MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
AIIMS Population Clock
Satya Niketan Building Collapse
Kanpur Murder Case
Singapore PM Salary
Rakesh Mehta Suicide
Global News
Mahant Swami Maharaj
Rahul Gandhi New Team
PM Modi Vadodara Speech
Guwahati Wife Murder Case
Kal Ka Rashifal
Delhi Manipuri Musician Murder
Bach Baras Vrat Katha
Delhi Satya Niketan Building Collapse
Bach Baras 2026 Kab Hai
Krishna Ji Ki Chhathi 2026 Date
OTT Releases This Week
Bach Baras Kab Hai
Aaj Ka Rashifal
Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Collections
Toxic Box Office Collection
Delhi PG Hostel Crisis
Top News Headlines
Delhi University Hostel Crisis
Hanuman Ansh Box Office Collection
  • Home
  • National News
  • अफवाहों में न आएं! रेलवे बोला- नहीं चलेगी कोई स्पेशल ट्रेन, 3 मई तक बुक सभी 39 लाख टिकटें होंगी कैंसिल

अफवाहों में न आएं! रेलवे बोला- नहीं चलेगी कोई स्पेशल ट्रेन, 3 मई तक बुक सभी 39 लाख टिकटें होंगी कैंसिल

नई दिल्ली. कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए देश में 3 मई तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। जिसके बाद सभी यात्री ट्रेनें और उड़ान सेवाएं 3 मई तक के लिए स्थगित कर दी गई हैं। हालांकि मुंबई में भीड़ इकट्ठा होने के बाद कई तरह की अफवाह फैलने को लेकर रेलवे ने मंगलवार रात एक बार फिर स्पष्ट किया कि पूरे देश में 3 मई 2020 तक यात्री ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और लोगों की भीड़ को हटाने के लिए विशेष ट्रेन चलाने की कोई योजना नहीं है। रेल मंत्रालय के ट्विटर हैंडल से शेयर किए गए संदेश में यह भी कहा गया है कि इस संबंध में गलत जानकारी न फैलने दें।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Apr 15 2020, 08:17 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
बुक हो चुके 39 लाख टिकट होंगे रद्द 
 
इससे पहले सूत्रों ने बताया कि लॉकडाउन बढ़ने से यात्री ट्रेनों के स्थगित रहने के कारण रेलवे को 15 अप्रैल और तीन मई के बीच की यात्रा के लिए बुक किए गए करीब 39 लाख टिकट रद्द करना होगा। दरअसल, रेलवे ने 21 दिवसीय लॉकडाउन के खत्म होने पर 14 अप्रैल के बाद टिकट बुकिंग की अनुमति दे रखी थी। ऐसे में ट्रेनों का परिचालन शुरू होने की उम्मीद में 39 लाख टिकट बुक हो गए।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28
यात्री उड़ानें भी 3 मई तक स्थगित
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, देश में करीब 15,000 यात्री ट्रेनों से रोजाना दो करोड़ लोग यात्रा करते हैं। नागर विमानन मंत्रालय ने भी कहा कि सभी अंतरराष्ट्रीय और घरेलू वाणिज्यिक यात्री उड़ानें तीन मई की मध्यरात्रि तक स्थगित रहेंगी। कुछ विमान कंपनियों ने बुधवार से उड़ानों का परिचालन बहाल होने की उम्मीद में बुकिंग की थी। हर दिन औसतन 500,000 लोग घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से यात्रा करते हैं।
38
रेलवे ने बताया, मालगाड़ियां चलती रहेंगी
रेलवे ने एक बयान में कहा, ‘कोविड-19 की वजह से किए गए लॉकडाउन के मद्देनजर जारी उपायों के क्रम में भारतीय रेल की सभी यात्री रेल सेवाओं को 3 मई 2020 तक रद्द रखने का निर्णय लिया गया है। हालांकि, देश के विभिन्न हिस्सों में आवश्यक सामानों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए माल और पार्सल गाड़ियों का परिचालन जारी रहेगा।' बयान में कहा गया, ‘अगले आदेश तक किसी प्रकार के टिकटों की कोई बुकिंग नहीं की जाएगी। हालांकि, पहले बुक की जा चुकी टिकटों को रद्द करने की ऑनलाइन सुविधा जारी रहेगी।’
48
वापस मिलेगा पैसा 
रद्द की गई रेलगाड़ियों के लिए पहले से आरक्षित टिकटों का पूरा रिफंड मिलेगा। यूटीएस और पीआरएस सहित सभी टिकट बुकिंग काउंटरों की सेवाएं अगले आदेश तक निलंबित रहेंगी। रेलवे ने कहा है कि तीन मई तक रद्द की गई ट्रेनों की ऑनलाइन टिकट लेने वाले लोगों के पैसे खुद ब खुद वापस आ जाएंगे और काउंटर से टिकट लेने वाले लोग 31 जुलाई तक अपने पैसे वापस ले सकते हैं।
58
3 मई को रात 11.59 बजे तक रद्द रहेगी उड़ान सेवा 
नागर विमानन मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा, ‘सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन तीन मई को रात ग्यारह बजकर 59 मिनट तक स्थगित रहेगा।’ नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि लॉकडाउन बढ़ाने के कई कारण थे। उन्होंने कहा, ‘इसके बाद हम घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पाबंदी हटाने पर विचार कर सकते हैं। जिन लोगों को यात्रा करने की जरूरत है, मैं उनकी परेशानी समझ सकता हूं, उनसे अनुरोध है कि हमारा साथ दें।’
68
पहले माना जा रहा था कि 14 अप्रैल को लॉकडाउन खत्म होने के बाद ट्रेन और उड़ानें शुरू की जा सकती हैं। लेकिन ज्यादातर राज्य इसे बढ़ाने के पक्ष में थे। केंद्र सरकार ने राज्य सरकार के सुझावों को मानते हुए लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान किया।
78
इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से भी खबरें चल रही थीं कि कुछ कंडीशन के साथ कुछ रूट्स पर ट्रेनें चलाई जा सकती हैं।
88
साथ ही कहा जा रहा था कि ट्रेन सेवाएं शुरू करने के लिए देश के रेल नेटवर्क को रेड, येलो और ग्रीन जोन में बांटा जाएगा। रेड जोन में वह जगहे होंगी, जहां पर कोरोना संक्रमण का खतरा सबसे ज्यादा है। रेड जोन में कोई भी ट्रेन नहीं चलाई जाएगी। येलो जोन में वह क्षेत्र रखे जाएंगे जहां पर कोरोना का खतरा तो है, लेकिन बहुत सीमित है। यहां पर सीमित संख्या में ट्रेने चलाई जा सकती है।

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
AIIMS Population Clock: क्या हर सेकंड पैदा हो रहा बच्चा? जानिए इस वायरल घड़ी का खौफनाक सच!
Recommended image2
सत्य निकेतन हादसा: मालिक के बेटे ने बताए 2 PG ऑपरेटरों के नाम, एक गिरफ्तार...दूसरा कौन?
Recommended image3
कानपुर दवा कारोबारी विनीत मिनोचा मर्डर केसः बहू ने क्यों दी ससुर के मौत की सुपारी?
Recommended image4
Rakesh Mehta Suicide: दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रेटरी ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में क्या?
Recommended image5
Global News: ईरान-अमेरिका तनाव चरम पर, 5 टैंकर तबाह...UN मैप से बैंक हड़ताल तक 10 बड़े अपडेट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved