कंधे पर लोगों को लादकर निकले बचावकर्मी, हादसे के बाद कुछ ऐसा दिखा मौत का मंजर
नई दिल्ली: 8 दिसंबर की सुबह दिल्ली के अनाज मंडी में आग लग गई। इस घटना से हड़कंप मच गया। आग बेहद संकरी गली में लगी थी। इस कारण दमकल की बड़ी-बड़ी गाड़ियां वहां तक नहीं पहुंच सकती थी। उन्हें दूर से ही पानी का छिड़काव करना पड़ा। इस घटना को लेकर डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर ने बताया कि उन्हें पहले बस ये जानकारी दी गई थी कि बिल्डिंग में आग लगी है, उसमें लोग फंसे हैं, इसके बारे में उन्हें कुछ भी नहीं बताया गया था।
15

हादसे के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की जान बचाते दिखे पुलिसकर्मियों की तसवीरें वायरल हो रही हैं। ये पुलिसकर्मी हादसे में घायल लोगों को कंधे पर टांगकर बचाते नजर आए।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
घायल लोगों को पहले आग की चपेट से बचाया गया। फिर संकरी गलियों से उन्हें निकलकर लाया गया। जहां से पुलिसकर्मी उन्हें अपने कंधे पर लादकर ले जाते नजर आए।
35
घायल कंधे पर तड़प रहे थे। पुलिसकर्मी उन्हें ढांढस बंधाते हुए संयम रखने को कहते दिखे।
45
जहां से सभी को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया।
55
इसके बाद पुलिसकर्मियों ने ऑटो बुलाया और घायलों को ऑटो में डाला।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos