MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • हाथों में दोनों देश के झंडे, माथे पर लगाया तिलक; स्कूल में बच्चों ने ऐसे किया मेलानिया का स्वागत

हाथों में दोनों देश के झंडे, माथे पर लगाया तिलक; स्कूल में बच्चों ने ऐसे किया मेलानिया का स्वागत

नई दिल्ली. अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रम्प मंगलवार को दिल्ली के सरकारी स्कूल में पहुंचीं। यहां उन्होंने हैपिनेस क्लास का दौरा किया। यहां मेलानिया का परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया। बच्चों ने मेलानिया का तिलक लगाकर स्वागत किया। इससे पहले मेलानिया राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ राजघाट पर पहुंची थीं। उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा उन्होंने ट्रम्प के साथ यहां एक पेड़ भी लगाया। 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Feb 25 2020, 12:26 PM IST| Updated : Feb 25 2020, 01:16 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111
मेलानिया के स्वागत के लिए खड़े बच्चों के हाथ में दोनों देशों के झंडे थे। वहीं, जब वे अंदर पहुंचीं तो एक बच्ची ने उनको तिलक लगाया। इसके बाद आरती की थाली से उनका स्वागत किया।
211
मेलानिया दिल्ली के साउथ मोती बाग के सर्वोदय विद्यालय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पहुंची थीं। यहां उन्होंने बच्चों और टीचर्स के साथ 20 मिनट बिताए।
311
मेलानिया से इस दौरान व्हाइट मिडी लेंथ ड्रेस पहनी थी। इसमें येलो और रेड फ्लॉवर थे। मेलानिया के इस दौरे से पहले स्कूल को सजाया गया।
411
इस दौरान मेलानिया ने बच्चों से भी बात की।
511
मेलानिया ट्रम्प ने कहा, यह मेरा पहला भारत दौरा है। मैं धन्यवाद करने के लिए शब्दों का चयन नहीं कर सकती। मैं और राष्ट्रपति ट्रम्प यहां अतिथि बनकर काफी गर्व महसूस कर रहे हैं। मुझे पता चला है कि सर्वोदय स्कूल का मतलब है सबके लिए। बच्चों को जो पढ़ाया जा रहा है, उसमें नेतृत्व और अलग अलग तरीकों से आगे बढ़ने की शिक्षा दी जा रही है। इसे हैपिनेस क्लास का नाम दिया जा रहा है।
611
उन्होंने कहा, इससे अच्छा तरीका नहीं हो सकता कि हमने अपना दिन इस तरह से शुरू किया। बच्चे अपनी मर्जी और रुचि से किताबे पढ़ते हैं, इससे विकास और कौशल में मदद मिलती है। अमेरिका में बच्चों के कल्याण से जुड़ी हुईं हूं।
711
मेलानिया ने कहा, मैं शिक्षकों को बधाई देना चाहती हूं, क्योंकि वे बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ कौशल भी पैदा कर रहे हैं। आपने मेरा बहुत अच्छे से स्वागत किया। यहां के शिक्षकों को धन्यवाद देती हूं। युवाओं को धन्यवाद देती हूं। इनके सकारात्मक भविष्य की कामना करती हूं।
811
इससे पहले मेलानिया राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ राजघाट पर पहुंची थीं। उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा उन्होंने ट्रम्प के साथ यहां एक पेड़ भी लगाया।
911
ट्रम्प और मेलानिया मंगलवार सुबह राष्ट्रपति भवन पहुंचे। यहां उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई।
1011
राष्ट्रपति ट्रम्प दो दिन के दौरे पर भारत पर आए हैं। उनके साथ मेलानिया भी साथ में भारत आई हैं। यह उनका पहला आधिकारिक दौरा है।
1111
ट्रम्प ने अहमदाबाद में पीएम मोदी के साथ 22 किमी लंबा रोड शो किया था। इसके बाद दोनों नेताओं ने नमस्ते ट्रम्प कार्यक्रम को भी संबोधित किया था।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved