- Home
- National News
- आमरण अनशन पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष, लिखा, जब तक वादे पूरी नहीं, तब तक नहीं उठूंगी
आमरण अनशन पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष, लिखा, जब तक वादे पूरी नहीं, तब तक नहीं उठूंगी
नई दिल्ली. हम लेकर रहेंगे आजादी... हमें न्याय चाहिए... हम अपने ही देश में सुरक्षित क्यों नहीं... ऐसे तमाम सवाल और नारे देश की राजधानी दिल्ली और हैदराबाद में गूंज रहे हैं। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल भी आज जतंर मंतर पर आमरण अनशन पर बैठ गई हैं। 27 नवंबर को हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप फिर जलाकर हत्या कर दी गई।
14

दिल्ली पुलिस को 66,000 पुलिसकर्मी तुरंत दिए जाएं और 45 फास्ट ट्रैक कोर्ट दिल्ली में स्थापित हो। दोषी को हर हाल में तुरंत सजा मिले।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

24
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल जंतर-मंतर पहुंची। वह महिलाओं की सुरक्षा के लिए आमरण अनशन कर रही हैं। इससे पहले उन्होंने पीएम मोदी को महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक चिट्ठी भी लिखी है।
34
स्वाति मालिवाल ने पीएम मोदी को पत्र लिखा। उन्होंने लिखा, मैं आमरण अनशन करूंगी जब तक वो अपने वादे पूरा न करते। देश में पुलिस के संसाधन जवाबदेही बढाई जाए। फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएं।
44
स्वाति मालिवाल ने सुबह ट्वीट किया, "चाहे कुछ हो जाए, पुलिस और केंद्र कितनी भी कोशिश कर ले। मेरा आमरण अनशन हर हाल में जारी रहेगा। जब तक केंद्र पूरे देश के लिए ऐसा सिस्टम नहीं बनाती कि रेपिस्ट को हर हाल में 6 महीने में फांसी हो, तब तक मैं नही उठूंगी। पहले राजघाट और फिर सीधे जंतर मंतर जा रही हूं। जय हिंद।"
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos