- Home
- National News
- बाइक पर सिर्फ एक और कार में दो लोग...नागपुर में फिर से लगा लॉकडाउन, जानें क्या खुलेगा और रहेगा बंद?
बाइक पर सिर्फ एक और कार में दो लोग...नागपुर में फिर से लगा लॉकडाउन, जानें क्या खुलेगा और रहेगा बंद?
कोरोना के बढ़ते केस की वजह से नागपुर में एक बार फिर से लॉकडाउन लगा दिया गया है। जरूरी सामानों को छोड़कर 15 मार्च से 7 दिन तक सबकुछ बंद रहेगा। मंत्री नितिन राउत ने कहा, 15 मार्च से 21 मार्च तक नागपुर में पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को कहा था कि राज्य के कुछ हिस्सों में COVID-19 के प्रसार को रोकने के लिए सख्त लॉकडाउन लगाए जाएंगे।

लॉकडाउन के दौरान क्या खुलेगा और रहेगा बंद?
1- केवल आवश्यक सेवाएं जैसे किराना, डेयरी और मेडिकल दुकानें खुली रहेंगी।
2- सभी निजी कार्यालय बंद रहेंगे। सरकारी कार्यालय 25 प्रतिशत क्षमता पर काम करेंगे।
3- साप्ताहिक बाजार और शॉपिंग मॉल बंद रहेंगे।
4- सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक और अन्य सभी प्रकार की बड़ी सभाओं की अनुमति नहीं होगी।
5- दर्शकों के साथ थिएटर और खेल स्पर्धाओं की भी अनुमति नहीं होगी।
6- बाइक पर केवल एक व्यक्ति और कारों में दो (ड्राइवर के पीछे बैठा एक यात्री) को अनुमति दी जाएगी। 7- जिन लोगों को काम करने के लिए यात्रा करने की आवश्यकता होती है, उनसे आग्रह किया गया कि वे अपने संगठन के पहचान पत्र को ले जाएं, जिसे 'पास' माना जाएगा।
8- स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी।
9- समाचार रिपोर्टों ने राउत के हवाले से कहा है कि शराब केवल ऑनलाइन बेची जाएगी।
3000 पुलिसकर्मियों की तैनाती
समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि 15 मार्च से नागपुर में कर्फ्यू लागू करने के लिए लगभग 3,000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा।
लातूर में नाइट कर्फ्यू
लातूर जिला प्रशासन ने रविवार को जिले में वायरस के प्रसार को रोकने के लिए रात 8 बजे से सुबह 5 बजे के बीच कर्फ्यू लगा दिया है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.