MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • Weather : बद्रीनाथ से लेकर मसूरी तक जबरदस्त बर्फबारी, यूपी में बारिश, पंजाब में कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Weather : बद्रीनाथ से लेकर मसूरी तक जबरदस्त बर्फबारी, यूपी में बारिश, पंजाब में कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Heavy Snowfall : उत्तराखंड, कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है। पिछले दो दिनों से गिर रही बर्फ ने जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। कश्मीर के कई हाईवे बंद हैं। उधर, उत्तराखंड में भी यही हाल है। बद्रीनाथ में ताजा बर्फबारी से रविवार को पूरा इलाका सफेद चादर से ढक गया है। श्रीनगर एयरपोर्ट पर शनिवार को 10 फ्लाइट बर्फबारी के चलते प्रभावित हुईं, लेकिन रविवार को स्थिति ठीक नही। 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jan 09 2022, 12:29 PM IST| Updated : Jan 09 2022, 12:48 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

उत्तराखंड के पहाड़ चारों तरफ बर्फ से ढके हैं। बद्रीनाथ धाम के इस ताजा फोटो में चारों तरफ बर्फ नजर आ रही है। चोपता-बद्रीनाथ हाईवे पर आवाजाही ठप है। हालांकि मौसम की इस करवट से सैलानी खुश हैं। उन्हें उत्तराखंड यात्रा लुभा रही है। 

26

पंजाब कोहरे की चादर में लिपटा हुआ  है। यह तस्वीर फिरोजपुर की है, जहां सुबह 10 बजे तक ऐसा नजारा था। प्रदेश के कई इलाकों में यह स्थिति है। उधर, राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में रविवार सुबह बारिश हुई। ताजा बारिश उत्तर भारत का तापमान कम करने वाली है। 

36

यह तस्वीर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की है। यहां पिछले 3 दिन से हो रही बारिश की वजह से किसानों की फसल बेकार हो गईं। इससे किसानों को नुकसान हो रहा है। किसानों का कहना है कि पानी भरने से फसल बर्बाद हो गई है। हमने कर्ज लेकर फेसल लगाई थी। अब दोबारा फसल लगाने के लिए फिर से कर्ज लेना पड़ेगा।

46

पहाड़ों की रानी मसूरी में भी कई फीट बर्फबारी हो चुकी है। यहां के लाल टिब्बा में रविवार को बर्फबारी के बाद का दृश्य। यहां की सड़कों पर दो फीट तक बर्फ जम चुकी है। बर्फबारी के बीच यहां होटलों में पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। 

56

हिमाचल प्रदेश के शिमला में रविवार को ताजा बर्फबारी हुई। इसके बाद गाड़ियों पर बर्फ की मोटी परत जम गई। यहां की तस्वीरें लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं, जिन्हें देखकर तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि ग्लोबल वॉर्मिंग के डर के बीच इतनी बर्फ देखकर मजा आ रहा है।

66

कश्मीर में बर्फबारी कुछ दिक्कत पैदा कर रही है। श्रीनगर-जम्मू हाइवे काजीगुंड के पास बंद है। हालांकि, आज रविवार को श्रीनगर एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स प्रभावित नहीं हैं। एयरपोर्ट पर रनवे पर जमी बर्फ को साफ किया गया है। गुलमर्ग, सोनमर्ग, श्रीनगर सभी जगह बर्फ से ढकी हुई  हैं। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved