PHOTOS: तेज बारिश से पानी पानी हुई मायानगरी, बिहार असम में करोड़ों लोग प्रभावित
मुंबई. मुंबई समेत भारत के कई इलाकों में भारी बारिश से अस्त व्यस्त की स्थिती हो गई है। जहां एक तरफ औद्योगिक राजधानी में मुंबई में तेज बारिश की वजह से जलभराव हो गया है तो वहीं दूसरी और बिहार समेत बिहार और असम में हालात चिंताजनक बने हुए हैं। मुंबई के अंधेरी में तेज बारिश की वजह से तीन कारों में भिंड़त हो गई, जिसमें करीबन 8 से ज्यादा लोग घायल हो गए। अकेले बिहार में बारिश की वजह से अबतक 106 लोगो की मौत हो चुकी है, वहीं असम में यही आंकड़ा 68 तक पहुंच गया है। दोनों प्रदेश में करीबन 1 करोड़ से ज्यादा लोग तेज बारिश के चलते प्रभावित हैं। तेज बारिश के चलते मुंबई शहर के हिंदमाता, दादर, अंधेरी, सायन में सड़कों और रेलवे ट्रेक पर घुटनों तक पानी भर गया है। कोलाबा में 171 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं सांताक्रूज में 58 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी भी करीबन दो दिन तक बारिश होने के संकेत हैं। मौसम विभाग ने यूपी और हिमाचल में अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। हिमाचल में अबतक 39% कम बारिश हुई है।
113

तेज बारिश के चलते मुंबई शहर के हिंदमाता, दादर, अंधेरी, सायन में सड़कों और रेलवे ट्रेक पर घुटनों तक पानी भर गया है।
213
मुंबई के अंधेरी में तेज बारिश की वजह से तीन कारों में भिंड़त हो गई जिसमें आठ लोग जख्मी हो गए।
313
मौसम विभाग के मुताबिक मुंबई में अभी भी करीबन दो दिन तक बारिश होने के संकेत हैं।
413
बिहार के कई इलाकों में बारिश के चलते लाखों लोग प्रभावित हुए हैं।
513
बिहार के पटना, औरंगाबाद, जमुई समेत 9 जिलों में बिजली गिरने की वजह से 28 लोगों की मौत हो गई है।
613
कोलाबा में 171 मिमी बारिश दर्ज की गई है। वहीं सांताक्रूज में 58 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
713
मुंबई में तेज बारिश की वजह से जलभराव हो गया है
813
बिहार और असम में हालात चिंताजनक बने हुए हैं।
913
एनडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
1013
प्रभावित इलाकों खान पान की व्यवस्था के लिए हवाई सेवाएं दी जा रही है।
1113
मुंबई में जलभराव से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।
1213
मुंबई में रेलवे ट्रक पर पानी का भराव हो गया, जिससे लोकल ट्रेन प्रभावित हुई हैं।
1313
असम में तेज बारिश की वजह से 68 लोगों की मौत हो गई है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos