MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • मोदी का फैमिली Tree : 6 भाई-बहनों में तीसरे नंबर के हैं PM मोदी, जानें परिवार के बाकी सदस्यों के बारे में

मोदी का फैमिली Tree : 6 भाई-बहनों में तीसरे नंबर के हैं PM मोदी, जानें परिवार के बाकी सदस्यों के बारे में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का शुक्रवार 30 दिसंबर की सुबह निधन हो गया। वे 100 साल की थीं। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह साढ़े 9 बजे गांधीनगर के सेक्टर-30 स्थित श्मशान घाट में किया गया। बता दें कि हीराबा को मंगलवार देर रात सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली। हीराबा के अंतिम संस्कार के दौरान पीएम मोदी के बड़े भाई सोम मोदी भी मौजूद थे। बता दें कि पीएम मोदी 6 भाई और 1 बहन हैं। आइए जानते हैं उनकी पूरी फैमिली के बारे में। 

3 Min read
Author : Ganesh Mishra
| Updated : Dec 30 2022, 10:51 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

6 भाई-बहनों में तीसरे नंबर के हैं मोदी : 
नरेन्द्र मोदी अपने 6 भाई-बहनों में से तीसरे नंबर के हैं। वो अपने भाई सोमभाई और अमृतभाई से छोटे हैं, जबकि प्रहलाद और पंकज से बड़े हैं। नरेन्द्र मोदी की एक बहन भी है, जिसका नाम बसंतीबेन है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
29

नरेन्द्र मोदी के पिता 5 भाई :
नरेंद्र मोदी के दादा का नाम मूलचंद मगनलाल मोदी था। उनके पांच बेटे हुए। यानी मोदी के पिता 5 भाई हैं। इनके नाम दामोदरदास, नरसिंह दास, नरोत्तम दास, जगजीवन दास, कांतिलाल और जयंतीलाल हैं। कांतिलाल और जयंती लाल टीचर रहे और अब रिटायर्ड हो चुके हैं। 

39

छोटे भाई के साथ रहती हैं मोदी की मां हीराबेन : 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का नाम हीराबेन है। वो हाउसमेकर हैं और फिलहाल अपने सबसे छोटे बेटे पंकज के साथ गुजरात के गांधीनगर में रहती हैं। मां के बर्थडे पर मोदी उनसे मिलने पहुंचे थे। 

49

मोदी की इकलौती बहन हैं बसंतीबेन : 
नरेंद्र मोदी की एक ही बहन है, जिसका नाम है वसंतीबेन है। वहीं मोदी के जीजा का नाम हंसमुख लाल मोदी है। वसंतीबेन हाउसमेकर हैं और 5 भाइयों की इकलौती बहन हैं। बसंतीबेन के पति हसमुख भाई एलआईसी में थे।  

59

मोदी के सबसे बड़े भाई सोम : 
मोदी के सबसे बड़े भाई का नाम है सोम मोदी है। वे स्वास्थ्य विभाग में काम करते थे और अब रिटायर हो चुके हैं। अब वे अहमदाबाद में एक ओल्ड ऐज होम चलाते हैं और सोशल वर्कर करते हैं। 

69

मोदी के दूसरे भाई प्रहलाद भाई : 
मोदी के दूसरे भाई का नाम है प्रह्लाद मोदी है। वो अहमदाबाद में फेयर प्राइस दुकान चलाते हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो उनका टायर का शो रूम भी है। 

79

तीसरे भाई का नाम अमृत मोदी : 
मोदी के तीसरे भाई का नाम है अमृत भाई मोदी है। वे अहमदाबाद में रहते हैं। इनकी पत्नी का नाम चंद्रकांता बेन है। अमृत भाई कभी लेथ मशीन ऑपरेटर थे। वो बेहद सादगीभरा जीवन जीते हैं। 

89

मोदी के चौथे भाई का नाम पंकज भाई : 
मोदी के सबसे छोटे भाई का नाम पंकज भाई है। पंकज गांधीनगर में रहते हैं। इनकी पत्नी का नाम सीताबेन है। पंकज सूचना विभाग से रिटायर्ड हुए हैं। मां हीराबेनन पंकज के साथ ही रहती हैं। 

99

पेट्रोल पंप पर काम करते हैं चचेरे भाई : 
नरेंद्र मोदी के सगे चाचा नरसिंह दास मोदी के बेटे भरत भाई मोदी वडनगर से 65 किमी दूर एक पेट्रोल पंप पर काम करते हैं। नरेंद्र मोदी के दूसरे कजिन भाई भी छोटा-मोटा काम करते हैं। पीएम मोदी के भाई होने का इन्होंने कभी गुमान नहीं किया और आम लोगों की तरह जिंदगी बसर कर रहे हैं। 

ये भी देखें: 

PM मोदी के 72वें जन्मदिन पर 72 स्पेशल तस्वीरें, जिन्होंने देश ही नहीं दुनिया का भी दिल जीता

PM मोदी की 10 सबसे बेस्ट योजनाएं, जिनसे आए आम आदमी के अच्छे दिन

Modi@72: 10 तस्वीरों में देखें, जब पीएम मोदी बन गए आम आदमी, सफाईकर्मियों के पैर तक धोये


 

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

GM
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Jaipur-Hyderabad Express Fire: धुएं से शुरू हुई दहशत, कुछ मिनटों में आग की लपटों में घिरी ट्रेन
Recommended image2
कौन है पी.वी. कुलकर्णी? जिसे CBI ने बताया NEET पेपर लीक का 'मास्टरमाइंड'!
Recommended image3
Price Hike: मई के सिर्फ 15 दिन में बिगड़ गया आम आदमी का बजट! पेट्रोल से दूध तक क्या-क्या हुआ महंगा?
Recommended image4
NEET UG-2026 Paper Leak: 50% नंबर से ग्रेस पर पास छात्र के लिए 10 लाख में खरीदा गया पेपर?
Recommended image5
LPG से लेकर डिफेंस तक: मोदी-नाहयान की मुलाकात ने बदला खाड़ी देशों का समीकरण, चीन-पाकिस्तान हैरान!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved