MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • राजस्थान 31 मार्च तक लॉकडाउन, मुंबई और गुजरात के 4 शहर बंद, PHOTOS में देखिए 13 राज्यों के हालात

राजस्थान 31 मार्च तक लॉकडाउन, मुंबई और गुजरात के 4 शहर बंद, PHOTOS में देखिए 13 राज्यों के हालात

नई दिल्ली. देशभर में अब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 332 हो गई है। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में आज यानी रविवार को सुबह 7 बजे से लेकर रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू भी लगा हुआ है। इन सब के बीच कोरोना के असर को रोकने के लिए राज्य सरकारों द्वारा शहरों और राज्यों को लॉकडाउन करने का निर्णय लिया गया है। राजस्थान सरकार ने प्रदेश को 31 मार्च तक पूरी तरह से लॉकडाउन करने का निर्णय लिया है। 

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : Mar 22 2020, 10:04 AM IST| Updated : Feb 05 2022, 03:23 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
113
गुजरात अहमदाबाद, सूरत, राजकोट और बड़ोदरा में भी लॉकडाउन जैसे हालात रहेंगे। राज्य सरकार ने कहा कि यहां केवल जरूरी सामानों की बिक्री करने वाली दुकानें खुलेंगी और सरकारी दफ्तरों में आधा स्टाफ ही काम करेगा। वहीं, ओडिशा ने भी 5 जिलों में लॉकडाउन के निर्देश दिए। मध्यप्रदेश में ग्वालियर को लॉकडाउन कर दिया गया है। राजधानी भोपाल में भी लॉकडाउन जैसे हालात हैं। यहां केवल जरूरी सामानों की बिक्री करने वाली दुकानें ही खुली हैं।
213
राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 22 से 31 मार्च तक लॉकडाउन के आदेश दे दिए हैं। यहां आवश्यक सेवाओं के अलावा सभी सरकारी और निजी कार्यालय, मॉल्स, दुकानें, फैक्ट्रियां एवं सार्वजनिक परिवहन बंद रहेंगे।
313
गुजरात सरकार ने राज्य के 4 बड़े शहरों अहमदाबाद, सूरत, राजकोट और वडोदरा में केवल जरूरी सामानों की बिक्री को मंजूरी दी है। बाकी कंपनियां और दुकानें 25 मार्च तक बंद रहेंगे। यहां दुकानें और मॉल्स बंद रहेंगे। दूध, सब्जी, मेडिकल उपकरण और दवाइयों की दुकानें और हॉस्पिटल खुले रहेंगे। सरकारी दफ्तरों में आधा स्टाफ ही काम करेगा।
413
मध्यप्रदेश सरकार ने ग्वालियर को लॉकडाउन कर दिया है। जबकि राजधानी भोपाल में भी लॉकडाउन जैसे ही हालात हैं। यहां जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी दुकानें बंद हैं। मॉल में भी एक वक्त में 50 से ज्यादा लोगों की एंट्री बैन कर दी गई है।
513
छत्तीसगढ़ सरकार ने सभी सरकारी दफ्तर 31 मार्च तक बंद कर दिए हैं। केवल जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी।
613
ओडिशा में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 5 जिलों में शटडाउन जैसे ही आदेश दिए हैं। इनके अलावा 8 कस्बों में भी एक हफ्ते तक शटडाउन रहेगा।
713
गोवा सरकार ने राज्य में धारा 144 लागू कर दी है। अंतरराज्यीय ट्रांसपोर्ट भी बंद कर दिया गया है। हालांकि, जरूरी सेवाओं की सप्लाई करने वाला परिवहन जारी रहेगा। यहां निजी कार्यक्रमों और शादियों पर भी अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। बिहार सरकार ने बस सेवा, रेस्टोरेंट और बैंक्वेट हॉल 31 मार्च तक बंद कर दिए हैं।
813
महाराष्ट्र में मुंबई, नागपुर, पिंपली चिंचवाड़, पुणे में 31 मार्च तक लॉकडाउन कर दिया गया है। नासिक में शराब बिक्री बंद कर दी गई है। अकोला को 24 मार्च तक शटडाउन कर दिया गया है। ठाणे में भी शटडाउन के ही हालात हैं।
913
प. बंगाल में ममता सरकार ने सभी रेस्टोरेंट, बार, पब, नाइट क्लब, एम्यूजमेंट पार्क, म्यूजियम, चिड़ियाघर 31 मार्च तक बंद कर दिए हैं। सभी गैर-जरूरी सामाजिक कार्यक्रमों को भी रोक दिया गया है।
1013
हरियाणा में गुड़गांव में लॉकडाउन के आदेश दे दिए गए हैं। इसके अलावा राज्य में लोगों के भीड़ जमा होने पर रोक लगा दी गई है। लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है और कहा जा रहा है कि जरूरी होने पर घरों से बाहर निकलें और यात्रा करें। (फोटोः दिल्ली की सुनसान सड़क)
1113
गुजरात के साबरमती आश्रम की साफ सफाई करती हुई एक महिला।
1213
तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और तेलंगाना में सरकार ने शिक्षण संस्थान, मॉल्स और ऐसे स्थानों पर लॉकडाउन के आदेश दिए हैं, जहां लोगों की भीड़ जमा होती है। (फोटोः सबकुछ बंद किए जाने के आदेश के बाद लालकिला में पसरा सन्नाटा। )
1313
राज्यवार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या देखें तो आंध्र प्रदेश में 3, छत्तीसगढ़ में एक, दिल्ली में 26, गुजरात में 13, हरियाणा में 20, हिमाचल प्रदेश में 2, कर्नाटक में 18, केरल में 52, मध्य प्रदेश में 4, महाराष्ट्र में 63, ओडिशा में 2, पुदुचेरी में एक, पंजाब में 13, राजस्थान में 23, तमिलनाडु में 6, तेलंगाना में 21, चंडीगढ़ में 5, जम्म-कश्मीर में 4, लद्दाख में 13, उत्तर प्रदेश में 25, उत्तराखंड में 4 और पश्चिम बंगाल में 3 केस आए हैं। इनमें से 23 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 5 की मौत हुई है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved