत्नी करती हैं नौकरी, कुछ ऐसी है पर्सनल लाइफ
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा मुख्यमंत्री देंवेंद्र फडणवीस को लगभग 30 हजार वोट मिले जबकि कांग्रेस का प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहा। इस चुनाव में देंवेंद्र फडणवीस की साख दांव पर लगी थी। बता दें कि 2014 विधानसभा चुनाव में भाजपा और शिवसेना ने अलग अलग चुनाव लड़ा था। चुनाव के बाद दोनों पार्टियों ने गठबंधन की सरकार बनाई। पिछले चुनाव में कांग्रेस और एनसीपी ने भी अलग-अलग चुनाव लड़ा था। राजनीति में शीर्ष पर रहने वाले तमाम नेताओं की पत्नियां पति के कंधे से कंधा मिलाकर हमेशा साथ नजर आती हैं। लेकिन 49 साल के महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस का मामला थोड़ा अलग है। जरूरी मौकों पर वो पति के साथ तो दिखती हैं, लेकिन दूसरे नेताओं की पत्नियों की तरह राजनीति में सक्रिय नहीं हैं। आइए अमृता के व्यक्तित्व के सभी पहलुओं के बारे में जानते हैं। उन्होंने अब तक क्या-क्या किया, कैसे करियर की शुरुआत हुई और सीएम देवेंद्र की पत्नी का फॅमिली बैकग्राउंड क्या है?
16

अमृता ने पति के CM बनने के बावजूद अपनी नौकरी नहीं छोड़ी। दरअसल, अमृता की राजनीति में बहुत दिलचस्पी नहीं है। वो पेशे से बैंकर हैं। उन्होंने 16 साल पहले एक्सिस बैंक के साथ अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने एग्जीक्यूटिव कैशियर के रूप में नौकरी की शुरुआत की और आज उसी बैंक में वेस्ट इंडिया की कॉरपोरेट हेड और वाइस प्रेसिडेंट हैं। पांच साल पहले पति के मुख्यमंत्री बनने के बावजूद अमृता ने नौकरी नहीं छोड़ी। 2015 में वो नागपुर से मुंबई ऑफिस शिफ्ट हो गईं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

26
सीएम की पत्नी मल्टी टैलेंटेड हैं। वो ट्रेंड क्लासिकल सिंगर और डांसर हैं। उन्हें एक्टिंग करने का भी शौक है। समय-समय पर उन्होंने अपनी प्रतिभा का सबूत भी दिया है। वो सार्वजनिक मंचों पर कई बार परफ़ॉर्म कर चुकी हैं। बेटी के साथ उनका एक डांस काफी चर्चा में रहा था। महाराष्ट्र सीएम की पत्नी ने प्रकाश झा की फिल्म "जय गंगाजल" के टाइटल सॉन्ग "सब धन माटी" से बतौर सिंगर डेब्यू किया था। बीजेपी नेता स्वर्गीय गोपीनाथ मुंडे के जीवन पर बनी बायोपिक "संघर्ष यात्रा" में भी उन्होंने गाना गाया। अमृता एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काफी सक्रिय हैं। वो अब तक कई कॉमर्शियल और सोशल मूवीज में काम कर चुकी हैं।
36
अमृता का पहला म्यूजिक वीडियो "फिर से" टी सीरीज ने रिलीज किया था। इसमें अमिताभ बच्चन भी नजर आए थे। इस वीडियो को एक दिन में 7 लाख बार देखा गया था। जबकि तीन दिन में इसे 14 लाख व्यूज मिले थे। उनके मुंबई रिवर एंथम को भी काफी सराहा गया था।
46
अमृता की शादी देवेंद्र के साथ तब हुई जब सीएम दूसरी बार विधायक बने थे। कहा जाता है कि ये अरेंज मैरिज थी। वैसे सीएम की पत्नी नागपुर के मशहूर प्रसूति चिकित्सक डॉ. चारु रानाडे और आई स्पेशलिस्ट डॉ. शरद रानाडे की बेटी हैं। अमृता जन्म नागपुर में ही हुआ था। शुरुआती पढ़ाई नागपुर के सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल में हुई। उन्होंने यहीं जीएस कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनोमिक्स से ग्रैजुएशन पूरा किया। बाद में पुणे के सिंबायसिस लॉ स्कूल से फाइनेंस और टैक्सेसन में एमबीए पूरा किया। वो सपोर्ट पर्सन भी रही हैं। उन्होंने राज्यस्तरीय अंडर-16 टेनिस प्लेयर के रूप में कुछ मैच खेले हैं।
56
करीबी मित्रों के मुताबिक दोनों की मुलाकात उनके घर पर हुई थी। दोनों ने एक घंटे की चर्चा के बाद शादी का फैसला लिया था। यह भी मशहूर है कि देवेंद्र को एक्ट्रेस काजोल बेहद पसंद हैं। पहली मुलाक़ात में सीएम ने कहा था, "तुम काजोल जैसी दिखती हो और फिर देवेंद्र ने शादी के लिए प्रपोज कर दिया।" 2005 में दोनों की शादी हुई। दोनों की एक बेटी है जिसका नाम देविजा है। नागपुर में एक पार्षद से राज्य का मुख्यमंत्री बनने तक सीएम का सफर काफी दिलचस्प रहा है। उनकी इस कामयाबी के पीछे पत्नी का बहुत बड़ा हाथ है। अमृता पति के निर्वाचन क्षेत्र में कैम्पेन में भी शामिल होती रही हैं।
66
अमृता अक्सर चर्चा में रहती हैं। कई बार तो वजहें अराजनीतिक पर बहुत मजेदार होती हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया जा चुका है। एक मामला तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ा हुआ है। दरअसल, दिग्गज बीजेपी नेता और मुख्यमंत्री की पत्नी ने एक बार "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का राष्ट्रपिता" कह दिया। सोशल मीडिया पर अमृता को जमकर ट्रोल किया गया था। तब दिग्गज पार्टी नेता की पत्नी के सामान्य ज्ञान का काफी मज़ाक उड़ाया गया था। सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर ली गई उनकी एक सेल्फी का भी खूब मजाक उड़ा था।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos