MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • मां ने बक्से में बंद कर बच्चों को लगा दी आग, तो कहीं बाप ने बेटे की हत्या कर घर में ही जला दिया

मां ने बक्से में बंद कर बच्चों को लगा दी आग, तो कहीं बाप ने बेटे की हत्या कर घर में ही जला दिया

नई दिल्ली. देश में पिछले एक हफ्ते में हुईं कुछ हत्याएं चौकाने वाली हैं। जैसे कि महाराष्ट्र में महाराष्ट्र में भाई-बहन की गला रेत कर हत्या कर दी गई। वहीं जालंधर में एक मां ने अपने 6 साल के बेटे को चाकू से गोदकर हत्या कर दी। झारखंड के गिरिडीह में भी ऐसा ही मामला सामने आया। पुरेख कला गांव में पारिवारिक विवाद के बाद गुस्से में आई एक महिला ने अपने तीन बच्चों सहित खुद को आग लगा दी। वहीं मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में 3 जून को मां-बेटी की हत्या कर दी गई। मां को पत्थर से कुचलकर मार डाला वहीं बेटी का गला घोंट दिया। मर्डर से पहले का एक चौंकाने वाला वीडियो भी सामने आया, जिसमें एक शख्स मां-बेटी को जबरन अपने साथ ले जाते दिखाई दे रहा है।

5 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jun 11 2020, 05:02 PM IST| Updated : Jun 13 2020, 11:09 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
28

महाराष्ट्र : भाई-बहन की गला रेतकर हत्या
महाराष्ट्र में भी एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया, जहां एक घर में सगे भाई और बहन की खून से लथपथ लाश मिली है। पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है। दरअसल, यह दर्दनाक वारदात औरंगाबाद शहर में मंगलवार रात करीब 9 बजे हुई। जहां कुछ आरोपियों ने घर में घुसकर इस डबल मर्डर को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, दोनों की गला काटकर हत्या की गई है। इसके बाद आरोपी डेढ़ किलो सोना और छह हजार रुपए लेकर भाग गए। दोनों की पहचान बहन किरण और भाई सौरभ के रूप में हुई। उनकी लाश बाथरूम के अंदर लहूलुहान हालत में पड़ी मिलीं।
 

38

महाराष्ट्र : चाय के 4 कप से सुलझेगी हत्या की गुत्थी
मामले की जानकारी लगते डीसीपी मौके पर पुहंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। शवों को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से चाय के 4 कप मिलने से पुलिस को शक है कि हत्या करने वाले जान पहचान के लोग हो सकते हैं। जिसके चलते वह आसानी से घर में घुस गए। मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

48

जालंधर : मां ने अपने 6 साल के बेटे को चाकू से गोदकर मार डाला
जालंधर में ऐसा ही शॉकिंग क्राइम सामने आया। पहली घटना पंजाब के जालंधर की है। यहां शाहकोट कस्बा के सोहल जागीर गांव में सोमवार रात करीब 10 बजे एक मां ने अपने 6 साल के बेटे को चाकू से गोदकर मार डाला। इसके पीछे पारिवारिक झगड़ा बताया जाता है। बच्चे के दादा अवतार सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी चरणजीत कौर और बहू कुलविंदर के बीच झगड़ा हो गया था। इसके बाद बहू पोते को लेकर कमरे में चली गई। उसने कमरा बंद करके चाकू से अपने ही बेटे को मार डाला। उसकी चीखें सुनकर सब दौड़े, लेकिन आरोपी महिला ने अंदर से कमरा बंद कर लिया था। इसके बाद आरोपी चाकू लेकर बाकियों को भी मारने दौड़ी।

58

झारखंड : महिला ने अपने तीन बच्चों सहित खुद को आग लगा लिया
झारखंड के गिरिडीह में भी ऐसा ही मामला सामने आया। पुरेख कला गांव में पारिवारिक विवाद के बाद गुस्से में आई एक महिला ने अपने तीन बच्चों सहित खुद को आग लगा दी। घटना मंगलवार की है। सोनिया देवी नामक महलिा ने दो बच्चों को बक्से में बंद करके आग लगाई थी। जबकि तीसरे बच्चे को गोद में लेकर आग में लेट गई थी। महिला के जेठ सीताराम यादव के मुताबिक, सोमवार रात दूध को लेकर सोनिया और उसकी पत्नी के बीच हाथपाई हो गई थी। जब सोनिया का पति राजेंद्र घर आया, तो उसने डंडे से सोनिया को पीट दिया। मंगलवार सुबह फिर सोनिया और जेठानी के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद सोनिया कमरे में बच्चों को लेकर चली गई। सुबह 8 बजे जब कमरे से धुआं उठते देखा, तब लोग दौड़े।

68

राजस्थान : पिता ने बेटी के भाई और उसके दोस्त की हत्या कर दी
राजस्थान के झुंझनू में भी ऑनर किलिंग दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। लेकिन इस मामले में प्रेमी के भाई और उसके दोस्त को बेवजह मौत के घाट उतार दिया गया। लड़की के पिता को शक था कि उसकी बेटी को भगाने में प्रेमी के परिजनों का भी हाथ है। लड़की पहले से ही शादीशुदा है। पिता यह बात सहन नहीं कर सका। उसने गुस्से में प्रेमी के भाई और उसके दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी। यह नहीं, पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद भी आरोपी ने कहा कि वो बेटी और उसके प्रेमी को भी नहीं छोड़ेगा। पुलिस के अनुसार प्रेमी कपल हफ्तेभर पहले घर से भाग गए थे। लड़की के पिता ने 2 जून को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

78

पंजाब : बाप ने बेटे की हत्या कर घर में जला दिया
पंजाब में भी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक राक्षस बाप ने अपने 22 वर्षीय बेटे को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को आग लगाकर जल दिया। यह खौफनाक घटना लुधियाना जिले के जगीरपुर गांव में शनिवार रात डेढ़ बजे सामने आई। जहां एक बुजुर्ग पिता ने अपने बेटे के सिर पर किसी बात को लेकर रोटी बनाने वाला तवा दे मारा। जिसके बाद आरोपी ने शव को एक बोरे में भरा और उसके साथ प्लास्टर भर घसीटकर अपने बाड़े में लेकर गया। जहां उसने आग लगा दी। जब आधी रात को पड़ोस के लोगों ने आग की लपटें देखी तो वह घटना स्थाल पहुंचे। जहां लोगों ने आरोपी से कहा कि आपके घर के पीछे आग लगी हुई है, तो कहने लगा कि उसने कचरे को जलाया है। लेकिन एक युवक ने पास से जाकर देखा तो उसमें शव जल रहा था। इसके बाद सुबह गांव के लोगों ने पुलिस को बुलाकर मामले की जानकारी दी। फिर आरोपी को शव सहित गिरफ्तार किया और लाश को सिविल अस्पताल में भेजा गया।

88

मध्य प्रदेश : मां की पत्थर के कुचलकर हत्या, बेटी का गला घोंटा
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में 3 जून को मां-बेटी की हत्या कर दी गई। मां को पत्थर से कुचलकर मार डाला वहीं बेटी का गला घोंट दिया। मर्डर से पहले का एक चौंकाने वाला वीडियो भी सामने आया, जिसमें एक शख्स मां-बेटी को जबरन अपने साथ ले जाते दिखाई दे रहा है। माना जा रहा है कि यह डबल मर्डर करीबी रिश्तेदार ने किया। करीब 30 साल की महिला के साथ 5-6 साल की उसकी बेटी थी। 
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved