- Home
- National News
- MODI के जन्मदिन पर लोगों ने दिखाई क्रियेटिविटी, कहीं अनाज से तैयार किया चित्र; तो कहीं बनाया 71 KG का लड्डू
MODI के जन्मदिन पर लोगों ने दिखाई क्रियेटिविटी, कहीं अनाज से तैयार किया चित्र; तो कहीं बनाया 71 KG का लड्डू
नई दिल्ली. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का 71वां जन्मदिन (Happy Birthday) है। चूंकि इस साल भी कोरोना ने देश पर बुरा असर डाला है, इसलिए जन्मदिन को सादगीपूर्ण तरीके से सामाजिक कार्य(social work) करते हुए मनाया जा रहा है। कलाकारों ने अपने तौर-तरीके से प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। कई जगहों पर वैक्सीनेशन कैम्प लगाए गए, तो कहीं; समाज के कमजोर वर्ग की मदद के लिए लोग पहुंचे।

यह तस्वीर ओडिशा की रहने वाली प्रियंका साहनी ने बनाई है। उन्होंने अनाजों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का यह खूबसूरत चित्र बनाया है। इसकी लंबाई करीब 8 फीट है।
प्रियंका ने बताया कि अनाजों(grains) से मोदी का चित्र बनाकर एक संदेश दिया गया है। प्रियंका कहती हैं-'भारत एक कृषि प्रधान देश है, इसलिए मैंने पीएम को सम्मान देने के लिए खाद्यान्न का उपयोग करके यह चित्र बनाया। यह ओडिशा की पट्टाचित्र की परंपरा को भी दर्शाता है।'
जाने माने सैंड आर्टिस्ट(SandArtist) सुदर्शन पटनायक (Sudarsan Pattnaik) ने पुरी के समुद्र तट 2035 शेल्स(shells) से मोदी की इमेज तैयार की। पटनायक ने लिखा-महाप्रभु जगन्नाथ उन्हें भारत माता की सेवा करने के लिए लंबे और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद दें।
मध्य प्रदेश में मोदी के जन्मदिन पर महावैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। मप्र सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने कहा-'हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मध्य प्रदेश में कोविड वैक्सीनेशन का महाअभियान चला रहे हैं। आज लाखों की संख्या में प्रदेश में लोगों को कोविड वैक्सीन की डोज़ लगेगी।'
तमिलनाडु में केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्यमंत्री डॉ. एलमुरुगन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन के अवसर पर चेन्नई के बेसंत नगर बीच की सफाई की। इस दौरान उनके साथ तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष अन्नामलाई भी मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर बनारस में लोगों ने मिट्टी के दिये जलाए और 71 किलो के लड्डू का भोग लगाकर प्रसाद बांटा। एक व्यक्ति ने बताया कि पूरे शहर में दीये जलाए गए।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.