- Home
- National News
- कंगना ड्रग्स लेती हैं? शेखर सुमन के बेटे ने ऐसा क्या खुलासा किया कि मुंबई पुलिस कंगना के खिलाफ लेगी बड़ा एक्शन
कंगना ड्रग्स लेती हैं? शेखर सुमन के बेटे ने ऐसा क्या खुलासा किया कि मुंबई पुलिस कंगना के खिलाफ लेगी बड़ा एक्शन
नई दिल्ली/मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत केस में एनसीबी ने ड्रग एंगल की जांच शुरू की तो कंगना ने कहा था कि इंडस्ट्री में लगभग 99% लोग ड्रग्स लेते हैं। लेकिन अब कंगना खुद ड्रग्स एंगल में फंसती दिख रही हैं। दरअसल, सुशांत केस में कंगना जिस तरह से महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस पर आक्रामक रुख अपनाए हुए हैं, उसके जवाब में महाराष्ट्र सरकार की यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

'हमारे विधायक ने निवेदन किया'
महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा, हमारे विधायक सुनील प्रभु और प्रताप सरनाईक ने विधानसभा में मुझे आज जो निवेदन किया उसके जवाब में मैंने बोला कि कंगना रनौत की शेखर सुमन के लड़के अध्ययन सुमन से दोस्ती थी और अध्ययन सुमन ने डीएनए के एक इंटरव्यू में बताया कि कंगना रनौत ड्रग लेती है।
'मुंबई पुलिस लेगी पूरी जानकारी'
अनिल देशमुख ने कहा, मुझे(अध्ययन सुमन को) भी उन्होंने कई बार जबरन ड्रग देने की कोशिश की। इसकी पूरी जानकारी मुंबई पुलिस लेगी।
'चलो आज रात कोकीन लेते हैं'
दरअसल, महाराष्ट्र के गृह मंत्री जिस इंटरव्यू का जिक्र कर रहे हैं वह साल 2016 का है। अध्ययन सुमन ने कहा था, साल 2008 के मार्च में होटल द लीला में कंगना ने अपनी बर्थडे पार्टी में कई साथियों को बुलाया था। पार्टी में उन्होंने कहा, चलो आज रात कोकीन लेते हैं। मैंने इससे पहले उनके साथ कई बार हैश पीया था। मुझे वह पसंद नहीं आया था, इसलिए मैंने मना कर दिया। मुझे याद है कि उस रात कंगना से मेरी इसी बात को लेकर खूब लड़ाई हुई थी।
अध्ययन सुमन अभिनेता शेखर सुमन और अलका सुमन के बेटे हैं। अध्ययन की प्रथम फिल्म हाल-ए-दिल थी। उनकी पहली सफल फिल्म इमरान हाशमी और कंगना द्वारा अभिनीत राज 2 थी। महेश भट्ट की फिल्म जश्न्न में मेन रोल में उन्होंने अच्छा काम किया।
सुशांत केस में शेखर सुमन की क्या पक्ष है?
शेखर सुमन ने शोविक की गिरफ्तारी के बाद ट्वीट किया था, सफलता की ओर पहला कदम। आप सभी को बधाई। छोटी मछलियां पकड़ में आ गई हैं और अब बड़ी शार्क का टाइम है। मुझे उम्मीद है कि वे भी जल्द पकड़े जाएंगे। इंडस्ट्री को साफ किया जा रहा है। गुट का भंडाफोड़ हो चुका है।
गृह मंत्रालय ने कंगना को Y श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद कंगना और महाराष्ट्र सरकार के बीच विवाद और भी ज्यादा बढ़ गया। जहां एक तरफ महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने इसे आश्चर्यकारक और दुखकारक बताया, वहीं हिमाचल प्रदेश के सीएम ने इसपर खुशी जाहिर की।
कंगना के दफ्तर पर बीएमसी ने छापा मारा था
सोमवार को जहां एक तरफ कंगना को सुरक्षा मिली, वहीं दूसरी तरफ बीएमसी ने कंगना के दफ्तर पर छापा मारा। कंगना ने ट्वीट पर बीएमसी की रेड की जानकारी दी। उन्होंने कहा, ये मुंबई में मणिकर्णिका फिल्म्स का ऑफिस है। इसे मैंने पंद्रह साल मेहनत करके कमाया है। मेरा जिंदगी में एक ही सपना था मैं जब भी फिल्म निर्माता बनूं, मेरा अपना खुद का ऑफिस हो, मगर लगता है ये सपना टूटने का वक्त आ गया है। आज वहां अचानक बीएमसी के कुछ लोग आए हैं।
शिव सेना के विधायक ने खुलेआम दी थी धमकी
शिव सेना विधायक प्रताप सरनाईक ने कंगना को खुलेआम धमकी दी थी। उन्होंने कहा था, अगर वे आती हैं तो हमारी महिला कर्मचारी उनका मुंह तोड़ देंगी। उन्होंने आगे कहा कि वे गृह मंत्री के पास देशद्रोह का केस दर्ज करने की शिकायत करेंगे।
संजय राउत ने कहा था, कौन है ये? अनाप शनाप बोल रही है
शिव सेना नेता संजय राउत ने कहा, आपने (कंगना) महाराष्ट्र का अपमान करने की कोशिश की है। मुंबई ने आपको नाम, शोहरत, पैसा, इज्जत सबकुछ दिया है। अब तक मुंबई पुलिस के भरोसे आप यहां रहती हैं उसी पुलिस पर आप इस प्रकार का कीचड़ उछालेंगी तो ये कौन से नीति-नियम में है।
गृह मंत्री ने कहा था, महाराष्ट्र में रहने का कोई अधिकार नहीं है
महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने शुक्रवार को कहा, कंगना रनौत को मुंबई और महाराष्ट्र में रहने का कोई अधिकार नहीं है। बॉलीवुड अभिनेत्री के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है। इस पर कंगना ने एक ट्वीट के माध्यम से जवाब दिया है कि मुंबई एक ही दिन में PoK से तालिबान में तब्दील हो गया। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने कुछ दिन पहले ही ट्वीट किया था कि वह माफिया गुंडों से ज्यादा मुंबई पुलिस से भयभीत हैं।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.