- Home
- National News
- 20 PHOTOS:पुष्पा स्टाइल में कांग्रेस ने कहा-झुकेगा नहीं...,राहुल गांधी के सपोर्ट में सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता
20 PHOTOS:पुष्पा स्टाइल में कांग्रेस ने कहा-झुकेगा नहीं...,राहुल गांधी के सपोर्ट में सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता
नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड केस (National Herald Case) में सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) प्रवर्तन निदेशालय(ED) के ऑफिस में पेश हुए। इस मौके पर कांग्रेस ने सड़क पर शक्ति प्रदर्शन किया। राहुल गांधी ने पार्टी ऑफिस से ईडी दफ्तर तक पैदल मार्च किया। उनके साथ कांग्रेस के सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। इसके साथ ही देशभर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि वह ईडी की कार्रवाई के आगे झुकने वाली नहीं है। इससे जुड़े पोस्टर भी पार्टी की ओर से लगाए गए। इसमें राहुल गांधी को फिल्म पुष्पा के स्टाइल में नहीं झुकने वाला बताया गया। पोस्टर पर लिखा था प्रिय मोदी और शाह ये राहुल गांधी है झुकेगा नहीं। वहीं, एक और पोस्टर में लिखा था कि मैं सावरकर नहीं हूं। मैं राहुल गांधी हूं। देखें 20 खास तस्वीरें...

भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा कि हमने आज तक ना देखा था और ना सुना था कि भ्रष्टाचार पर भी सत्याग्रह होता है। आज राहुल गांधी ने दुनिया को दिखा दिया कि भ्रष्टाचार पर भी सत्याग्रह होता है। महात्मा गांधी की आत्मा को आज जिस तरह से ठेस पहुंच रही होगी वो पूरा देश जानता है।
संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड केस में बेल पर बाहर हैं। मामला कोर्ट में लंबित है। कांग्रेस और राहुल गांधी ने गुहार लगाई थी कि इस मामले को हटा लिया जाए, लेकिन कोर्ट ने नहीं सुनी। आज जो भी कार्रवाई हो रही है वो संवैधानिक है।
कांग्रेस मुख्यालय के पास एक पोस्टर लगाया गया था। इसपर लिखा गया था कि मैं सावरकर नहीं हूं। मैं राहुल गांधी हूं।
असम के गुवाहाटी में नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी द्वारा पार्टी नेता राहुल गांधी को तलब करने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
दिल्ली में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी को ईडी ऑफिस बुलाए जाने के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को काफी कोशिश के बाद सड़क से हटाया।
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय से लेकर ईडी ऑफिस तक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान काफी संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर बैठक गए और नारेबाजी की।
पूछताछ के लिए ईडी ऑफिस जाने से पहले राहुल गांधी पार्टी मुख्यालय पहुंचे। उनके साथ प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं।
नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी को समन भेजे जाने के विरोध में दिल्ली में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
पार्टी मुख्यालय से ईडी ऑफिस तक राहुल गांधी ने पैदल मार्च किया। उनके साथ बहन प्रियंका गांधी और पार्टी के नेता भी चल रहे थे।
जम्मू में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी द्वारा पार्टी नेता राहुल गांधी को बुलाए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया।
राजस्थान के बीकानेर में ईडी द्वारा राहुल गांधी को समन किए जाने के विरोध में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका।
पटना में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ईडी ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेपीसीसी) के कार्यकर्ताओं ने रांची में राहुल गांधी को समन किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया।
दिल्ली में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ईडी द्वारा राहुल गांधी को पूछताछ के लिए बुलाए जाने खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ता मैं भी राहुल लिखा पोस्टर लिए हुए थे।
विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया। उन्हें बस में बिठाकर थाना ले जाया गया।
नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी को ईडी द्वारा बुलाए जाने के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेता कोडिकुन्निल सुरेश भी शामिल हुए। उन्होंने ईडी कार्यालय के पास विरोध प्रदर्शन किया।
नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ईडी ऑफिस में पेश हुए। उनके साथ प्रियंका गांधी भी ईडी ऑफिस तक गईं।
कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर स्पेशल CP दिल्ली सागर हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने हमें एक मीटिंग के बाद पत्र लिखा था, जिसमें कहा गया था कि 200 कांग्रेस नेताओं सहित वरिष्ठ नेताओं को कांग्रेस मुख्यालय जाने की इजाजत दें। इसके साथ ही 1000 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी जाने की इजाजत दें।
नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी को ईडी द्वारा पूछताछ के लिए तलब किए जाने के विरोध में लखनऊ में विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नई दिल्ली स्थित एआईसीसी कार्यालय के पास जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.