भारी बारिश ने तोड़ा कई साल पुराना रिकॉर्ड, भोपाल में 1980 के बाद सबसे ज्यादा बारिश
भोपाल. बारिश ने इस बार मध्य प्रदेश में नया रिकॉर्ड बनाया है। इस साल राजधानी भोपाल में 39 साल में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। बुधवार शाम तक भोपाल में 1694.0 मिमी बारिश हो चुकी थी। 2006 में हुई की सबसे ज्यादा बारिश 1686.4 का रिकॉर्ड भी टूट गया। मौसम वैज्ञानिकों ने अनुमान लगाया है कि प्रदेश में बारिश का सिलसिला अभी जारी रहेगा। देश के कई राज्यों में इस वक्त बारिश और बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार में बारिश के बाद बाढ़ ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी है, यूपी में गंगा और यमुना समेत कई नदियां उफ़ान पर हैं। मध्य प्रदेश में हो रही बारिश के कारण पानी यूपी में आ रहा है, जिससे नदियों का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा हैं।
16

मालवा और राजस्थान की बारिश के कारण चंबल में आए भयंकर उफान के कारण तीन दिन से मुरैना और भिंड में बाढ़ के हालात हैं। दोनों जिलों के डेढ़ सौ से अधिक गांव पानी से घिरे हैं। मुरैना जिले में ही 3 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

26
राजधानी भोपाल में इस साल पिछले सभी रिकॉर्ड टूट गए। भोपाल में बारिश 39 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। राजधानी स्थित मौसम विभाग केंद्र के मुताबिक इस साल 169.4 सेटीमीटर बारिश हुई।
36
मुंबई और सटे रायगढ़ जिले में गुरुवार को भारी से भारी बारिश होने की आसंका जताई है। विभाग के अधिकारी ने बताया कि मौसम विभाग ने बुधवार को मुंबई और रायगढ़ जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।
46
राजस्थान के कोटा और आसपास के इलाको में जोरदार बारिश होने की वजह से सड़कों पर पानी भर गया। कई घंटों तक चली बारिश ने लोगों की मुसीबते बड़ा दी है।
56
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा नदी खतरे के निशान को पार कर गई है। बाढ़ के कारण शहरी इलाकों और कई गांवों में पानी घुसने लगा है। इस वजह से हजारों घर डूब गए हैं। इन घरों में लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
66
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के उत्तरकाशी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल और उधमसिंह नगर में अगले 6 घंटे में तेज बारिश हो सकती है। इससे पहले उत्तराखंड के कई इलाकों में रूक-रूककर बारिश हो रही है। इस कारण गंगा नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos