MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
New World Map
Nagpur Murder Mystery
Maharashtra Wrestler Ashwini Pol
NCPA Employees Salary Hike
Jantar Mantar Protest
Bengaluru Loan Case
Nepal Landslide VIDEO
Hanuman Ansh Box Office Collection
Happy Teachers Day Wishes in Hindi
Youngest T20I Centurions
Goga Navmi 2026 Date
Iran War Leaks
Kerala Thrissur Road Accident
Iran War
Daily Headlines Express
Toxic Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • National News
  • निर्भया के दोषियों को लटकाने से पहले फांसीघर का मुआयना करेंगे ये लोग, जेल में हो रहीं तैयारियां

निर्भया के दोषियों को लटकाने से पहले फांसीघर का मुआयना करेंगे ये लोग, जेल में हो रहीं तैयारियां

नई दिल्ली.  निर्भया गैंगरेप मामले में दिल्ली की एक लोकल कोर्ट ने चारों दोषियों को फांसी देने का फरमान जारी कर दिया है। 22 जनवरी को चारों दरिंदों को फांसी होनी है। इसके लिए जेल में तैयारियां शुरू हो गई हैं। हर चीज का मुआयना हो रहा है। अब खबर सामने आ रही है कि पहली बार फांसी के बाद किसी कैदी का पोस्टमार्टम होगा। फांसी के बाद निर्भया के चारों दोषियों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jan 12 2020, 02:11 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
रिपोर्ट के मुाताबिक ये पहली बार है जब फांसी के बाद शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि फांसी की तारीख से एक दिन पहले जेल अधिकारी, डाक्टरों की टीम, एसडीमए फांसी घर का मुआयना करेंगे।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
डॉक्टरों की टीम जल्लाद को हिदायत देगी कि दोषियों की लंबाई के हिसाब से रस्सी की लंबाई रखे। जेल सूत्रों का कहना है कि फांसी के दौरान दोषी की गर्दन में झटका ना लगे, इसके लिए फंदा लगाने के बाद शरीर को कुंए में धीरे-धीरे छोड़ा जाएगा। ये सभी तैयारियां जेल में चल रही हैं, तख्त की जांच से लेकर कैदियों पर नजर रखे जाने तक सब प्रक्रिया में है।
36
बता दें कि, तिहाड़ में अंतिम फांसी अफजल गुरु को दी गई थी और उसका पोस्टमार्टम नहीं कराया गया था। शव को जेल में ही दफनाया गया था। इससे पहले रंगा-बिल्ला, सतवंत सिंह सहित जितने भी दोषियों को फांसी दी गई है, उनके पोस्टमार्टम नहीं कराए गए थे। हालांकि, अब नए जेल नियम के मुताबिक दोषियों का पोस्टमार्टम कराना होगा। 22 जनवरी को फांसी के बाद निर्भया के चारों दोषियों के शव की जांच होगी।
46
निर्भया गैंगरेप और हत्या मामले में दोषियों को मिली मौत की सजा के खिलाफ दो क्यूरेटिव पेटिशन पर सुप्रीम कोर्ट में 14 जनवरी को सुनवाई होगी। पांच सदस्यीय बेंच दोषी विनय शर्मा और मुकेश की क्यूरेटिव पिटिशन पर सुनवाई करेगी। क्यूरेटिव पिटिशन (क्यूरेटिव याचिका) तब दायर किया जाता है जब किसी मामले के दोषी की राष्ट्रपति के पास भेजी गई दया याचिका और सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी जाती है। ऐसे में क्यूरेटिव पिटिशन ही उस दोषी के पास आखिरी मौका होता है, जिसके जरिए वह तय की गई सजा में नरमी की गुहार लगा सकता है।
56
बीते मंगलवार को दिल्ली की एक अदालत ने मुकेश (32), पवन गुप्ता (25), विनय कुमार शर्मा (26) और अक्षय कुमार सिंह (31) के खिलाफ डेथ वारंट जारी किया। इसके बाद दोषी मुकेश और विनय की क्यूरेटिव याचिका पर 14 जनवरी को दोपहर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।
66
गौरतलब है कि दिल्ली में सात साल पहले 16 दिसंबर 2012 की रात को एक नाबालिग समेत छह लोगों ने एक चलती बस में निर्भया का सामूहिक बलात्कार किया था और उसे बस से बाहर सड़क के किनारे फेंक दिया था। पीड़िता के शरीर को काटा गया था, प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डाली गई थी फिर उसे तड़पता हुआ फेंक दिया गया। निर्भया के दोस्त को भी बेरहमी से पीटा गया था। इस केस में निर्भया की मां ने लंबी लड़ाई बेटी को न्याय दिलवाया है।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
कोर्ट रूम में इंतजार करते रहे वकील और जज के घर से हो गया फैसला? स्वतंत्र भारद्वाज केस में नया मोड़
Recommended image2
'सिर फोड़ने' का घमंड 24 घंटे में चकनाचूर! अरेस्ट हुआ स्वतंत्र भारद्वाज, जानें कौन-कौन सी धाराएं लगीं
Recommended image3
New World Map: UN में नया मैप पास, अब अफ्रीका दिखेगा बड़ा, 164 देशों का साथ, फिर क्यों चिढ़ा अमेरिका?
Recommended image4
Nagpur Murder Mystery: टूटी गर्दन, फटी आंते... PM रिपोर्ट में हुआ ऐसा खुलासा कि हक्के-बक्के रह गए सब!
Recommended image5
Wrestler Ashwini Pol: 5 गोल्ड जीतने वाली नेशनल पहलवान ने बच्चों संग क्यों दी जान? असली वजह अब आई सामने
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved