Republic Day: गणतंत्र दिवस की झांकी में नेवी दिखाएगी 1971 युद्ध में जीत की झलक
नई दिल्ली. गणतंत्र दिवस के परेड की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार परेड में नेवी की झांकी में 1971 युद्ध में जीत की झलक देखने को मिलेगी। भारत इस साल को स्वर्णिम विजय वर्ष के रूप में मना रहा है। 1971 युद्ध में भारतीय नौसेना ने अपना शौर्य दिखाया था।

भारतीय नौसेना की झांकी में मिसाइल दागने वाले युद्धपोत को दर्शाया जाएगा। झांकी के आगे के हिस्सा में मिसाइल बोट्स से कराची बंदरगाह पर हमला करना दिखाया जाएगा। वहीं, पीछे का हिस्सा आईएनएस विक्रांत युद्धपोत के साथ सी-हॉक और एलाइज विमान उड़ते हुए नजर आएंगे।
भारतीय नेवी ने 1971 युद्ध के दौरान 3 और 4 दिसंबर को भारतीय नेवी ने ऑपरेशन ट्राइडेंट और पायथोन के तहत कराची बंदरगाह पर हमला किया था। भारतीय नेवी के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने बताया कि नेवी का मंत्र है युद्ध तत्पर, विश्वसनीय, सुगठित। इसी के बल पर भारत पाकिस्तान युद्ध में विश्वसनीय बल के रूप में शानदार भूमिका निभाई।
आईएनएस विक्रांत ने जो हवाई हमले किए थे, उनसे पूर्वी पाकिस्तान के जहाजों और बंदरगाह को काफी नुकसान पहुंचा था। झांकी में आठ महावीर चक्र पुरस्कार विजेता नौसैनिकों की तस्वीरों को भी प्रदर्शित किया जाएगा।
इसके अलावा युद्ध में भाग लेने वाले अलग अलग शिप के साथ ही ढ़ाका में आत्मसमर्पण समारोह और कमांडो अभियान का भी चित्रण होगा।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.