- Home
- National News
- टिप्सी बार पर छापा मारने का नाटक, हत्या के वक्त ऑडी में बैठकर सबकुछ देख रहा था...सचिन वझे ने ऐसे की हत्या?
टिप्सी बार पर छापा मारने का नाटक, हत्या के वक्त ऑडी में बैठकर सबकुछ देख रहा था...सचिन वझे ने ऐसे की हत्या?
एंटीलिया केस के दौरान व्यापारी मनसुख हिरेन की हत्या को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। एटीएस ने सचिन वझे को हिरासत में लेने के लिए कोर्ट को जो बताया, उसके मुताबिक, वझे ने 4 और 5 फरवरी की रात को एक बार में छापा मारा था, लेकिन वह एक बहाना था। 4 और 5 मार्च की रात को टिप्सी बार पर की गई छापेमारी में कुछ नहीं निकला।

टिप्सी बार में कुछ भी नहीं मिलने के बाद भी एक डिटेल रिपोर्ट बनाई गई, जो शक पैदा करती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सजिन वझे यह दिखाना चाहता था कि वह कहीं भी शामिल नहीं था।
सचिन वझे को रात 11.48 बजे टिप्सी बार के बाहर एक कार से बाहर निकलते देखा जा सकता है। दूसरी ओर हिरेन अपने घर से ठाणे के खोपट इलाके की ओर जाता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनसुख की हत्या रात 10 बजे के आस-पास हुई। हत्या के बाद सचिन वझे मुंबई आया और लगभग रात 11 बजकर 48 मिनट पर डोंगरी के टिप्सी बार में छापा मारा।
जब मनसुख की हत्या की गई तो वझे एक ऑडी में बैठकर सब देख रहा था। लगभग 9 बजे हिरेन को किडनैप कर लिया गया था और उसका फोन बंद कर दिया गया था।
एटीएस के सूत्रों ने यह भी कहा है कि दोषी सिपाही विनायक शिंदे खुद कथित तौर पर हत्या वाली जगह पर मौजूद था।उनके साथ कुछ अन्य लोग भी थे। शिंदे ने कबूल किया है कि वह वही था जिसने तावड़े बनकर मनसुख को फोन किया था। उसने मनसुख को ठाणे घोड़बंदर रोड पर ले जाने का बहाना बनाकर आने को कहा।
कार में ही मनसुख के मुंह को रूमाल से बांध दिया गया। जब तक कि वह बेहोश नहीं हुआ था और फिर उसका शव फेंक दिया गया था। मनसुख की रिपोर्ट को हरियाणा की एक लैब में भेजा गया है। दम घुटने से उसकी मौत होने का संदेह है। उनकी मृत्यु का सही समय अभी भी अज्ञात है।
एक सीसीटीवी मिला है, जिसमें सचिन वझे और मनसुख हिरेन एक ही कार में बैठे दिख रहे हैं। यह सीसीटीवी फुटेज 17 फरवरी का है। सफेद रंग की एक कैब सीएसटी स्टेशन पर रुकती है, उससे मनसुख हिरेन बाहर निकलता है। नीली ऑडी में सचिन वझे बैठा हुआ है। जांच एजेंसियों को शक है कि उसी वक्त मनसुख हिरेन ने सचिन वझे को SUV की चाबी दी।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.